TRAILER: आमिर की जगह ये है ब्योमकेश बख्शी का नया विलेन!
[बॉलीवुड समाचार] ब्योमकेश बख्शी का नया ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। पहले से ज़्यादा सस्पेंस और रोमांच के साथ। लेकिन जिस बात की सबको सबसे ज़्यादा उत्सुकता है वो है फिल्म के विलेन को लेकर। ये तो सभी को पता है कि फिल्म के लिए आमिर खान को विलेन का रोल ऑफर किया गया था पर आमिर ने धूम 3 का ऑफर ले लिया।
ऐसे में ट्रेलर के दौरान विलेन को देखने की उत्सुकता होना लाज़िमी था। विलेन आया भी और उसका सुशांत सिंह यानि कि ब्योमकेश के साथ हुआ आमना सामना लेकिन वो किसी को भी दिखाई नहीं दिया। अब ये जानबूझकर किया गया या इत्तेफाक था ये तो नहीं पता पर इस बात से फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई।
फिल्म के विलेन को ट्रेलर में भी एक हुड के नीचे ब्योमकेश से लड़ते हुए दिखाया गया है वो भी घुप्प काली अंधेरी रात में। ऐसे में विलेन का चेहरा देखने के लिए फिल्म का इंतज़ार करना होगा लेकिन इतना ज़रूर है कि शायद ये कोई बहुत बड़ा सस्पेंस निकले!
आप देखिए मुखौटे में उस आदमी को जिसने किया है आमिर को रिप्लेस!


Click it and Unblock the Notifications
















