रिलीज होने से पहले ट्विटर पर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का कहर
बस चंद घंटे और शाहरूख खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का पहला शो आपके सामने आ जायेगा। किंग खान की इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस बात को बादशाह खान भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के पहले ही फिल्म का इतना जबरदस्त प्रमोशन कर डाला है कि लोग ना चाहते हुए भी इस फिल्म के टिकट खरीदने पर मजबूर हो गये हैं।
सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर लोगों ने अपनी एक जंग छेड़ दी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही आधे लोग यह डिसाइड कर बैठे हैं कि फिल्म हिट होगी तो आधे लोग यह कह रहे हैं फिल्म सुपर फ्लॉप होगी। खैर कौन सही है और कौन गलत इस बारे में तो फैसला शुक्रवार को होगा लेकिन सोचने और गौर करने वाली बात यह है कि किंग खान की फिल्म के लिए लोग किस हद तक पागल रहते हैं।
मालूम हो कि लंबे अरसे के बाद ईद पर रिलीज होने जा रही शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है जो कि अभी तक बॉलीवुड का रिकार्ड है। इससे पहले किंग खान की ही फिल्म 'जब तक है जान थी' जो कि ओवरसीज मार्केट में 600 स्क्रीन्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड रोल शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं।
फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो कि मुंबई से रामेश्वरम के लिए यात्रा पर निकलता है लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात एक डॉन की लड़की से हो जाती है और जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। फिल्म के गाने वन, टू, थ्री , फोर और तितली लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है?
आईये जानते हैं चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर ट्विटर पर लोग क्या कह रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications











