अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट ? बेबी बंप छिपाने के चक्कर में फिसला पैर, पत्नी को देख घबराए विक्की जैन, VIDEO

Ankita Lokhande pregnant Video Viral on Soical Media: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं अंकिता लोखंडे। इन दिनों अंकिता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
अंकिता इन दिनों लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं जहां से उनके मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। अंकिता और विक्की की मजेदार जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद आती है। उनके फनी वीडियोज़ को देख फैन्स तो कमेंट करते थकते नहीं हैं।
वहीं अंकिता की पर्सनल लाइफ की बात करे तो ऐसा मान जा रहा है कि अंकिता मां बनने वाली हैं। लाफ्टर शेफ शो से ही अंकिता का एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वह गुड न्यूज के बारे में अपने दोस्तों को बताती नजर आ रही थीं। जी हां, इस वीडियो को देख फैन्स तो समझ चुके हैं कि जल्द ही कोई खुशखबरी घर आने वाली है। लाफ्टर शेफ शो के बाद अंकिता को हाल ही में मंदिर में देखा गया। जहां वह अपने परिवार के साथ देवी मां के दर्शन करने आई, लेकिन इस दौरान फैन्स ने कुछ ऐसा देखा जिसे अंकिता लंबे समय से छिपाने कि कोशिश कर रही थीं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में अंकिता लोखंडे का बेबी बंप देखा जा सकता है। कभी वह बेबी बंप पर हाथ रखती नजर आती हैं तो कभी वह उसे साड़ी से छिपाती नजर आती हैं, लेकिन इसी के साथ ही एक वीडियो और सामने आया है जिसे देख फैन्स हैरान रह गए हैं। दरअसल जैसे ही वह बेबी बंप को छिपाने की कोशिश करती हैं और आगे बढ़ती हैं उनका पैर फिसल जाता है। पैर फिसलने से अंकिता भी काफी घबरा जाती हैं, लेकिन बाद में जैसे ही वह संभलती हैं वह एक लंबी और गहरी सांस लेती हैं। इससे यह तो हिंट मिल रहा है कि अंकिता और विक्की जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि अभी तक कपल ने कोई भी ऑफिशियल अप्डेट नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications











