..................... Shivani Kumari Tum Jaisi Ladkiyan Comment Irks Poulomi Das She Reacts Aukaat Bhi Nahi Hai - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने पोलोमी को कहा-'तुम जैसी लड़कियां..', एक्ट्रेस बोलीं- 'तुम्हारी औकात भी नहीं'

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने मनोरंजन से भरपूर कंटेंट के लिए सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा और तीखी बहस शामिल है। अनिल कपूर के होस्ट किए जाने वाले इस शो में अलग-अलग विचारधाराओं वाले अलग-अलग बैकग्राउंड के कंटेस्टेंट हैं।

बिग बॉस के घर में हाल ही में YouTuber, शिवानी कुमारी और एक्ट्रेस पोलोमी दास के बीच तीखी बहस हुई, जब शिवानी ने एक्ट्रेस के कपड़ों और मेकअप पर कमेंट किया। हाल ही के एपिसोड में शिवानी कुमारी को घर में अरमान मलिक के लगातार चिल्लाने की शिकायत करते हुए सुना गया। इस पर रिएक्शन देते हुए, पोलोमी ने पूछा, "अभी भी चालू है?" और शिवानी ने जवाब दिया, "देखो हमें क्या पता?" पोलोमी को गुस्सा आ गया और उसने शिवानी से पूछा कि क्या वह ठीक से जवाब नहीं दे सकती, और शिवानी ने पलटवार करते हुए कहा, "क्यों दूं? क्यों पूछ रही हो?" पोलोमी ने बहस को खत्म करने की कोशिश की लेकिन शिवानी ने एक ना सुनी और जवाब देते हुए बोलीं- "मत करो बात, तुम जैसी लड़कियां तो..."

पोलोमी को लगा कि शिवानी का कमेंट उनकी पर्सनैलिटी और कैरेक्टर पर कटाक्ष था, इसलिए उन्होंने शिवानी से पूछा कि "तुम जैसी लड़कियां मतलब? किसको कैटेगराइज कर रही हो?" हालांकि, शिवानी ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के उसे ताना मारा और कहा कि वह पोलोमी जैसी लड़कियों से बात नहीं करना चाहती, जो सुबह-सुबह मेकअप लगाती हैं।

हालांकि, जब पोलोमी ने अपने को-कंटेस्टेंट के साथ इस पर चर्चा की तो बहस और बढ़ गई। अपने को-कंटेस्टें को पूरी घटना बताने के बाद, पोलोमी ने शिवानी पर कमेंट किया और कहा कि शिवानी की इतनी भी हैसियत नहीं है कि वह उन्हें नीचा दिखाए। पोलोमी ने कहा: "तुम्हारी (शिवानी कुमारी) औकात भी नहीं है तुम मुझे नीचा दिखा सको।"

बाद में पायल मलिक और कृतिका मलिक से बातचीत के दौरान शिवानी ने भी पोलोमी का नाम लिया और कुछ कहा। इससे दोनों के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई। पौलोमी ने शिवानी से पूछा कि क्या उन्होंने उसका नाम लिया है। शिवानी ने आरोपों से इनकार किया तो पोलोमी ने कहा: "तुम्हें यकीन है? क्योंकि यहां पर कैमरे लगे हैं। तुम क्या गधी हो? कैमरे हैं सामने। तुम्हें क्या लगता है तुम गेम खेलोगी या सब तुम्हारी पूजा करेंगे?"

Read more about: bigg boss bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X