KKBKKJ Day 5 Box Office Collection: 5 दिनों में 80 करोड़ पार पहुंची सलमान खान की फिल्म, मंगलवार को पड़ी सुस्त

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-day-5-box-office-collection-salman-khan-film-witnessed-major-fall-tuesday

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 4 Box Office Collection: रिलीज के पांचवे दिन सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखी है। फिल्म ने 10.17 करोड़ की कमाई के साथ महत्वपूर्ण मंडे टेस्ट काफी शानदार तरीके से पार कर लिया था, लेकिन मंगलवार को फिल्म धीमी पड़ गई।

पांचवें दिन पड़ी धीमी

मंगलवार को फिल्म ने मल्टीप्लेक्सेस और कई शहरों में सिंगल स्क्रीन पर गिरावट देखी है, जिसका नतीजा आंकड़ों पर भी देखने को मिला है। मंगलवार को फिल्म ने 6.12 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद सलमान खान की फिल्म का कुल कलेक्शन 84.46 करोड़ तक पहुंचता है। उम्मीद की जा सकती है कि अपने पहले हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के आस पास पहुंच जाएगी।

बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.81 करोड़ की औसत शुरुआत के बाद, सलमान खान की फिल्म ने दूसरे दिन 62.89% की उछाल के साथ 25.75 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन (रविवार), फिल्म ने एक शानदार पकड़ बनाते हुए 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी शायद सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को फिल्म ने 10.17 करोड़ की कमाई की है। वहीं, मंगलवार को यह 7-8 करोड़ पर पहुंच चुकी है।

दूसरे वीकेंड पर भाग सकता है कलेक्शन

फिल्म अपने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई कर सकती है। खास बात है कि शनिवार, रविवार के अलावा सोमवार को भी देश में कई जगहों पर छुट्टी है, जिसका फायदा फिल्म को जरूर देखने मिलेगा। 'किसी का भाई किसी की जान' का 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेना तो पक्का है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ में कहां तक पहुंचती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X