सजा कम हो इसलिए अच्छा बनना पड़ेगा संजू
बॉलीवुड के संजू बाबा के जेल जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। चंद घंटों के बाद बॉलीवुड का कांचा चीना एक कैदी के रूप में सलाखों के पीछे होगा। जैसे-जैसे घड़िया बितती जा रही हैं वैसे वैसे संजय दत्त के घरवाले परेशान होते जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस समय संजय दत्त के घर पर पुलिस वालों और मीडिया वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अब सजा खाये संजय दत्त की सजा कम कैसे हो?
इसलिए बस अब एक ही उपाय संजय दत्त के सामने हैं और वह यह कि संजय दत्त को जेल में अच्छा बनकर रहना होगा। ताकि उनके बर्ताव के चलते उनकी सजा कम हो पाये। वैसे इससे पहले भी जब उन्हें सजा हुई थी तो उनका बर्ताव जेल में काफी अच्छा ही था।
इसलिए जब सारे दरवाजे बंद हो गये हैं तो ऐसे में संजू के पास अच्छा बनने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं हैं । फिल्मी शब्दों में कहे तो अब संजय दत्त को जेल के अंदर कांचा चीना नहीं बल्कि मुन्ना भाई एमबीबीएस वाला मुन्ना भाई ही बनकर रहना होगा।
कहा जा रहा है कि संजय दत्त को जेल के अंदर बागवानी या लकड़ी का भी काम करना पड़ेगा जिसके उन्हें चालीस रूपये रोज का मेहनताना दिया जायेगा।मालूम हो कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। तूंकि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












