जा रहा हूं मैं, मेरे लिए दुआ कीजिये: संजय दत्त
अब से थोड़ी देर पहले अभिनेता संजय दत्त टाडा कोर्ट पहुंचे हैं। मुश्किल घड़ी में वह जब अपने घर से निकले तो उनके साथ उनकी पत्नी मान्यता दत्त, पत्नी प्रिया दत्त और निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट मौजूद थे।
साथ ही उनके घर के आगे मीडियाकर्मियों और उनके चाहने वालों का जखीरा इक्ट्टठा था। उनके चाहने वालों ने उनकी गाड़ी को जाम में फंसा दिया जिसके बाद संजय दत्त ने हाथ जोड़कर अपील की कि साथियों ' जा रहा हूं मैं, मेरे लिए दुआ कीजिये।'
जिसके बाद उनके चाहने वालों ने रास्ता खाली किया। संजय की आंखे बता रही थी कि उनमें कितना दर्द छिपा हुआ है। कोर्ट में पेश होने के बाद संजय को जेल भेजा जायेगा।
मालूम हो कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। चूंकि कि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












