..................... Sushmita Sen Changes Her Instagram Bio Mentions her Second Date Of Birth - Hindi Filmibeat

Sushmita Sen ने बताई अपनी दूसरे जन्म की तारीख, एक्ट्रेस की डेट ऑफ बर्थ देखकर ठनका लोगों का दिमाग

Sushmita Sen

Sushmita Sen Date Of Birth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पिछले साल सबको चौंका दिया था जब उन्होंने ऐलान कि था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। जल्द ही फिर एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज़ आर्या का प्रमोशन करते हुए देखा गया।

हाल ही में, उन्होंने अपने बदले हुए इंस्टाग्राम बायो से सबका ध्यान खींचा, जिसमें उनकी दूसरी डेट ऑफ बर्थ का जिक्र है और फैंस को यकीन है कि वह उस दिन की ओर इशारा कर रही हैं जब वह दिल के दौरे से बची थीं। जब सुष्मिता ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदला तो फैंस ने इस पर तुरंत ध्यान दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी डेट ऑफ बर्थ बताई, जो '27 जनवरी, 2023' है। हालांकि इससे लोग कन्फ्यूज हो गए, लेकिन आपको बता दें कि फरवरी 2023 में सुष्मिता को अपनी वेब सीरीज़ आर्या की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।

इसके बाद सुष्मिता ने सर्जरी करवाई और कम ही लोगों से मिलती रहीं। हालांकि, मार्च 2023 में सुष्मिता ने अपने हार्ट अटैक के बारे में बात की। उन्होंने इस बारे में ज़्यादा बात नहीं की, लेकिन एक्ट्रे के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि उन्हें सीने में तकलीफ हो गई थी। आर्या के सेट पर डॉक्टर से जांच करवाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

2 मार्च 2023 को सुष्मिता ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने आगे पुष्टि की कि एंजियोप्लास्टी प्रोसेस के बाद वह ठीक हैं। अपने नोट में सुष्मिता ने यह भी कहा कि उनके हार्ट स्पेशलिस्ट ने फिर से पुष्टि की है कि उनका दिल बड़ा है।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि फिट होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को दिक्कतें नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि उनके मामले में, दिल का दौरा हेरिडिटिरी था क्योंकि उनके माता-पिता दोनों को दिल की बीमारी थी। सुष्मिता ने कहा कि यह उनके परिवार में है, और वह सावधानी बरत रही हैं, हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रही हैं और लगातार टेस्ट करवा रही हैं। हालांकि, उन्हें फिर भी दिल का दौरा पड़ा, वे बच गईं और ठीक हो गईं।

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। आंखें, मैं हूं ना और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में उनके रोल आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अलीशा की परवरिश के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था। 2020 में, उन्होंने अपनी वेब सीरीज़ आर्या से वापसी की, जिसने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड जीता। 2023 में, सुष्मिता ने ताली में एक ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत का किरदार निभाया, जिसे उनके फैंस ने भी खूब पसंद किया।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X