कैट की बिकनी पर बोलीं दीपिका. बस करो मीडिया को दोष देना..

हाल ही में स्पेन के बीच पर मस्ती करते रणबीर कपूर और बिकनी पहने कैटरीना कैफ की तस्वीरोंने लोगों के बीच में काफी धमाल मचाया। स्टारडस्ट पत्रिका की ओर से जारी इन तस्वीरों ने काफी हद तक साबित कर दिया कि कैटरीना और रणबीर कपूर दोनों मित्र नहीं हैं बल्कि उनकी मित्रता दोस्ती के आगे निकल चुकी है।

जहां इस बात से कैटरीना कैफ हतप्रभ रह गयीं और नाराज होकर उन्होंने मीडिया को ओपन लेटर तक लिखा डाला था वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर ने मीडिया को ना तो कोई नसीहत दी और ना ही इस बारे में कोई बात की।

हां यह और बात है कि रणबीर-कैटरीना के बीच वाली फोटो लिक होने से उनके मम्मी-पापा यानी कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह भले ही मीडिया से खफा हो गये। उन्हें रणबीर की हरकतों पर नहीं बल्कि मीडिया के इस कदम पर गुस्सा आ रहा था। हालांकि इन तस्वीरों के लीक होने से रणबीर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण को भी अंदर ही अंदर काफी गुस्सा आ रहा है लेकिन अफसोस वह किसी से कुछ कह नहीं सकती हैं।

लेकिन उनके अंदर की भड़ास उस समय निकल ही पड़ी जब अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचr, दीपिका पादुकोण ने कहा कि कुछ लोग अपनी गलतियों को छुपाने के लिए मीडिया को कोसने लगते हैं जो कि सरासर गलत है। उनका इशारा कैटरीना की ओर ही था।

दीपिका ने बिना किसी का नाम लिये कह डाला कि अगर कोई सेलीब्रेटी है तो उसकी पर्सनल जिंदगी कुछ नहीं होती है, उसकी लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई बेकरार रहता है, इसलिए हर सेलिब्रेटी को सावधान होकर काम करना चाहिए।

अगर आप बिकनी पहनकर खुले आम खुलेंगे और कैमरे में कैo हो जायेंगे तो इसमें भला कैमरामैन और मीडिया की क्या गलती है? इसलिए मीडिया को दोष देना बंद करें लोग? दीपिका ने कहा कि अच्छा हुआ कि यह सब उनके साथ नहीं हुआ क्योंकि वह कभी कोई ऐसा काम नहीं करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X