Adnaan Shaikh अपनी बहन की करतूतों से आ गए तंग, वीडियो शेयर करके कहा- 'वो जल्द ही सलाखों के पीछे...'

Adnaan Shaikh Breaks Silence On Sister Iffat FIR: सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर इंफ्लुएंसर अदनान शेख और उनकी बहन इफत का झगड़ा छाया हुआ है। अदनान की बहन ने हाल ही में उन्हें लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और इन खुलासों ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
इफ़त ने अदनान पर ना केवल उनके और उनके ससुर के खिलाफ शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया, बल्कि अदनान की पत्नी आयशा पर भी हिंसा का आरोप लगाया। इफत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस ओटीटी 3 फेम के खिलाफ FIR दर्ज करने का खुलासा किया और दर्ज की गई FIR की कॉपीज भी शेयर कीं।
अब, अदनान, जो पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर चुप थे, उन्होंने आखिरकार इन सभी रिपोर्ट्स और अपनी बहन इफत के आरोपों पर रिएक्शन दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अदनान ने इन रिपोर्ट्स को फर्जी बताया है और कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सच नहीं हैं।
सोशल मीडिया स्टार ने कहा, 'हाय एवरीवन, तो मैं देख रहा हूं कि तीन-चार दिनों से कुछ अफवाहें फैल रही हैं और मैं इन सब पर जवाब देना मुनासिब नहीं समझता। पर फिर पीआर वाले उसी चीज का बड़ा मुद्दा बना रहे हैं, क्योंकि अदनान की शादी बहुत सुर्खियों में थी और बहुत लोगों की नजरों में भी ये शादी खटकी, खास कर कुछ जो अपने पुराने लोग थे, उनको तो और ज्यादा खटकी। तो वो लोग फर्जी आरोप लगा रहे हैं और फर्जी FIR की कॉपी दिखा रहे हैं। कोई बात नहीं है, तुम भी यहीं हो, हम भी यहीं हैं, मैंने भी बहुत सारी NC की हैं, FIR किए हैं, सही टाइम आने दो, जो गलत है वो सलाखों के पीछे नजर आएगा, कोई दिक्कत नहीं है।'
इसके बाद अदनान ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और भारतीय संविधान पर भरोसा है और आगे कहा कि सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











