युजवेंद्र चहल को पराई महिला संग चिल करते वीडियो देखने के बाद पहली बार बोलीं धनाश्री- इमोशनल फील कर रही हूं...

Dhanashree Video: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल पिछले कुछ महीनों से अपने तलाक की वजह से चर्चा में हैं। उनके अलग होने की कई खबरें आई हैं और चहल का आरजे महविश के साथ कथित रिश्ता भी इसका एक कारण बताया जा रहा है।
धनश्री ने देखी फिल्म
कुछ दिन पहले ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में चहल महविश के बगल में बैठे थे और उनकी तस्वीरों और वीडियो ने एक बार फिर उनके डेटिंग की अटकलों को हवा दे दी। धनश्री बुधवार को अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही स्टारर बी हैप्पी देखने के लिए बाहर निकलीं।
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal को काबू में करने के बाद RJ Mahvash ने Shubhman Gill पर भी डाले डोरे? जादू टोने का लिया सहारा!
धनश्री हुईं इमोशनल
यह रेमो डिसूजा की डायरेक्टेड एक डांस बेस्ड फिल्म है। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि फिल्म कैसी है, तो धनश्री ने कहा, "बहुत सही थी। मैं बहुत इमोशनल फील कर रही हूं।"
यह भी पढ़ें- बोतल खुलते ही जीत के जश्न से दूर भागे Mohammed Shami, रोजा तो नहीं रख पाए लेकिन जीत ले गए सबका दिल!
लोगों ने किया ट्रोल
बेशक वह फिल्म देखने के बाद भावुक होने की बात कर रही थीं, लेकिन नेटिजन्स उनके इस बयान के लिए भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "काट के इमोशनल फील कर रही हैं।" एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "पैसे लेकर इमोशनल फील कर रही हैं 60 करोड़।" एक और नेटिजन ने कमेंट किया- "ओह एलिमनी में 40-50 करोड़ और कम पड़ गए होंगे शायद।"
यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने चार महीने में ही क्यों खत्म कर ली अपनी शादी? हसीना ने अपने पति लगाए ये इल्जाम
धनश्री और युजवेंद्र के बारे में
धनश्री और युजवेंद्र के तलाक की कई खबरें आ चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसी खबरें हैं कि पिछले महीने दोनों का तलाक हो गया और धनश्री ने 60 करोड़ रुपये एलिमनी मांगी। हालांकि, बाद में परिवार के एक सदस्य ने एलीमनी की खबरों से इनकार किया था।


Click it and Unblock the Notifications