..................... Bollywood News Live Updates- Kalki 2898 AD box office, Devoleena Bhattacharjee pregnant? - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live- कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, प्रेग्नेंट हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव पेज के साथ.. यहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें...

सबसे पहले बात करते हैं Kalki 2898 ad के बारे में जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। खबरें हैं कि प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की थी। Sacnilk.com के अनुसार, डायस्टोपियन साइंस-फाई तमाशा ने अब अपने शुरुआती दिन में 95 करोड़ का कलेक्शन किया है, इसके बाद कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान अब पीछे हो गई है। देखना ये है कि वीकेंड कितना शानदार रहता है।

इसके अलावा टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। कुछ तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैं जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी का बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि देवोलीना की तरफ से नहीं की गई है। 2022 में, देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक निजी समारोह में शानवाज़ शेख से शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jun 28, 2024 8:32 PM

    Sushmita Sen ने बताई अपनी दूसरे जन्म की तारीख

    हाल ही में, उन्होंने अपने बदले हुए इंस्टाग्राम बायो से सबका ध्यान खींचा, जिसमें उनकी दूसरी डेट ऑफ बर्थ का जिक्र है और फैंस को यकीन है कि वह उस दिन की ओर इशारा कर रही हैं जब वह दिल के दौरे से बची थीं। जब सुष्मिता ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदला तो फैंस ने इस पर तुरंत ध्यान दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी डेट ऑफ बर्थ बताई, जो '27 जनवरी, 2023' है। हालांकि इससे लोग कन्फ्यूज हो गए, लेकिन आपको बता दें कि फरवरी 2023 में सुष्मिता को अपनी वेब सीरीज़ आर्या की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।

    Sushmita Sen ने बताई अपनी दूसरे जन्म की तारीख
  • Jun 28, 2024 8:31 PM

    Kalki 2898 AD में किसने निभाया श्री कृष्ण का रोल?

    फिल्म में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर का चेहरा मेकर्स ने नहीं दिखाया है और उनसे जुड़े सीन में केवल उनकी इमेज दिखाई गई है। हालांकि, फैंस ने एक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त है और पता लगाया है कि यह कोई और नहीं बल्कि तमिल एक्टर कृष्णकुमार हैं।

    Kalki 2898 AD में किसने निभाया श्री कृष्ण का रोल?
  • Jun 28, 2024 8:30 PM

    45 घंटे बाद जाकर मिली Aditi Rao Hydari की राहत

    एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने खुलासा किया है कि उन्हें यूके के हीथ्रो एयरपोर्ट से दो दिन बाद अपना सामान मिला। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की और एयरपोर्ट अधिकारियों पर उनकी मदद न करने का आरोप भी लगाया।

    45 घंटे बाद जाकर मिली Aditi Rao Hydari की राहत
  • Jun 28, 2024 3:53 PM

    शिवानी कुमारी ने पोलोमी को कहा-'तुम जैसी लड़कियां..'

    बिग बॉस के घर में हाल ही में YouTuber, शिवानी कुमारी और एक्ट्रेस पोलोमी दास के बीच तीखी बहस हुई, जब शिवानी ने एक्ट्रेस के कपड़ों और मेकअप पर कमेंट किया। हाल ही के एपिसोड में शिवानी कुमारी को घर में अरमान मलिक के लगातार चिल्लाने की शिकायत करते हुए सुना गया। इस पर रिएक्शन देते हुए, पोलोमी ने पूछा, "अभी भी चालू है?" और शिवानी ने जवाब दिया, "देखो हमें क्या पता?" पोलोमी को गुस्सा आ गया और उसने शिवानी से पूछा कि क्या वह ठीक से जवाब नहीं दे सकती, और शिवानी ने पलटवार करते हुए कहा, "क्यों दूं? क्यों पूछ रही हो?" पोलोमी ने बहस को खत्म करने की कोशिश की लेकिन शिवानी ने एक ना सुनी और जवाब देते हुए बोलीं- "मत करो बात, तुम जैसी लड़कियां तो..."

    शिवानी कुमारी ने पोलोमी को कहा-'तुम जैसी लड़कियां..'
  • Jun 28, 2024 3:52 PM

    Hina Khan की कैंसर की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में मचा कोहराम

    क्रवार, 28 जून को एक्ट्रेस हिना खान ने खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनका इलाज शुरू हो गया है, और उन्होंने फैंस को आश्वस्त किया कि वह इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।

    Hina Khan की कैंसर की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में मचा कोहराम
  • Jun 28, 2024 3:51 PM

    Nawazuddin Siddiqui को जवानी में मारिजुआना देता था खूब मजा

    बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अपनी जवानी के दिनों के दौरान अपने दोस्तों के साथ 'स्मोकिंग' करते थे, और उन्होंने कहा कि हालांकि वह अब इसे सपोर्ट नहीं करते हैं, लेकिन पहले जब वह ऐसा करते थे तो उन्हें बहुत मजा आता था।

    Nawazuddin Siddiqui को जवानी में मारिजुआना देता था खूब मजा
  • Jun 28, 2024 12:50 PM

    Hina Khan को हुआ कैंसर, तीसरे स्टेज पर पहुंची एक्ट्रेस की बीमारी

    हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "हालिया अफवाह पर बात करते हुए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ जरूरी खबर शेयर करना चाहती हूं जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला है।" उन्होंने आगे लिखा, "इस डायगनोसिस के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है, और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर ज़रूरी काम करने के लिए तैयार हूं।"

  • Jun 28, 2024 11:56 AM

    बॉक्स ऑफिस पर डटी है कार्तिक आर्यन की फिल्म, 65 करोड़ का आंकड़ा पार!

    मुरलीकांत पेटकर की असाधारण कहानी सचमुच दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। जबकि फिल्म लगातार और मजबूत चल रही है, इसने 1.01 करोड़ का कलेक्शन किया। अपने दूसरे गुरुवार को. फिल्म अब कुल 65.17 करोड़ के साथ खड़ी है।

  • Jun 28, 2024 11:20 AM

    कपड़ों का हुक लगा रहा था शख्स, श्वेता तिवारी ने शुरु कर दी ऐसी हरकत?

    एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रही है। मजेदार बात ये थी इस दौरान एक शख्स उनके कपड़े ठीक कर रहा था। देखने पर ऐसा लग रहा है कि वो कपड़े का हुक बंद कर रहा है। लेकिन इस दौरान भी श्वेता तिवारी की मस्ती कम नहीं हुई और वो लगातार रील बनाती रहीं।

  • Jun 28, 2024 10:42 AM

    ब्रेकअप की खबरों के बीच ये क्या बोल गईं मलाइका अरोड़ा!

    मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उन्होने अभी तक सच्चे प्यार का विचार नहीं छोड़ा है। मलाइका ने कहा, "मैं एक सामान्य वृश्चिक राशि की लड़की हूं, इसलिए मैं अंत तक प्यार के लिए लड़ूंगी, लेकिन मैं बहुत यथार्थवादी भी हूं और जानती हूं कि सीमा कहां खींचनी है।" इसके बाद उनको लेकर चर्चा हो रही है।

  • Jun 28, 2024 10:05 AM

    'कपड़ों में कर दिया शौंच...' अरमान मलिक और दोनों पत्नियों ने गंदे कर लिए थे कपड़े

    पायल का कहना था कि इस ट्रिप के दौरान हम तीनों का पेट खराब हो गया था। कब्ज के दौरान दवा लेने में गलती हुई थी जिसके बाद सारा मामला खराब हो गया था। उन्होने बताया कि, कब्ज की एक एक गोली सभी को खानी थी लेकिन सबने दो दो गोलियां खा लीं थीँ। इसके बाद तो मामला इतना बिगड़ा की मोशंस को कंट्रोल करना मुश्किल होने लगा। इस दौरान सोफे पर बैठे अरमान ने कुशन पर ही शौच कर दिया।

  • Jun 28, 2024 9:26 AM

    पूनम पांडे के बोल्ड लुक ने फिर काटा बवाल

    इन तस्वीरों में वो सीढियों पर खड़ी हैं और नीचे पूल नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होने बेहद छोटे कपड़े थे और काफी सेक्सी लग रहीं थीँ। जैसे ही उनका ये लुक सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X