‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से बचेगी शाहरूख की बादशाहत!

शुक्रवार को ईद के मुबारक मौके पर शाहरूख खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता खुद किंग खान है, फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त ढंग से जारी है लेकिन फिर भी इस फिल्म से किंग खान की बादशाहत की साख दांव पर है। क्योंकि लंबे अरसे से शाहरूख कि किसी भी फिल्म ने मेगाबजट वाला डंडा भारत में नहीं बजाया है।

उनकी फिल्में ओवरसीज मार्केट में चल जाती हैं जिनकी वजह से शाहरूख को घाटा नहीं होता है लेकिन फिर भी किंग खान को अभी एक बड़े धमाके की उम्मीद है जो शायद 'चेन्नई एक्सप्रेस' से उन्हें उम्मीद है।

आईएनएस के मुताबिक उनकी पिछली कुछ फिल्में अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाई हैं। हालांकि, फिल्म व्यापार विशेषज्ञ उनकी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता की उम्मीद कर रहे हैं जो शाहरुख की अस्थिर भाग्य को सहारा देगी।

उनकी पिछली फिल्में डॉन और जब तक है जान ने अच्छा बिजनेस किया था लेकिन रॉ वन जो कि बहुत महंगी होने के बावजूद सिनेमाघरों में लोगों को जुटा नहीं पायी। इसलिए किंग खान ने इस बार फैमिली मसाला मूवी 'चेन्नई एक्सप्रेस' बनायी है। साउथ से लेकर कन्याकुमारी तक का ख्याल रखने वाले किंग खान की बादशाहत इस फिल्म पर टिकी है देखते हैं कि पब्लिक उनकी इस कोशिश में उनका कितनी साथ देती है।

फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं, जिनकी भी उम्मीदें इस फिल्म से काफी जुड़ी हुई हैं। फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो कि मुंबई से रामेश्वरम के लिए यात्रा पर निकलता है लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात एक डॉन की लड़की से हो जाती है और जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है। फिल्म के गाने वन, टू, थ्री , फोर और तितली लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं, फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X