Devara BO Day 12: 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई देवरा, विक्की कौशल की इस फिल्म से निकली आगे

Devara Box Office Collection Day 12

Devara Box Office Collection Day 12: साउथसुपर स्टार जूनियर एनटीआर आते ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा देती है। उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार तो फैन्स लंबे समय से करते हैं। जूनियर एनटीआर की फिल्में हाउस फुल जाती हैं। वहीं 27 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म देवरा का क्रेज फैन्स में अभी तक देखा जा सकता है। फिल्म को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता लग चुका है, लेकिन अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।

पांच भाषाओं में रिलीज की गई है फिल्म
जूनियर एनटीआर की यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई है तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में, लेकिन फिल्म का खास प्रदर्शन तेलुगू सिनेमा में देखने को मिल रहा है। फिल्म साउथ सिनेमा से अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अब हिंदी भाषा में फिल्म का क्रेज कम होता नजर आ रहा है। जबकि हिंदी सिनेमा के दो बड़े स्टार जाह्ववी कपूर और सैफ अली खान इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

अभी तक फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन
जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से फिल्म में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं वहीं फिल्म की कमाई की रफ्तार भी धीमी होती नजर आ रही है। 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने 12वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अभी तक 253.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। आपको बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है।

विक्की कौशल की इस फिल्म को दी मात
बता दें देवरा ने विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को पीछे छोड़ दिया है। उरी साल 2019 में आई थी। इस फिल्म ने 29 दिनों में 245.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं देवरा ने 12 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि माना जा रहा है कि इस हफ्ते देवरा 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X