Bhumika Chawla: दो बड़ी फिल्मों से रिप्लेस हो गई थीं 'तेरे नाम' की हीरोईन, करीना कपूर ने ली थी जगह, छलका दर्द!

bhumika-chawla-reveals-kareena-kapoor-khan-replaced-her-in-jab-we-met-expressed-regret

Bhumika Chawla Replaced: सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी एक्ट्रेस भूमिका चावला के लिए बॉलीवुड का रास्ता आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने रिवील किया उन्हें तेरे नाम के बाद कई फिल्मों में रिप्लेस किया गया था।

भूमिका चावला ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2003 की रोमांटिक ट्रैजेडी फिल्म 'तेरे नाम' से की। फिल्म सुपरहिट रही.. और इसके बाद एक्ट्रेस को रन, दिल ने जिसे अपना कहा और सिलसिला जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया। लेकिन देखते ही देखते भूमिका बॉलीवुड से गायब होती चली गईं। हालांकि साउथ में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

बॉबी और भूमिका थे जब वी मेट की पहली च्वॉइस

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने रिवील किया कि उन्हें जब वी मेट और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "जब वी मेट के लिए मुझे साइन किया गया था। बॉबी (देओल) और मैं इसमें अभिनय करने वाले थे। उस समय फिल्म का नाम 'ट्रेन' था। लेकिन फिर प्रोडक्शन बदल गया और अष्टविनायक ने निर्माण संभाल लिया। फिर शाहिद (कपूर) और मुझे कास्ट किया गया, फिर शाहिद और आयशा (टाकिया), और फिर शाहिद और करीना (कपूर खान)।"

मुन्नाईभाई से इसीलिए हो गईं रिप्लेस

उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्हें संजय दत्त और अरशद वारसी-स्टारर मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए भी साइन किया गया था। भूमिका ने कहा, "मैंने मुन्नाभाई एमबीबीएस साइन किया था, लेकिन फिर बात नहीं बनी। केवल राजू सर (निर्देशक राजकुमार हिरानी) ही इस बारे में अधिक बता सकते हैं। 10-12 साल बाद जब हम एक जगह मिले थे तो उन्होंने मुझे इसकी वजह बताई। उन्होंने कहा था कि किसी की गलती की वजह से आपको फिल्म से हटा दिया गया।"

गौरतलब है कि, हाल ही में भूमिका चावला के फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया है, जिसमें उन्होंने पूजा हेगड़े की भाभी और वेंकटेश दग्गुबाती की पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म में सलमान खान ने मुख्य किरदार निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X