Entertainment Highlights: जवान की लीक क्लिप को लेकर दिल्ली HC का आदेश, सैफ नहीं करेंगे आदिपुरुष को प्रमोट

delhi-hc-order-on-shahrukh-khan-jawan-pics-leaked-saif-ali-khan-adipurush-entertainment-live-updates

Entertainment Highlights: एंटरटेनमेंट जगत में कई तरह की हलचल देखी जा रही है। ऐसे में आज यानि की बुधवार (26 अप्रैल) को हम आपके लिए लेकर आए हैं फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया से कई लेटेस्ट खबरें। दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख खान की फिल्म जवान की लीक हुई तस्वीरों को बड़ा आदेश सुनाया है।

पठान की जबरदस्त सफलता के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अगली बार एटली की फिल्म जवान में दिखाई देंगे, जो 2023 की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। जवान के सेट से कई वीडियो इंटरनेट पर लीक हो चुकी है, जिसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लीक हुई क्लिप को हटाना है।

Recommended Video

Shah Rukh Khan की Jawan के Video हुए थे लीक, Delhi HC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दिया आदेश

वहीं, ओम राउत की आदिपुरुष से जुड़ी भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर ये फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मई में प्रचार शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन, सैफ अली खान इसका प्रचार नहीं करेंगे।

LIVE Feed
  • Apr 26, 2023 8:32 PM

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दहाड़' का टीजर हुआ रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

    प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाद' का टीजर शेयर किया है। यह शो एक 8 भाग का क्राइम ड्रामा है जो एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उसकी लाइफ को लेकर जुड़ी है। इस वेब सीरीज की कहानी तब शुरू होती है जब महिलाओं की रहस्यमय तरीके से सार्वजनिक बाथरूम में मृत पाई जाती हैं, सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को जांच का जिम्मा सौंपा जाता है।

  • Apr 26, 2023 7:43 PM

    Malaika Arora: ये क्या अपनी 'डक वॉक' पर पहली बार खुद अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका ने की बात, लगा दी सबकी क्लास

    Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रे़ंड करती रहती है, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। खैर इस सबके बीच में मलाइका हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर बात भी करती हैं, अब हाल ही में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका ने अपनी 'डक वॉक' पर खुलकर बात की है।

  • Apr 26, 2023 7:40 PM

    सारी दुश्मनी भुलाकर MC Stan के कॉन्सर्ट में पहुंचे Abdu Rozik, साथ में ले गए ये प्यारा सा तोहफा

    Abdu Rozik welcomes MC Stan: बीती रात 'बिग बॉस 16' के विजेता रहे MC Stan मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ अब्दु के होमटाउन यानी दुबई में परफॉर्म कर रहे थे। अब्दु ने भी सारे गिले-शिकवे मिटाते हुए MC Stan के लिए तोहफा लेकर गए। अब्दु रोजिक और MC Stan को लेकर पहले खबर आ रही थी कि दोनों के बीच लड़ाई है लेकिन अब अब्दु ने दोस्ती की पहल कर दी है।

    सारी दुश्मनी भुलाकर MC Stan के कॉन्सर्ट में पहुंचे Abdu Rozik, साथ में ले गए ये प्यारा सा तोहफा
  • Apr 26, 2023 7:06 PM

    Raveena Tandon: मोटी फीस लेने वाली रवीना ने पे पैरिटी पर कह दी ऐसी बात, प्रियंका चोपड़ा को लग सकता है बुरा

    Raveena Tandon: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में पे पैरिटी मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए खुलकर बात की है, और बताया है कि आज के वक्त में सबको बराबर की फीस मिल रही है। लेकिन रवीना का विचार दूसरी एक्ट्रेस से अलग है। क्योंकि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादूकोण जैसी एक्ट्रेस भी इस मुद्दे पर बात चुकी हैं और कह चुकी हैं कि कभी भी बराबर की फीस नहीं मिली है।

  • Apr 26, 2023 6:51 PM

    सेलिना जेटली ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- 'वह बिलकुल उनके जैसी दिखती हैं'

    मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ अपने प्यारे पिता को याद किया। अभिनेत्री ने अपनी और अपनी एक पुरानी तस्वीर के कोलाज के साथ पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'डियर डैड, मेरे दिल में एक शहर है जहां की आबादी सिर्फ आप हैं! मैं अपने पिता कर्नल विक्रम कुमार जेटली की तरह दिखती हूं।

    सेलिना जेटली ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- 'वह बिलकुल उनके जैसी दिखती हैं'
  • Apr 26, 2023 6:18 PM

    Shahrukh Khan: शाहरुख की फिल्म 'जवान' की क्लिप लीक होने को लेकर हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया की लगाई फटकार

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, फैंस के बीच 'जवान' का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनको लेकर दावा किया गया कि इनमें अभिनेता के लुक और एक्शन सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। अब इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्शन लिया है।

  • Apr 26, 2023 5:50 PM

    Heeramandi: वेब सीरिज हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, बना दिया लाखों का सेट

    Heeramandi: हिंदी सिनेमा जगत के जानें माने फिल्मेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे बनाने में भंसाली किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली ने इसका सेट बनानें मे लाखों करोडों रुपए खर्च कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक 'हीरामंडी' के लिए लगभग एक लाख 60 हजार स्क्वायर फीट का एक बड़ा सेट बनाया गया है।

  • Apr 26, 2023 4:46 PM

    Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, सामने आई तस्वीरों से फैंस को हुआ शक

    Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पत्नियों और होने वाले बच्चों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, अरमान की पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे जैद को जन्म दिया था। अब यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक भी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। दूसरी बार पायल ने किसको जन्म दिया यह खुलासा नहीं हुआ है पर उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है यह पता चल चुका है।

  • Apr 26, 2023 4:22 PM

    अपनी बेटी को लेकर रणबीर कपूर को सता रहा ये डर, आलिया जाहिर किया सच

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की। हाल ही में अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाने वाले इस जोड़े ने अपनी छोटी बेटी राहा के माता-पिता को प्यार किया। वे अपनी बच्ची को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनके फैंस के लिए इस तरफ देखना एक ट्रीट की तरह है। जबकि आलिया राहा के जन्म के बाद धीरे-धीरे काम पर वापस आ रही है, रणबीर के लिए भी उसे घर छोड़कर काम पर जाना काफी मुश्किल काम है। आलिया ने बताया कि रणबीर को डर है कि कहीं काम की वजह से राहा उन्हें भूल ही ना जाए।

    अपनी बेटी को लेकर रणबीर कपूर को सता रहा ये डर, आलिया जाहिर किया सच
  • Apr 26, 2023 3:47 PM

    Alia Bhatt: एयरपोर्ट पर 1.6 लाख के पैंट और 2 लाख के बैग में जब नजर आई आलिया, तो देखने वालों के उड़े होश

    Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया को एक शानदार जीवन जीना पसंद है और उनके कपड़ों की पसंद इस बात का सबूत है। अपने महंगे वॉर्डरोब से लेकर डिजाइनर आउटफिट तक, अभिनेत्री फैशन लवर्स को प्रभावित करने में कभी भी फेल नहीं होतीं। हाल ही में एयरपोर्ट पर आलिया के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा, जब एयरपोर्ट पर 1.6 लाख के पैंट और 2 लाख के बैग में जब नजर आई आलिया भट्ट।

  • Apr 26, 2023 3:27 PM

    'बिग बॉस' के इस खिलाड़ी पर मेहरबान हुए सलमान खान, दिया अपनी फिल्म में काम करने का मौका

    सलमान खान के पास फिल्मों की कमी नहीं। हाल ही में उनकी 'किसी का भाई, किसी की जान' फिल्म रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का मिला-जुला प्यार मिल रहा है। अब जल्द ही सलमान खान 'किक 2' को लेकर अपना काम शुरू करने जा रहे हैं और इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्म 'किक 2' में 'बिग बॉस 13' के रनर अप रहे आसिम रियाज को कास्ट कर सकते हैं।

    'बिग बॉस' के इस खिलाड़ी पर मेहरबान हुए सलमान खान, दिया अपनी फिल्म में काम करने का मौका
  • Apr 26, 2023 2:54 PM

    Samantha Ruth Prabhu: समांथा की दसवीं क्लास की मार्कशीट हुई वायरल, फैंस ने की जमकर तारीफ

    Samantha Ruth Prabhu: समांथा रुथ प्रभु की सोशल मीडिया पर एक फैन पेज से दसबी की मार्कशीट वायरल कर दी है, फैन द्वारा शेयर की गई मार्कशीट की तस्वीरों के साथ ट्वीट में लिखा गया है कि एक टॉपर हमेशा ही टॉपर रहती हैं. उन्होंने सभी भूमिकाओं को बखूबी निभाया है! चाहे वह स्टूडेंट हो, बेटी हो, एक्ट्रेस हो, एक्टिविस्ट हो, पत्नी हो, बहू हो या मां हो #Sam ने लाखों दिल जीते। इन तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि समांथा कितनी होशियार थी।

  • Apr 26, 2023 2:36 PM

    Aamir Khan: पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सुपरस्टार आमिर खान ने कही कुछ ऐसी बातें कि....

    Aamir Khan: हिंदी सिनेमा जगत के जानें माने अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Apr 26, 2023 2:23 PM

    Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' प्रीमियर में पति निक जोनस के लिए उमड़ा प्रियंका चोपड़ा का प्यार, इस तरह से की तारीफ

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड बेव सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। 'सिटाडेल' के प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पति निक जोनस के लिए अपनी प्रतिक्रिया दी और जमकर प्यार लुटाया।

  • Apr 26, 2023 1:47 PM

    Salman Khan: सानिया मिर्जा के बेटे के साथ खेलते नजर आए सलमान खान, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

    Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई, किसी की जान को लेकर खबरों में बनें हुए हैं, फैंस के बीच सलमान के वीडियो और फोटोज खुब वायरल हो रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं।

  • Apr 26, 2023 1:22 PM

    Barkha Bisht: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने पति इंद्रनील सेनगुप्ता संग तलाक की खबरों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

    Barkha Bisht: टेलीविजन एक्ट्रेस बरखा बिष्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में बरखा बिष्ट ने पहली बार अपने पति इंद्रनील सेनगुप्ता ने तलाक को लेकर बात की है और अपने विचार साझा किए हैं।गौरतलब है कि, टीवी के चर्चित कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट का शादीशुदा जीवन कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मार्च 2008 में शादी के बंधन में बंधा कपल पिछले दो सालों से अलग रह रहा है।

  • Apr 26, 2023 1:02 PM

    इन फिल्मों से 'तेरे नाम' हीरोईन भूमिका चावला को किया गया था रिप्लेस

    सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी एक्ट्रेस भूमिका चावला के लिए बॉलीवुड का रास्ता आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने रिवील किया कि उन्हें जब वी मेट और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया था। जब वी मेट की ओरिजनल कास्ट भूमिका और बॉबी देओल थे।

    इन फिल्मों से 'तेरे नाम' हीरोईन भूमिका चावला को किया गया था रिप्लेस
  • Apr 26, 2023 12:58 PM

    Pakistani Ranveer Singh कहते हुए इस सिंगर को किया गया ट्रोल, लोग बोले-' चूड़ियां भी पहन लो'

    पाकिस्तानी गायक अली सेठी अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त तो उनको कई नामों से बुलाया जा रहा है। जी हां, उनको इस वक्त पाकिस्तानी रणवीर सिंह की उपाधि मिली है और लोग उनको कपड़ों को लेकर ट्रोल कर रहे हैँ। सभी जानते हैं कि इंडियन सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के कारण मशहूर हैं और कई लोग उनको फॉलो करते रहते हैं। इस वक्त अली सेठी दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक कोचेला के दूसरे वीक को लेकर छाए हुए हैं और इस दौरान उन्होने जिस तरह के कपड़े पहने वो भी चर्चा में हैं।

  • Apr 26, 2023 12:22 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पोस्ट किया मजेदार वीडियो

    अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनके वीडियोज सामने आकर तेजी से वायरल हो जाते हैं। इस वक्त उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो पुराना गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Apr 26, 2023 12:07 PM

    अक्षय कुमार की आवारा पागल दीवाना 2 में संजय दत्त की एंट्री!

    सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार की इस फिल्म में अब संजय दत्त और अरशद वारसी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आवारा पागल दीवाना 2 मल्टी स्टार-कास्ट के साथ बड़े पैमाने पर बनने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, संजय दत्त और अरशद वारसी शामिल हैं। जबकि अगले 2 महीनों में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।" ये सीक्वल फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, निर्देशक अहमद खान और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला स्क्रिप्ट पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म के लिए एक्शन डायरेक्टर्स को बोर्ड पर लाने के लिए काम चल रहा है। एक बार सभी पक्षों पर काम पूरा हो जाए, फिर साल 2023 के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ सकती है।

  • Apr 26, 2023 11:42 AM

    Nisha Guragain- बैकलेस ड्रेस पहनकर दिखाया किलर लुक, MMS को लेकर ट्रोल कर रहे हैं लोग!

    निशा गुरगैन इस वक्त इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से धमाका करने के लिए जानी जाती हैँ। उनकी तस्वीरें सामने आकर ऐसे वायरल होती हैं कि लोग यकीन भी नहीं कर पाते हैँ। एक दौर था जब वो टिकटॉक पर वीडियो बनाती थीं और उनको लोग काफी कम पहचानते थे। इस वक्त निशा ने फिर से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो बेहद हॉट लग रही हैं। चमकीली बैकलेस ड्रेस पहनकर धमाका करतीं निशा गुरगैन को जिसने भी देखा वो दीवाना हो रहा है।

  • Apr 26, 2023 11:20 AM

    Armaan Malik- पहली पत्नी पायल ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, सौतन कृतिका ने ऐसे किया रिएक्ट?

    यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नियों के साथ यूट्यूब पर कितना एक्टिव हैं ये किसी से छिपा नहीं है और आए दिन इन लोगों को लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस वक्त खबर है कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी भी मां बन गई है और उन्होने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। पायल अरमान मलिक की पहली पत्नी हैं जिन्होने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसके पहले उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मां बनीं थीं। पायल मां बनी है इसको लेकर खुद कृतिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और उनका पोस्ट सामने आते ही सभी को बधाइयां मिल रही हैं।

  • Apr 26, 2023 11:20 AM

    किसी का भाई किसी की जान Day 5 बॉक्स ऑफिस

    रिलीज के पांचवे दिन सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखी है। फिल्म ने 10.17 करोड़ की कमाई के साथ महत्वपूर्ण मंडे टेस्ट काफी शानदार तरीके से पार कर लिया था, लेकिन मंगलवार को फिल्म धीमी पड़ गई। मंगलवार को फिल्म ने 7 से 8 करोड़ तक की कमाई की है। जिसके बाद सलमान खान की फिल्म का कुल कलेक्शन 84-85 करोड़ तक पहुंचता है। उम्मीद की जा सकती है कि अपने पहले हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के आस पास पहुंच जाएगी।

    किसी का भाई किसी की जान Day 5 बॉक्स ऑफिस
  • Apr 26, 2023 10:47 AM

    Sujay Dutt: अब संजय दत्त के साथ 'वंदे मातरम' में नजर आएंगे सैराट फेम आकाश

    Sujay Dutt:बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जल्द ही वंदे मातरम नाम की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ सैराट फेम एक्टर आकाश ठोसर स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों अभिनेता पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने को पूरी तरह से तैयार हैं।

  • Apr 26, 2023 10:26 AM

    आदिपुरुष से सैफ अली खान की दूरी!

    ओम राउत की आने वाली फिल्म आदिपुरुष में लंकेश की भूमिका सैफ अली खान निभा रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ फिल्म के लिए किसी भी प्रमोशनल एक्टिविटी में हिस्सा नहीं लेंगे, जो मई में शुरू होने वाली है। इसके बजाय, फिल्म का प्रचार मुख्य रूप से प्रभास पर केंद्रित होगा, जो राम का किरदार निभा रहे हैं। मई में सैफ उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उस दौरान उनकी पत्नी करीना और उनके बेटों तैमूर और जेह के साथ अपनी छुट्टी लेने की योजना है।

  • Apr 26, 2023 10:19 AM

    जवान की लीक क्लिप को लेकर दिल्ली HC का आदेश

    मंगलवार, 25 अप्रैल को, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, केबल टीवी आउटलेट, कई वेबसाइटों, डायरेक्ट-टू-होम सेवाओं और इसी तरह के अन्य प्लेटफार्मों को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान के लीक हुए फुटेज को हटाने का निर्देश दिया है। शाहरुख और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X