Bollywood News Live: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, मसाबा ने मां नीना गुप्ता को दी बधाई

Bollywood News 9 October

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं नेशनल अवॉर्ड की। बता दें कि 70वां नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था। इस खास मौके पर मिथुन चक्रवर्ती को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। वहीं कई सितारों को कई कैटेगरी के लिए अवॉर्ड दिया गया था। बता दें कि नीना गुप्ता को भी फिल्म ऊंचाई में बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल कैटेगिरी में नेशनल अवॉर्ड मिला।

बता दें कि 70वां नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था। इस खास मौके पर कई नामी सितारों को सम्मानित किया गया। वहीं इस समारोह में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर मिथुन चक्रवर्ती में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती 77 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी फिल्में भी की हैं।

नीना गुप्ता को भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई में बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल कैटेगिरी में नेशनल अवॉर्ड मिला। मां को अवॉर्ड लेता देख बेटी मसाबा गुप्ता इमोशनल हो गईं। हाल ही में उन्होंने इंस्टा हैंडल पर नीना गुप्ता की तस्वीर शेयर कर कहा- मैं अपने होने वाले बच्चे को बताऊंगी कि नानी कितनी कूल हैं। अपने बालों में लगे फूल के साथ वह 1994 से राष्ट्रीय पुरस्कार जीत रही थीं। बधाई हो नीना गुप्ता।

LIVE Feed
  • Oct 9, 2024 4:09 PM

    70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में होम्बले फिल्म्स की जीत, टीम ने ऐसे जाहिर की खुशी!

    नेशनल अवॉर्ड में अपनी कमाल की जीत पर केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा, "केजीएफ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतना बहुत ही खुशी की बात है क्योंकि केजीएफ हमारे लिए बहुत ही रोमांचक और उत्साहजनक सफर रहा है। जब मैंने केजीएफ बनाना शुरू किया, तो मेरा लक्ष्य एक ऐसी फिल्म बनाना था जिसे दर्शक पसंद करें। यश, होम्बले और सभी तकनीशियनों के सपोर्ट के बदौलत, केजीएफ ने सभी सीमाएं तोड़ दीं और ग्लोबल पहचान पाने वाली पहली फिल्मों में से एक बन गई। यह उन सभी के लिए और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी सफलता थी, क्योंकि अब हमारे पास केजीएफ 3 के लिए ऊँचाइयों को छूने का प्रोत्साहन है।"

  • Oct 9, 2024 3:44 PM

    Bhojpuri Song- खेसारी लाल ने उड़ाई अमिताभ बच्चन के गाने Chumma Chumma की धज्जियां? बुरी तरह ट्रोल!

    इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं जो कि बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। गाना जैसे ही रिलीज हुआ लोग दोनों पर भड़क गए हैं और इसके दो कारण है। किसी का मानना है कि इस फिल्म का नाम राजाराम नहीं होना चाहिए तो किसी ने इस गाने की धज्जियां उड़ाने पर उनको ट्रोल किया है।

  • Oct 9, 2024 2:56 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Out: दो-दो मंजुलिका को देख उड़े फैन्स के होश, हॉरर-कॉमेडी ने जीता फैन्स का दिल

    ट्रेलर में रूह बाबा और मंजुलिका के बीच जबरदस्त भिडंत देखने को मिल रही है। फैंस को भी फिल्म के ट्रेलर से कुछ ऐसी ही उम्मीद थी। स्मार्ट राइटिंग, कमाल के विजुअल्स और एक दिलचस्प कहानी इस ट्रेलर में देखने को मिल रही है। भूल भुलैया भारत की सबसे मशहूर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। इसने हमेशा दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करने के साथ उनके दिलों पर राज किया है।

  • Oct 9, 2024 2:30 PM

    Bigg Boss 18: चुम दरांग के नाम पर 'चुम्मी' देते दिखे मनु पंजाबी ने उड़ाया मज़ाक़

    X हैंडल से एक यूजर ने मन्नू पंजाबी का वीडियो शेयर किया है और लिखा कि "जिसकी बड़ी फैंडम होती है उसको सपोर्ट करने का तरीका तो ठीक था, लेकिन आप इतना कैसे गिर सकते हो? यकीन नहीं हो पा रहा है।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "कल से यही देख रही हूं कि मनु पंजाबी हर बार चुम का नाम लेते हुए, उनके रिव्यू में किस का इशारा करते हुए नजर आए। मुझे आपके रिव्यू बहुत पसंद है कृपया ऐसा ना करें। भले ही आप यह मजाक में कर रहे हो लेकिन यह काफी अपमानजनक नजर आ रहा है।"

  • Oct 9, 2024 2:03 PM

    Radhika Merchant को जींस में देख दीवाने हुए लोग, हॉट लुक में हटकर दिखी अंबानी परिवार की बहूरानी!

    Radhika Merchant- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से राधिका काफी चर्चा में रहती हैं। जैसे ही उनका कोई वीडियो या लुक सामने आता है तो वो छा जाती हैं। इस वक्त भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। राधिका मर्चेंट इस दौरान जींस में नजर आ रही हैं और बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

  • Oct 9, 2024 1:05 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer launch: ट्रेलर लॉन्च करने के लिए जयपुर पहुंचे कार्तिक आर्यन

    Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Launch: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर लॉन्च के लिए जयपुर पहुंचे हैं जहां से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वह खुद भी ट्रेलर लॉन्च के लिए एक्साइटेड दिख रहे हैं।

  • Oct 9, 2024 12:21 PM

    Bhojpuri Video: डिंपल सिंह और खेसारी लाला यादव के इस वीडियो को देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी

    वहीं हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि डिंपल सिंह खेसारी लाल यादव को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो को देख आप भी लोट-पोट हो जाएंगे। डिंपल सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह खेसारी लाल यादव की ओर इशारा करते हुए और गाना गाती हुई कहती हैं कि आज इनके पीछे- कल उनके पीछे, रोज हो जाते हैं किसी ना किसी पर फिदा। जैसे ही डिंपल इतना कहती हैं खेसारी लाल के एक्सप्रेशन देखने लायक होती हैं।

    Bhojpuri Video: डिंपल सिंह और खेसारी लाला यादव के इस वीडियो को देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी
  • Oct 9, 2024 10:59 AM

    Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Out Timing: जानें कब और कहां होगा भूल भुलैया 3 का ट्रेलर आउट

    कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के ट्रेलर लॉन्च जयपुर में होने जा रहा है। आज 9 अक्तूबर को मेकर्स ने जयपुर में ट्रेलर लॉन्च करने का प्लान बनाया है। भूल भुलैया 3 का ट्रेलर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

  • Oct 9, 2024 9:51 AM

    ब्लैक मोनोकिनी में दिखा सोनम कपूर का बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

    हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर मालदीव में पति बेटे बहन और बहनोई के साथ हॉलिडे मनाने गई हैं। बीते दिन सोनम ने रिया कपूर के पति और अपने जीजा करण बूलानी का जन्मदिन मनाया जमकर इंजॉय किया और उसके बाद अब वह समंदर किनारे बोल्ड अवतार में इंजॉय करती दिख रही हैं।

    ब्लैक मोनोकिनी में दिखा सोनम कपूर का बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
  • Oct 9, 2024 8:55 AM

    अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट ? बेबी बंप छिपाने के चक्कर में फिसला पैर, देखें वायरल वीडियो

    अंकिता की पर्सनल लाइफ की बात करे तो ऐसा मान जा रहा है कि अंकिता मां बनने वाली हैं। लाफ्टर शेफ शो से ही अंकिता का एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वह गुड न्यूज के बारे में अपने दोस्तों को बताती नजर आ रही थीं। जी हां, इस वीडियो को देख फैन्स तो समझ चुके हैं कि जल्द ही कोई खुशखबरी घर आने वाली है। लाफ्टर शेफ शो के बाद अंकिता को हाल ही में मंदिर में देखा गया। जहां वह अपने परिवार के साथ देवी मां के दर्शन करने आई हैं, लेकिन इस दौरान फैन्स ने कुछ ऐसा देखा जिसे अंकिता लंबे समय से छिपाने कि कोशिश कर रही थीं।

    अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट ? बेबी बंप छिपाने के चक्कर में फिसला पैर, देखें वायरल वीडियो
  • Oct 9, 2024 8:40 AM

    बिहारी स्टूडेंट ने इमरान हाशमी को बनाया पिता और सनी लियोन को मां, एग्जामिनेशन फॉर्म देख लोट-पोट हुए लोग

    बिहार के एक स्टूडेंट ने एग्जामिनेशन फॉर्म भरते समय अपने माता पिता का नाम ही बदल दिया है। जी हां, वायरल हो रहे फॉर्म को देखकर लगता है की युवक बाबा साहब अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। इस युवक ने एग्जामिनेशन फॉर्म भरते समय अपने पिता और माता का नाम बदल दिया है। स्टूडेंट ने पिता के नाम की जगह बॉलीवुड एक्टर इमराम हाशमी और माता की जगह पर सनी लियोन लिख दिया है। इस एग्जामिनेशन फॉर्म की तस्वीर इंडियन रेयर इमेज नाम से इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई है। जिसपर लाइक्स और कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

    बिहारी स्टूडेंट ने इमरान हाशमी को बनाया पिता और सनी लियोन को मां, एग्जामिनेशन फॉर्म देख लोट-पोट हुए लोग
  • Oct 9, 2024 7:42 AM

    Devara BO Day 12: 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई देवरा, 12 दिनों में की इतनी कमाई

    जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से फिल्म में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं वहीं फिल्म की कमाई की रफ्तार भी धीमी होती नजर आ रही है। 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने 12वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अभी तक 253.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। आपको बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है।

    Devara BO Day 12: 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई देवरा, 12 दिनों में की इतनी कमाई
  • Oct 9, 2024 7:39 AM

    National Awards: नीना गुप्ता को मिला नेशनल अवॉर्ड तो बेटी ने यूं दी मां को बधाई

    नीना गुप्ता को भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई में बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल कैटेगिरी में नेशनल अवॉर्ड मिला। बता दें कि मां को अवॉर्ड लेता देख बेटी मसाबा गुप्ता इमोशनल हो गईं। हाल ही में उन्होंने इंस्टा हैंडल पर नीना गुप्ता की तस्वीर शेयर कर कहा- मैं अपने होने वाले बच्चे को बताऊंगी कि नानी कितनी कूल हैं। अपने बालों में लगे फूल के साथ वह 1994 से राष्ट्रीय पुरस्कार जीत रही थीं। बधाई हो नीना गुप्ता।

  • Oct 9, 2024 7:37 AM

    Latest News: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

    बता दें कि 70वां नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था। इस खास मौके पर कई नामी सितारों को सम्मानित किया गया। वहीं इस समारोह में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर मिथुन चक्रवर्ती में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती 77 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी फिल्में भी की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X