Disha Salian की मौत के मामले में आया नया मोड़, आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम पर...

Disha Salian

Disha Salian Death Case: दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर के सामने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के अपराध के मामले में आदित्य ठाकरे और दूसरे आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई।

सतीश सालियान के वकील का बयान

सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने कहा कि जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने शिकायत स्वीकार कर ली है। मामले के आरोपियों में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाझे और रिया चक्रवर्ती हैं।

FIR में इन्हें बताया गया आरोपी

एडवोकेट ने रिपोर्टर्स से कहा, "आज हमने सीपी ऑफिस में एक लिखित शिकायत दर्ज की है और जेसीपी क्राइम ने इसे एक्सेप्ट कर लिया है और यह शिकायत अब FIR है...आरोपी हैं आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाझे और रिया चक्रवर्ती सभी इस FIR में आरोपी हैं...परमबीर सिंह इस मामले को कवरअप करने के मास्टरमाइंड थे...उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए झूठ गढ़ा...सभी डिटेल FIR में हैं...एनसीबी के इनवेस्टिगेशन लेटर से साबित होता है कि आदित्य ठाकरे ड्रग के बिजनेस में शामिल थे, इस डिटेल का जिक्र इस FIR में किया गया है।"

यह भी पढ़ें- इस हसीना ने तो बोल्डनेस की सारी हदें कर दी पार, जरा सी स्कर्ट पहने आईं नजर, ऊप्स मोमेंट की हुईं शिकार

आदित्य ठाकरे का ड्रग कार्टेल से कनेक्शन

ओझा ने यह भी आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे एक ड्रग कार्टेल से जुड़े हैं, जिसका उन्होंने शिकायत में भी जिक्र किया है। उन्होंने आगे कहा- "आदित्य ठाकरे इस गैंगरेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं। उद्धव ठाकरे कवरअप के लिए सत्ता के दुरुपयोग के मुख्य आरोपी हैं...आदित्य ठाकरे ड्रग कार्टेल में पाए गए हैं और यह NCB के ऑफिशियल रिकॉर्ड में है। हमने शिकायत में इसका भी जिक्र किया है...आज, हम इसके सपोर्ट में कुछ तस्वीरें भी जारी करेंगे।"

यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा-'मरे हुए इंसान का डायलिसिस कर रहे थे, किडनी निकालना चाहते थे'

दिशा के पिता लड़ रहे लड़ाई

इससे पहले, सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की इनवेस्टिगेशन और आदित्य ठाकरे के साथ दूसरे आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की रिक्वेस्ट करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के कॉन्सर्ट में फेंके गए पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें, बीच में ही रोकना पड़ा परफॉर्मेंस

कब हुई थी दिशा की मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिशा की मौत 8 जून, 2020 को हुई थी। उनकी मौत मलाड में एक रेजिडेंशियल इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। शहर की पुलिस ने तब दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) का मामला दर्ज किया था।

More from Filmibeat

Read more about: disha salian
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X