..................... Entertainment Live Updates from swara bhaskar wedding to stars social media updates follow ent live updates here - Hindi Filmibeat

स्वरा भास्कर की रिसेप्शन पार्टी में हुआ खूब जश्न

swara bhaskar

Entertainment Live Updates: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे भी अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल के ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को हौरान कर दिया। ताममहल के सामने 2 पहले हुई विद्युत और नंदिता की सगाई टूटने की खबरे आई। मनोरंजन के ऐसे ही पल पल के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 17, 2023 6:02 PM

    दलजीत कौर और निखिल पटेल के संगीत की तस्वीरें

    दलजीत कौर कल अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल पटेल से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले, होने वाली दुल्हन ने अपने हल्दी फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। निखिल के साथ दलजीत की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट के साथ शादी की थी,लेकिन दोनों का यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।

  • Mar 17, 2023 5:55 PM

    अलाना पांडे के पति इवोर ने शादी में नातू नातू पर किया जमकर डांस

    शादी में अलाना पांडे के पति इवोर मैक्रे ने ऑस्कर विनिंग गाने 'नातू नातू' पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दिया। बता दें, अलाना फिल्म एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन हैं। उनकी शादी, हल्दी, मेहंदी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

  • Mar 17, 2023 3:08 PM

    Mohit Raina: घर में गुंजी बच्चे की किलकारी, तो फैंस के साथ एक्टर ने साझा की खुशखबरी

    टीवी के जाने माने एक्टर मोहित रैना के घर हाल ही में एक नन्हें मेहमान का जन्म हुआ है, इसकी जानकारी खुद एक्टर ने फैंस के साथ साझा की है। मोहित और उनकी पत्नी अदिति शर्मा के घर एक बेटी का स्वागत किया है। मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मोहित अपनी बेटी की नन्ही उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं।

  • Mar 17, 2023 12:08 PM

    कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato आज रिलीज हो चुकी है, यहां पढ़ें फिल्म रिव्यू

    कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में नौकरी, घर और बच्चों के बीच उलझी एक जिंदगी को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है, जो कि अपनी शानदार कहानियों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इस फिल्म में निर्देशन कमजोर है। 'ज्विगाटो' को फिल्मीबीट ने 2.5 स्टार दिया है।

    कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato आज रिलीज हो चुकी है, यहां पढ़ें फिल्म रिव्यू
  • Mar 17, 2023 11:45 AM

    रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे', यहां पढ़ें रिव्यू

    आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म असल घटना पर आधारित है और यही बात फिल्म देखने के दौरान आपकी भावनाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। एक मां और बच्चे की दूरी आप इस तरह महसूस कर सकेंगे, जो आपके दिल को झकझोर कर रख देगा। फिल्म में रानी मुखर्जी का अभिनय दमदार है।

    रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे', यहां पढ़ें रिव्यू
  • Mar 17, 2023 10:53 AM

    श्वेता की बर्थडे पार्टी में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जमाया रंग

    श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शिरकत करने के लिए पहुंचे। बॉडीकॉन ड्रेस में कियारा जहां बला सी खूबसूरक दिखाई दे रही थीं वो वहीं सिद्धार्थ डेयरिंग हसबैंड की तरह पल पल उनका ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे।

  • Mar 17, 2023 8:36 AM

    अखिलेश यादव ने शेयर की स्वरा भास्कर फहद की शादी की तस्वीरें, दीं शुभकामनाएं

    स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद!'

  • Mar 17, 2023 7:28 AM

    इशिता दत्ता ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता को पहली बार उनके बेबी बंप के साथ स्पॉट कया गया। ऐसे में अब हर कोई इशिता के प्रेग्नेंसी ग्लो के खूब चर्चे कर रहा है और सोशल मीडिया पर इशिता की ये बेबी बंप फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

  • Mar 17, 2023 7:02 AM

    'जोधा अकबर' के एक्टर पर दिन दहाड़े चाकू और कुल्हाड़ी से हुआ हमला, कांप उठी देखने वालों की रूह

    जोधा अकबर से लोगों के दिलों में छाने वाले पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर हाल ही में यूएसए में एक जिम के अंदर हमला किया गया था। इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब 'एक कुड़ी पंजाब दी' के अभिनेता जिम में वर्कआउट कर रहे थे। हमले के बाद अमन को कई टांके लगे हैं।

Read more about: ent live updates bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X