Sonu Nigam के कॉन्सर्ट में फेंके गए पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें, बीच में ही रोकना पड़ा परफॉर्मेंस

Sonu Nigam

Sonu Nigam Concert Video: सोनू निगम अपनी शानदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनके कॉन्सर्ट में एक विवाद हो गया।दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के इंजीफेस्ट 2025 में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट में स्टूडेंट्स की पत्थरबाजी के बाद अफरा-तफरी मच गई।

सोनू निगम की परफॉर्मेंस में पड़ा खलल

सिंगर सोनू निगम ने 23 मार्च यानी रविवार को यूनिवर्सिटी में परफॉर्म किया। लेकिन जल्द ही कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उन्हें बीच में ही अपना परफॉर्मेंस रोकना पड़ा और बेकाबू भीड़ से संयम बरतने की रिक्वेस्ट की।

यह भी पढ़ें- 'मेरा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं, फ्लो में निकल गया..' इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना का बयान

लोगों ने फेंकी प्लास्टिक की बोतलें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए एक लाख से ज्यादा छात्र पहुंचे। सोनू पर पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें फेंके जाने के तुरंत बाद, सिंगर ने भीड़ से कहा- "मैं आपके लिए आया हूं यहां पर ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा हूं कि आप इंजॉय ना करें, लेकिन कृपया ऐसा न करें।"

सिंगर ने जारी रखा अपना परफॉर्मेंस

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी टीम के सदस्यों के लिए परेशान हो रहे सिंगर कहा कि अगर लोग स्टेज पर चीजें फेंकना जारी रखते हैं तो वे घायल हो सकते हैं। मुसीबतों के बावजूद, सिचुएशन कंट्रोल में आने पर सिंगर ने अपना परफॉर्मेंस जारी रखा।

सिंगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के कई वीडियो पोस्ट किए, हालांकि, उन्होंने घटना के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया।

फरवरी में भी खोया था सोनू निगम ने आपा

फरवरी 2025 में, सोनू ने कोलकाता में एक म्यूजिक प्रोग्राम में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि, शो के दौरान वह अपना आपा खो बैठे क्योंकि भीड़ ने बार-बार कुर्सियों पर बैठने के बजाय खड़े होकर उनके परफॉर्मेंस को डिस्टर्ब किया। अड़चनों से परेशान होकर, सोनू ने कहा कि अगर भीड़ खड़ी होना चाहती है, तो उन्हें इलेक्शन के लिए खड़ा होना चाहिए।

वायरल हुआ था वीडियो

वीडियो को कॉन्सर्ट में मौजूद एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें, सोनू को यह कहते हुए सुना गया, "अगर तुमको खड़ा होना ही है, तो चुनाव में खड़े हो जाओ यार! प्लीज बिठाओ। जल्दी करो... कितना टाइम जा रहा है मेरा, मालूम है? आपका कट ऑफ टाइम आ जाएगा फिर, बैठो! जल्दी बैठो! बैठो! बाहर निकालो! यह जगह खाली करो।"

FAQs
Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X