और आजाद संजय दत्त कैदी बन ही गये
मालूम हो आज शाम चार बजे कोर्ट के अंदर दाखिल होते ही अभिनेता संजय दत्त को सीने में दर्द हुआ जिसके कारण उन्होंने जज साहब से बैठने की इजाजत मांगी जिसे कोर्ट ने दे दी।
उसके बाद संजय दत्त के वकील ने कोर्ट के सामने संजय दत्त की कुछ मांगे रखी जिसमें से कुछ को कोर्ट मान लिया है तो कुछ को सिरे से ठुकरा भी दिया है।
संजय दत्त ने कोर्ट से सिगरेट पीने की इजाजत, घर का खाना और नरम बिस्तर पर सोने की मंजूरी मांगी थी जिस पर कोर्ट ने संजय दत्त से कहा कि आप सिगरेट पीना छोड़ दें, यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
हालांकि कोर्ट ने संजू की सारी मांग ली है, अब एक महीने तक संजू घर का पका खाना खा पायेंगे। खैर थोड़ी देर में संजय दत्त को जेल भेज दिया जायेगा जहां संजू को साढ़े तीन साल का वक्त काटना है।
मालूम हो कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। चूंकि कि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












