तलाक की खबरों के बीच सासू मां संग तस्वीर खिंचवाते दिखे दामाद अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय ने ली सेल्फी, VIRAL

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan click selfie with mother in law and Aishwarya rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें इन दिनों काफी तेज हैं। आए दिनों कोई ना कोई यह दावा करता है कि दोनों अलग होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक ना तो बच्चन परिवार ने इस बात की पुष्टी की है और ना खुद ऐश्वर्या अभिषेक ने।

तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ ये फोटो
फिलहाल तो तलाक की खबरों के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख फैन्स बेहद खुश हो रहे है। दरअसल यह तस्वीर ऐश अभिषेक की है। जिसमें ऐश्वर्या सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर छा गई ऐश्वर्या-अभिषेक की सेल्फी
जी हां, सोशल मीडिया पर एक सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अभिषेक और उनकी मां वृंदा किसी फंक्शन में गए हैं। वहीं ऐश्वर्या राय मां और पति अभिषेक संग सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तस्वीर में पूरा ही परिवार मुसकुराता नजर आ रहा है। बता दें कि इस तस्वीर को फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। यह तस्वीर 1 घंटे पहले शेयर की गई है।

तस्वीर देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
यह तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ कपल साथ में कितना अच्छा लगता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- लगता है कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं। बता दें कि इन तस्वीर पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

आपको बता दें कि ऐश और अभिषेक की तलाक की अफवाहें अंबानी फंक्शन के दौरान शुरू हुई थीं जब ऐश्वर्या अकेले ही फंक्शन में पहुंची थीं और बच्चन परिवार ने उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया था। वहीं इस सेल्फी को देखकर लगता है कि दोनों के बीच सब ठीक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X