सनी लियोन की एक पहेली लीला: किसी सीन पर नहीं चली कैंची, सेंसर से पास
[बॉलीवुड समाचार] सनी लियोन की एक पहेली लीला का ट्रेलर तो सबने देखा ही है। फिल्म के ट्रेलर में ही बहुत कुछ ऐसा था जो देखने लायक कहीं से नहीं था। इसके अलावा ट्रेलर में दिखी थी तीन लव मेकिंग सीन्स की झलक। और नए सेंसर बोर्ड के नियमों के देखकर भी ऐसा लग नहीं रहा था कि फिल्म सेंसर से पास हो पाएगी।
लेकिन जनाब इसे कहते हैं सनी की लीला। फिल्म केवल एक सीन पर कैंची चलाने के बाद सेंसर से पास हो गई है। और काटा गया सीन भी सनी लियोन पर नहीं फिल्माया गया था। यानि सारे लव मेकिंग सीन्स को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के पास कर दिया है।
बॉलीवुड हीरो मिलकर बना रहे हैं सनी लियोन HATE CLUB!
हमें ना सनी लियोन से आपत्ति है ना ही उनके लव मेकिंग सीन्स से। हमें बस प्रश्न उठाना है तो सेंसर के सामने। जिसने अजीबोगरीब सी एक लिस्ट बनाकर फिल्मों पर तरह तरह के बैन लगाने शुरू किये थे। जबकि फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जिस पर सेंसर को आपत्ति होनी चाहिए थी। लेकिन अब ये तो सनी हैं और उनकी लीला!
TRAILER: सनी लियोन और राम कपूर का 'कुछ कुछ LOCHA'


Click it and Unblock the Notifications















