Rajinikanth का हुआ खतरनाक ऑपरेशन, डॉक्टर्स को डालना पड़ा स्टेंट, डिस्चार्ज होने में लगेंगे इतने दिन

Rajinikanth Health Update: साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार रजनीकांत की तबीयत ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। हाल ही में एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अब उनके ऑपरेशन तक की नौबत आ गई है।
सोमवार देर रात रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पाचन संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस कापी परेशान हो उठे और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे, वहीं उनकी पत्नी लता रजनीकांत ने बताया कि एक्टर अभी ठीक हैं और यह एक रूटीन चेकअप था।
Rajinikanth का हुआ ऑपरेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डियक कैथ लैब में तीन स्पेशलिस्ट की टीम ने उनके पेट के निचले हिस्से के पास एक स्टेंट लगाया। इस प्रोसेस को इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश ने किया। एक्टर की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है, उन्हें शाम को कार्डियक आईसीयू से वार्ड में ले जाने की प्लानिंग है। उम्मीद है कि उन्हें छुट्टी मिलने से पहले 2-3 दिन तक अस्पताल में रहना होगा।
कई बार हुआ ऑपरेशन
उनके फैंस के साथ-साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना की। आपको बता दें, इससे पहले 2021 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने के कुछ दिनों बाद ही रजनीकांत को इसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें कैरोटिड आर्टरी रीवैस्कुलराइजेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ा था और कुछ दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Rajinikanth की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत कुछ दिनों पहले नागार्जुन के साथ अपनी हाई-ऑक्टेन फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे थे और सेट से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। कथित तौर पर, नागार्जुन फिल्म में खलनायक की भूमिका में होंगे। इसके बाद रजनीकांत फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन हैं। 20 सितंबर को चेन्नई में एक बड़े प्रोग्राम में फिल्म का प्रीव्यू जारी किया गया। इस फिल्म में रजनीकांत और बिग बी तीन दशक बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications