केला अवार्ड्स विनर: सोना को मिला 'गोल्ड'...अर्जुन ने बचा ली अजय की इज़्जत!
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड के सबसे वाहियात काम को सम्मानित करने के लिए गोल्डन केला अवार्ड्स ने सबका मनोरंजन कर रखा है। अवार्ड की नॉमिनेशन लिस्ट में 2014 की सबसे वाहियात फिल्मों को जगह मिली थी। लेकिन गोल्डन केला अवार्ड में सोनाक्षी ने सोनम कपूर को पछाड़ कर तीसरी बार बाज़ी मार ली, वहीं अर्जुन कपूर ने अजय देवगन की इज़्जत बचा ली।
इस बार भी अच्छी फिल्मों से ज़्यादा अजीब, वाहियात और पता नहीं कैसी फिल्में बनाई गई जिन्होंने थियेटर हॉल में टॉर्चर छोड़ कर कुछ नहीं किया। चाहे वो हैप्पी न्यू ईयर हो या एक्शन जैक्सन। बड़ा सितारा हो या छोटा पकाने में कसर किसी ने नहीं छोड़ी। लेकिन सबको पछाड़ कर गोल्डन केला पर कब्ज़ा किया अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने।
आप पढ़िए पूरी पकाऊ लिस्ट यहां -
पकाऊ एक्टर - अर्जुन कपूर...गुंडे और जो कुछ भी उन्होंने किया
पकाऊ एक्ट्रेस - सोनाक्षी सिन्हा...आज तक सबकुछ जो उन्होंने किया
पकाऊ न्यूकमर - टाइगर श्रॉफ...क्योंकि हीरोपंती इनको आती नहीं
पकाऊ डायरेक्टर - प्रभु देवा...एक्शन जैक्सन??? (मेरे सवालों का जवाब दो!)
पकाऊ फिल्म - हमशकल्स (साजिद...कभी शक्ल मत दिखाना)
पकाऊ गाना - ब्लू है पानी पानी..दिन भी सनी सनी (सनी लियोन के नाम पर धोखा!)
बावरा हो गया के - अभिषेक शर्मा - द शौकीन्स
रामगोपाल की आग अवार्ड (सबसे बेकार रीमेक के लिए) - बैंग बैंग!
क्यूं थक रहे हो अवार्ड - सोनम कपूर (कुछ भी करो बस ये नहीं)
बस कीजिए बहुत हुआ अवार्ड- यो यो हनी सिंह
दारा सिंह सम्मान - बेकार बोली के लिए - प्रियंका चोपड़ा, मैरी कॉम
अजीब नाम के लिए डसने वाला सांप अवार्ड - 6-5=2 [हां ये फिल्म का नाम है]
शक्ति कपूर का AAAOOOO अवार्ड - एक्शन जैक्सन
जादू की याद में एलियन अवार्ड - शाहरूख खान, हैप्पी न्यू ईयर
बिना बात बकवास अवार्ड - पीके


Click it and Unblock the Notifications















