Sunny Deol ने भरी महफिल में Urvashi Rautela को किया अनदेखा? वीडियो सामने आते ही उड़ा एक्ट्रेस का मजाक

sunny deol

Sunny Deol Urvashi Rautela Video: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा जाट 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में उतरी और तब से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। गोपीचंद मालिनेनी की डायरेक्टेड इस फिल्म में देओल लीड रोल में हैं, उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कसांड्रा भी हैं।

8 अप्रैल को थी स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म की रिलीज से पहले, 8 अप्रैल को मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सितारों की भीड़ उमड़ी। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Soha Ali Khan ने खोलकर रख दी नवाबों की सच्चाई, कहा- 'पिता तो शौकीन थे, मां ही फिल्में करके घर चलाती थीं'

सनी ने उर्वशी को इग्नोर किया?

हालांकि, इस इवेंट का एक खास पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें उर्वशी रौतेला सनी देओल को बधाई देने के लिए उनके पास जाती हैं, लेकिन सनी देओल दूसरे मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें अनदेखा कर देते हैं।

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के इस कांड की वजह से ही Malaika Arora की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ वारंट

लोगों ने उर्वशी का उड़ाया मजाक

इस क्लिप के सामने आते ही लोग तुरंत अपने रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कमेंय किया- "उर्वशी को आदत हो गई है इग्नोर होने की," दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा किया, ये ठीक ही है।" कुछ लोगों ने सवाल किया कि उन्हें अक्सर ऐसे इवेंट में क्यों दरकिनार कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- इस हसीना को गोद में बिठाकर गलत तरीके से छूता था चाचा, सालों बाद आई अक्ल वरना चॉकलेट के लालच में...

वीडियो की सच्चाई

लेकिन क्या ये सच है कि सनी देओल ने वाकई में उर्वशी रौतेला को इग्नोर किया? तो जवाब है 'नहीं'। जी हां, उर्वशी रौतेला का अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि सनी देओल पहले ही उर्वशी रौतेला के साथ हाथ मिला चुके थे। उर्वशी भी उनके साथ हाथ मिलाकर काफी खुश थीं। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि सनी देओल ने उर्वशी की तरफ देखा भी नहीं। दरअसल, ये वीडियो उनके हाथ मिलाने के बाद दिखाया गया है।

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस बीच, जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, भारत में अपने पहले दिन इसने लगभग 9.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि यह संख्या सलमान खान की सिकंदर से कम है, जिसने अपने पहले दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे, फिर भी जाट के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, खासकर सनी देओल का मजबूत फैन बेस और सकारात्मक शुरुआती रिव्यूज के साथ। 7.9/10 की IMDb रेटिंग के साथ, यह फिल्म एक निडर आदमी की मनोरंजक कहानी बताती है जो एक परेशान गांव में अन्याय के खिलाफ उठता है।

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X