कैटरीना-रणबीर में इतनी नजदीकियां क्यों?
बॉलीवुड के आनस्क्रीन हिट कपल में से एक रणबीर, कैटरीना के बारे में लंबे समय से चर्चा है कि दोनों के बीच में चक्कर चल रहा है लेकिन दोनों ही सितारे इस मसले को बकवास बता कर और मुस्कुराकर निकल जाते हैं।
लेकिन कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते हैं जिसके कारण दोनों कैमरे में कैद हो ही जाते हैं। हाल ही में स्टारडस्ट पत्रिका में छपी तस्वीरों से साफ हो गया कि कैटरीना और रणबीर दोनों स्पेन में साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं। स्पेन के एबीजा बीच पर कैटरीना बिकनी पहने रणबीर संग देखी गयी हैं। तस्वीरें काफी हैरान कर देने वाली हैं।
तस्वीरों को देखकर कोई भी कह सकता है कि दोनों रीयल कपल हैं तो वहीं दूसरी और इससे पहले मुंबई की लुटेरा स्पेशल स्क्रीनिंग में कैटरीना, रणबीर एक साथ कार में बैठकर आये थे तो वहीं दूसरी ओर करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों साथ में कार में बैठकर आये थे और दोनों साथ में काफी नाचे-गाये थे।
यही नहीं रणबीर की लविंग मम्मी नीतू कपूर को भी कैटरीना काफी भाती है क्योंकि पिछले दिनों लंदन में नीतू कपूर ने ही कैटरीना को होटल में साथ डिनर के लिए बुलाया था। जो तस्वीरें मीडिया के सामने आयी थीं उससे लगता था कि नीतू कपूर को भी कैटरीना अच्छी लगती हैं।
इसलिए फिल्मी पंडितों ने कहना शुरू कर दिया है कि ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी कैटरीना-रणबीर एक -दूसरे से प्यार करते हैं और आज नहीं तो कल दोनों अपने रिश्ते के बारे में जरूर बतायेंगे। हो सकता है कि दोनों अपने करियर की वजह से इस मुद्दे पर शांत हो क्योंकि दोनों ही सितारे इस समय कामयाबी के शिखर पर हैं।
आईये तस्वीरों में देखते हैं रणबीर-कैटरीना को...


Click it and Unblock the Notifications











