'मेरा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं, फ्लो में निकल गया..' इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना का बयान

Indian s Got latent

Indian's Got latent controversy: लोकप्रिय शो इंडियाज गॉट लैटेंट शो पिछले कुछ समय से कॉन्ट्रोवर्सी में बना हुआ है। शो में रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील जोक करने की वजह से रणवीर समेत शो के अन्य गेस्ट और होस्ट पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी का नाम भी शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की जमकर फटकार लगाई। अपने बोले गए शब्दों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया ने तो माफी मांग ली थी और उसके बाद अब समय रैना ने भी अपनी की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर दुख जाताया है।

अश्लील कॉमेडी कर पछताए समय रैना
दरअसल महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का बयान दर्ज किया था। इस दौरान समय रैना ने अपने द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। समय रैना ने साइबर सेल को दिए अपने बयान में कहा है कि- 'मैं स्वीकार करता हूं कि मुझसे गलती हुई है। शो के दौरान सब फ्लो में हो गया और मैंने जो भी कहा वह बिना सोचे समझे कहा मेरा इरादा किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं था।'

मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर...
समय रैना आगे कहते हैं कि वह इस घटना से सीख ले रहे हैं। वह भविष्य में इस तरह की कोई भी गलती नहीं दोहराएंगे। समय रैना ने यह भी कहा कि इस विवाद की वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। कॉमेडियन दिख जताते हुए कहते हैं कि इस घटना की वजह से वह बहुत ही तनावग्रसत महसूस कर रहे है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

मुझे इस बात का एहसास है कि जो मैंने का था वह सही नहीं था। इसके लिए मैं माफी भी मांगता हूं। बता दें कि समय रैना के इस बयान को सुनने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जो कुछ भी हुआ वह एक गलती से हुआ उन्हें एक मौका और देना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X