..................... Bollywood News Live: Rajinikanth hospitalized, court issued investigation instructions against Raveena Tandon - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: रजनीकांत की बिगड़ी तबियत, कोर्ट ने रवीना टंडन के खिलाफ जारी किया जांच निर्देश

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जी हां, बताया जा रहा है कि रजनीकांत की तबियत बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा वहीं दूसरी खबर बॉलीवुड से है। जी हां, रवीना टंडन बुरी कानूनी दांव पेंच में फंसती नजर आ रही हैं।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार की तबियत ठीक नहीं है। उन्हें देर रात चेन्नई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोर्स की माने को रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया है। चेन्नई पुलिस के अनुसार रजनीकांत को देर रात पेट में काफी तेज दर्द उठा था। इसी वजह से उन्हें बिना देर किए अस्पताल लेकर आया गया। वहीं अस्पताल के सूत्रों ने ANI को बताया है कि अब एक्टर का हालत में सुधार है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बुरी फंस गई है। दरअसल बोरिवली के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख की शिकायत पर एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ मुंबई पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस को यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को जमा करनी होगी। दरअसल मोहसिन शेख ने IPC धारा 500 और 506 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

LIVE Feed
  • Oct 1, 2024 5:08 PM

    Rajinikanth का हुआ खतरनाक ऑपरेशन

    Rajinikanth Health Update: साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार रजनीकांत की तबीयत ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। हाल ही में एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अब उनके ऑपरेशन तक की नौबत आ गई है।

    Rajinikanth का हुआ खतरनाक ऑपरेशन
  • Oct 1, 2024 5:07 PM

    Adnaan Shaikh अपनी बहन की करतूतों से आ गए तंग

    Adnaan Shaikh Breaks Silence On Sister Iffat FIR: सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर इंफ्लुएंसर अदनान शेख और उनकी बहन इफत का झगड़ा छाया हुआ है। अदनान की बहन ने हाल ही में उन्हें लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और इन खुलासों ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

    Adnaan Shaikh अपनी बहन की करतूतों से आ गए तंग
  • Oct 1, 2024 3:41 PM

    Deadpool And Wolverine ओटीटी पर धमाका मचाने के लिए तैयार!

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म को 1 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। हालांकि, यह खबर रिपोर्ट्स के आधार पर है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। वहीं, यह भी कहा गया है कि जो फैंस इस फिल्म को इंडिया में नहीं देख सकते, वह प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (PVOD) पर इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अलावा फिल्म को एप्पल टीवी पर भी देखा जा सकता है।

    Deadpool And Wolverine ओटीटी पर धमाका मचाने के लिए तैयार!
  • Oct 1, 2024 3:40 PM

    28 दिन में ही ओटीटी पर आई Thalapathy Vijay की 'गोट'

    थलापति विजय की गोट के मामले भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। दरअसल बीते महीने 5 सितंबर को गोट बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था और अब 3 अक्टूबर को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। बता दें कि गोट को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (GOAT On Netflix) पर रिलीज किया जाएगा। हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ये फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

    28 दिन में ही ओटीटी पर आई Thalapathy Vijay की 'गोट'
  • Oct 1, 2024 1:25 PM

    गौरव तनेज ऋतु को करते थे नौकरानी की तरह ट्रीट, चाहते थे की बेटा हो, लेकिन...

    यूजर ने कहा कि गौरव के परिवार को एक लड़का चाहिए था। वहीं गौरव भी चाहते थे कि उनका दूसरा बच्चा बेटा ही हो, लेकिन जब ऋतु के बेटी हुई तब से गौरव ने ऋतु के साथ दूरियां बनानी शुरू कर दीं।

  • Oct 1, 2024 12:07 PM

    गोविंदा के गोली लगने की खबर सुनते ही भागती हुई अस्पताल पहुंचीं कश्मीरा शाह

    कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक का रिश्ता को गोविंदा से काफी पुराना है। दरअसल गोविंदा कृष्णा के मामा लगते हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से तना तनी चली। एक दूसरे से दोनों ने बात तक करना बंद कर दिया था, लेकिन जब से आरती की शादी हुई है तब से गोविंदा और कृष्णा की दूरियां कम हुई हैं। वहीं हाल ही में जैसे ही कश्मीरा को गोविंदा के गोली लगने की खबर मिली वह भागती हुई अस्पताल पहुंची हैं।

  • Oct 1, 2024 11:43 AM

    गोविंदा ने अस्पताल से जारी किया ऑडियो मैसेज, बोले- मैं आपका धन्यवाद करता हूं...

    गोविंदा इस ऑडियो क्लिप में कहते नजर आ रहे हैं- 'नमस्कार, प्रणाम मैं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और मां बाप का आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से, गोली लगी थी पर वो निकाल दी गई है। मैं धन्यावाद देता हूं यहां के डॉक्टर्स का आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सभी लोगों का जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की। आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम।'

    गोविंदा ने अस्पताल से जारी किया ऑडियो मैसेज, बोले- मैं आपका धन्यवाद करता हूं...
  • Oct 1, 2024 10:53 AM

    VIRAL VIDEO: बिना विग के एयरपोर्ट पर दिखीं Hina Khan, तो पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत

    हाल ही में हिना खान को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान हिना बिना मेकअप के और बिना विग लगाई नजर आईं। पिंक कलर की हुडी और लोअर पहने नजर आईं। हिना खान जैसे ही अपनी कार में बैठने जा रही थीं पैपराजी ने उन्हें पहचान लिया और वह लगातार हिना की तस्वीरें खींचते रहे, लेकिन इस दौरान हिना खान जरा भी कंर्फटेबल फील नहीं कर रही थीं। कभी हिना अपने चेहरा छिपाती दिख रही थीं तो कभी हिना अपने सिर की कैप ठीक करती नजर आईं।

    VIRAL VIDEO: बिना विग के एयरपोर्ट पर दिखीं Hina Khan, तो पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत
  • Oct 1, 2024 9:53 AM

    Govinda Injured: अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हुए गोविंदा

    Govinda Injured: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गोविंदा अपनी ही बंदूक से घायल हो गए हैं। खून अधिक बह जाने की वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया है।

  • Oct 1, 2024 7:53 AM

    Devara BO Day 4: Jr. NTR की देवरा का चौथे दिन हुआ ये हाल, जानें मंडे टेस्ट में फिल्म फेल हुई या पास

    300 करोड़ के भारी बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म देवरा पार्ट-1 पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये कमाए वहीं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को यानी की चौथे दिन 12.5 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। (तेलुगू-8 करोड़, हिंदी-4 करोड़, कर्नाटक- 0.1 करोड़, तमिल- 0.3 करोड़, मलयालम- 0.1 करोड़) इस ग्राफ को देखा जाए तो कमाई के सिलसिले में फिल्म में 68% की गिरावट दर्ज की गई है।

  • Oct 1, 2024 7:51 AM

    कोर्ट ने रवीना टंडन के खिलाफ जारी किया जांच निर्देश, मोहसिन शेख ने दर्ज की शिकायत

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बुरी फंस गई है। दरअसल बोरिवली के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख की शिकायत पर एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ मुंबई पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस को यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को जमा करनी होगी। दरअसल मोहसिन शेख ने IPC धारा 500 और 506 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

  • Oct 1, 2024 7:47 AM

    रजनीकांत की बिगड़ी तबियत, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार की तबियत ठीक नहीं है। उन्हें देर रात चेन्नई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोर्स की माने को रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया है। चेन्नई पुलिस के अनुसार रजनीकांत को देर रात पेट में काफी तेज दर्द उठा था। इसी वजह से उन्हें बिना देर किए अस्पताल लेकर आया गया। वहीं अस्पताल के सूत्रों ने ANI को बताया है कि अब एक्टर का हालत में सुधार है।

    रजनीकांत की बिगड़ी तबियत, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X