Bollywood Highlights: पुष्पा 2 ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद में केस दर्ज

Bollywood News Live 6 December

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की जी हां, फिल्म ने पहले दिन ही बंपर कमाई कर ली है। दूसरी खबर भी अल्लू अर्जुन से ही जुड़ी है। बता दें हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 पुष्पा के पहले पार्ट का सीक्वल है। जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट में तो धूम मचा दी थी। वैसी ही उम्मीद फैन्स को दूसरे पार्ट से भी है। फिल्म के पहले दिन की ओपिनिंग देख यह तो साबित हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 175.1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, इस कलेक्शन को देख यह तो साबित हो गया है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी।

पुष्पा द रूल फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में महिला की दम घुटने से मौत हो गई। जिसके संबंध में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। बता दें कि 35 साल की रेवती की 13 साल की बेटी की भी तबियत ठीक नहीं है उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LIVE Feed
  • Dec 6, 2024 7:52 PM

    'राजस्थानी अब्दु...', राजस्थान में मिला Abdu Rozik का हमशक्ल, लोग हुए सिंगिंग के कायल

    दरअसल आपको बता दें कि यह लड़का भी सिंगर है लेकिन यह है राजस्थान का रहने वाला है। अब्दु रोजिक की तरह ही यह एक राजस्थानी सिंगर है और आपको बता दें की छोटी हाइट भी देखी जा सकती है। इस वीडियो में वह खुद बोलते हुए नजर आए।

  • Dec 6, 2024 6:24 PM

    24 घंटे में एक 1 हजार मर्दों के साथ बनाएंगी संबंध.. एडल्ट स्टार लिली फिलिप्स ने शुरु की भर्ती!

    पता चला है कि 23 साल की इस महिला एडल्ट स्टार ने इसके लिए ट्रेनिंग भी शुरु कर दी है और ईमेल के जरिए लड़कों की भर्ती की जा रही है। पता चला है कि पूरी दुनिया के लड़के इसलिए लिए मेल कर सकते हैं। जितने आवेदन आएंगे उनमें से 1 हजार लोगों को चुना जाएगा। साल 2025 के पहले महीने यानि जनवरी में इसकी शुरुआत होगी और इसके इवेंट का नाम 'रिकॉर्ड ब्रेकिंग इवेंट ऑफ द ईयर' होने वाला है।

  • Dec 6, 2024 5:25 PM

    सचिन तेंदुलकर पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर, विनोद कांबली वाले वीडियो पर बोला- 'पैसा आने के बाद..'

    पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ''सचिन तेंदुलकर को ऐसा नहीं करना चाहिए थे। उसका दोस्त उसके साथ बैठना चाहता था, दो बातें करना चाहता था, विनोद कांबली। लेकिन सचिन तेंदुलकर उससे हाथ छुड़ाकर भग गया। बचपन का दोस्त और बचपन का प्यार.. सब खत्म हो गया पैसा और फेम आने के बाद।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Dec 6, 2024 4:23 PM

    Vivek Oberoi को अंडरवर्ल्ड से मिलती थी धमकी, बोले- मैं अपनी बहन के...

    अब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनको इतना खामियाजा भूकटना होगा और उनको अंडरवर्ल्ड की धमकियां भी आया करती थी। डॉ. जय मदान के यूट्यूब चैनल पर विवेक ओबेरॉय ने खुलासा किया कि "एक वक्त पर मैं अपने करियर में कनफ्लिक्ट जोन में आ गया था।"

  • Dec 6, 2024 3:29 PM

    Pushpa 2 vs Baahubali 2 vs KGF 2 - पुष्पा 2 के तूफान में उड़े बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के रिकॉर्ड्स!

    अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और सभी के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैँ। इस फिल्म ने कमाल की कमाई करते हुए पहले दिन ही 175 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म और कितने रिकॉर्ड दर्ज करती है। फिलहाल फिल्म चल रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

  • Dec 6, 2024 2:43 PM

    Mamta Kulkarni ने विक्की गोस्वामी संग रिश्ते पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने 4 साल पहले...

    ममता कुलकर्णी ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान विक्की गोस्वामी के साथ में अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "मेरी विक्की के साथ में शादी नहीं हुई और वह मेरे पति नहीं है। मैं सिंगल हूं और मेरी किसी से भी शादी नहीं हुई। रिलेशनशिप में थे लेकिन 4 साल पहले मैंने उनको ब्लॉक कर दिया।"

  • Dec 6, 2024 2:14 PM

    बॉयफ्रेंड के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं निक्की तंबोली, फैन्स बोले- परफेक्ट कपल

    निक्की तंबोली अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इसी के साथ ही उनका नाम इन दिनों उनके बॉयफ्रेंड के साथ लिया जा रहा है। बता दें कि निक्की अरबाज पटेल को डेट कर रही हैं। वहीं हाल ही में कपल को एक इवेंट में देखा गया। जहां दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स कपल के दीवाने हो गए हैं।

  • Dec 6, 2024 2:11 PM

    राणा दग्गुबाती के शो पर नागा चैतन्य ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मैं दो बच्चे चाहता हूं जिनको मैं...

    नागा राणा दग्गुबाती के शो खुलासा करते हैं कि 'जब मैं 50 साल का होऊं, तो मैं चाहता हूं कि मैं खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहा होऊं, मेरे एक या दो बच्चे हों। मैं उन्हें रेसिंग और गो-कार्टिंग कराने ले जाऊं और अपने बचपन के खास पल फिर से जी सकूं।"

    राणा दग्गुबाती के शो पर नागा चैतन्य ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मैं दो बच्चे चाहता हूं जिनको मैं...
  • Dec 6, 2024 12:03 PM

    ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने लगाई बेटे की तारीफों की लाइन, बोले- अच्छों के साथ...

    Amitabh Bachchan praised Son Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनकी और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें तेज हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक हाल ही में रिलीज हुई है। जिसे लेकर फैन्स ही क्या अमिताभ बच्चन ने भी अभिषेक की जमकर तारीफ की है।

    ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने लगाई बेटे की तारीफों की लाइन, बोले- अच्छों के साथ...
  • Dec 6, 2024 11:29 AM

    तलाक की खबरों के बीच सासू मां संग तस्वीर खिंचवाते दिखे दामाद अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय ने ली सेल्फी, VIRAL PHOTO

    Abhishek Bachchan click selfie with mother in law and Aishwarya rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें इन दिनों काफी तेज हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच दोनों की सेल्फी वायरल हो रही है। जिसमें ऐश-अभिषेक और उनकी मां वृंदा नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही छा गई है।

    तलाक की खबरों के बीच सासू मां संग तस्वीर खिंचवाते दिखे दामाद अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय ने ली सेल्फी, VIRAL PHOTO
  • Dec 6, 2024 10:44 AM

    अभिनव अरोड़ा ने इस गाने पर किया हनुमान जी बनकर डांस, VIDEO देख गुस्साए लोग, बोले- इसे स्कूल नहीं जाना है बस...

    Abhinav Arora Dance in Hanuman ji outfit: अभिनव अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव अरोड़ा हनुमान जी की वेशभूषा में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनव के इस वीडियो को देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    अभिनव अरोड़ा ने इस गाने पर किया हनुमान जी बनकर डांस, VIDEO देख गुस्साए लोग, बोले- इसे स्कूल नहीं जाना है बस...
  • Dec 6, 2024 10:00 AM

    Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

    5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 पुष्पा के पहले पार्ट का सीक्वल है। जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट में तो धूम मचा दी थी। वैसी ही उम्मीद फैन्स को दूसरे पार्ट से भी है। फिल्म के पहले दिन की ओपिनिंग देख यह तो साबित हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 132 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, इस कलेक्शन को देख यह तो साबित हो गया है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी।

    Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
  • Dec 6, 2024 9:57 AM

    जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भी खुले आम सफर कर रहे हैं सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान संग आए नजर

    Salman Khan Spotted at Mumbai Airport with Zeeshan Siddique: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को आज तड़के सुबह सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह भी अपने दोस्त बाबा सिद्दीकी के बेटे के साथ। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भी खुले आम सफर कर रहे हैं सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान संग आए नजर
  • Dec 6, 2024 8:17 AM

    Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान हुई 35 साल की महिला के मौत पर मेकर्स ने जताया शोक, मदद का किया वादा

    बीती रात हैदराबाद में हुई इस गंभीर घटना को सुन मेकर्स का भी रिएक्शन सामने आया है। जी हां, पुष्पा 2 के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'कल रात की स्क्रीनिंग के दौरान हुई दुखद घटना से हम बेहद दुखी हैं। हमारी प्रार्थना और संवेदना परिवार और उस बच्चे के साथ हैं जो फिलहाल चिकित्सा से गुजर रहा है। हम इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने और हम संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दुख के साथ मैत्री मूवी मेकर्स।'

    Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान हुई 35 साल की महिला के मौत पर मेकर्स ने जताया शोक, मदद का किया वादा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X