अभिनव अरोड़ा ने इस गाने पर किया हनुमान जी बनकर डांस, VIDEO देख गुस्साए लोग, बोले- इसे स्कूल नहीं जाना है बस...

Abhinav Arora Dance in Hanuman ji outfit Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कोई अपने डांस से इंप्रेस करता है तो कोई अपने गाने से लोगों का दिल जीत लेता है, लेकिन इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल होते है जो इतने फनी होते हैं कि ओवरनाइट ये वीडियो वायरल हो जाते हैं।
वायरल हो रहा अभिनव का ये डांस वीडियो
बता दें कि इन दिनों एक बच्चा जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। वह है अभिनव अरोड़ा। वह खुद को कृष्ण भक्त बताता है वह कहता है कि वह पूजा पाठ में विश्वास रखता है। जिसके चलते अभिनव को कई शोज और कई इंटरव्यू में भी बुलाया गया है, लेकिन जब से रामभद्राचार्य ने अभिनव की डांट लगाई है तब से अभिनव अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा है।
हनुमान जी बनकर डांस करते दिखे अभिनव
जी हां, अपनी लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच अभिनव अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव अरोड़ा हनुमान जी की वेशभूषा में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनव सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि गाना गाते भी दिख रहे है। अभिनव अरोड़ा गाना गाते हैं कि 'मस्ती में रहता हूं। सीता राम मैं कहता हूं।'
सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिनव अरोड़ा के वीडियो को देख गुस्साए लोग
इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वायरल होने के लिए कुछ भी करना है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- धरती पर आजा बच्चा। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-इसे स्कूल नहीं जाना है बस वायरल होने के लिए कुछ भी करना है। बता दें कि अभिनव के इस वीडियो क को देखने के बाद लोगों ने और भी अभिनव को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











