इस एक्ट्रेस को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियां, एक शख्स ने तो जिंदा जलाने की कही बात

Angel Rai Death Threat: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस एंजेल राय ने दावा किया है कि उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
एंजेल राय की वेब सीरीज
एंजेल राय ने कहा कि उनकी वेब सीरीज 'घोटाला' के ट्रेलर लॉन्च के बाद यह धमकियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उन्हें जिंदा जलाने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।
एंजेल ने ली कानूनी मदद
मुंबई के बांगुर नगर इलाके में रहने वाली राय ने कहा कि उन्हें लंबे समय से ऐसी धमकियां मिल रही हैं और अब उन्होंने कानूनी मदद लेने का फैसला किया है। उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- मेरठ हत्याकांड में नया खुलासा, Muskan Rastogi का बॉयफ्रेंड करता था जादू-टोना, कमरे से मिली शैतान की तस्वीरें
धमकी भरे ईमेल मिले
पुलिस ने राय के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में राय ने जिक्र किया कि कई दिनों से उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं, जो उन्हें अश्लील मैसेज भी भेज रहा है।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput के मामले में Rhea Chakraborty को मिली क्लीन चिट, लोग करने लगे माफी की डिमांड
एंजेल राय की वेब सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ी मुसीबत
एंजेल राय ने आगे दावा किया कि उनकी वेब सीरीज घोटाला के ट्रेलर रिलीज के बाद धमकियां बढ़ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें परेशान करने वाला व्यक्ति उन्हें लंबे समय से धमका रहा है, लेकिन ट्रेलर लॉन्च के बाद उसने धमकियों बाढ़ सी लगा दी।
यह भी पढ़ें- Kashmera Shah को खुलेआम धोखा दे रहे थे Krushna Abhishek? इस एक्ट्रेस के साथ चल रहा था नैन मटक्का!
पुलिस कर रही है जांच
एक्ट्रेस ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वह डर गई, जिसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस से कॉन्टैक्ट किया। पुलिस ने आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के साथ-साथ बीएनएस की धारा 75, 78, 79, 351(3), 352, 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को देखते ही औरतों ने घेरा और फिर लगीं एक्टर के पैर छूने, आनन-फानन में...
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एंजेल राय एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 25.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और लोग उनके सोशल मीडिया अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











