Bollywood Live: 'द डिप्लोमैट' का मंगल हुआ भारी , देब मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सितारे

Bollywood Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं 'द डिप्लोमैट' की बता दें कि जॉन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है। वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर की तरफ से खबर है बता दें कि सीमा हैदर और उनकी बेटी का धूमधाम से स्वागत हुआ है।

ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का निधन होली के दिन हो गया था। इस कठिन समय में तमाम सितारे अयान के साथ नजर आए। वहीं बीते दिन यानी कि 18 मार्च मंगलवार को अयान मुखर्जी के पिता की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें तमाम बी टाउन के सितारे श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे।

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर के बेटी होने पर वकील एपी सिंह का आया रिएक्शन, बोले- आज देश और दुनिया के लिए...

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये, चौथे दिन-1.5 करोड़ रुपये वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 5वें दिन 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी की फिल्म ने पांच दिनों में 16.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

सीमा हैदर ने 18 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि सीमा हैदर अब घर लौट आई है। हाल ही में उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी का धूमधाम से स्वागत किया जा रहा है। घर में जमकर डांस हो रहा है।

LIVE Feed
  • Mar 19, 2025 8:20 PM

    Raza Murad ने जाम छलका कर की इफ्तारी?

    Raza Murad Viral Video: दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें वे कथित तौर पर अपने करीबी दोस्त और एक्टर किरण कुमार के साथ शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Raza Murad ने जाम छलका कर की इफ्तारी?
  • Mar 19, 2025 7:40 PM

    कैमरा देखते ही अपने छोटे पापा के पैरों में पड़ीं Monalisa

    महाकुंभ संसेशन मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुकी है. अब तक लोग मोनालिसा की AI वीडियोज बनाकर खूब मुनाफा कमा रहे थे. ऐसे में अब मोनालिसा ने अपने फेम को भुनाने की तैयारी कर ली है. हाल ही में मोनालिसा को यूट्यूब का सिल्वर बटन हासिल हुआ है. सिल्वर बटन हाथ लगते ही मोनालिसा ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा था. इसी बीच मोनालिसा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करके सनसनी मचा दी है.

  • Mar 19, 2025 6:11 PM

    60 करोड़ नहीं बल्कि Dhanashree Verma को सिर्फ इतना ही एलीमनी दे रहे हैं Yuzvendra Chahal

    Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि भारतीय क्रिकेटर ने अपनी अलग रह रही पत्नी को चार करोड़ 75 लाख रुपये का पर्मानेंट एलीमनी देने पर सहमति जताई है।

    60 करोड़ नहीं बल्कि Dhanashree Verma को सिर्फ इतना ही एलीमनी दे रहे हैं Yuzvendra Chahal
  • Mar 19, 2025 6:10 PM

    Ajaz Khan ने कहा- 'मैंने शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan की जेल में जान बचाई

    Ajaz Khan On Aryan Khan: बिग बॉस और कई दूसरे टेलीविजन शो जैसे रियलिटी शो में अपनी प्रेजेंस के लिए जाने जाने वाले एजाज खान को 2021 में एक कथित ड्रग मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था। अपनी इसी गिरफ्तारी के दौरान की उन्हें कुछ बातें याद की हैं और कुछ खुलासे भी किए हैं।

    Ajaz Khan ने कहा- 'मैंने शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan की जेल में जान बचाई
  • Mar 19, 2025 4:00 PM

    Jaya Bachchan ने खुलेआम Akshay Kumar की इस फिल्म का खुलेआम उड़ाया मजाक, कहा- 'ये भी कोई नाम है'

    Jaya Bachchan Trolled Akshay Kumar Movie: जया बच्चन एक ऐसी दिग्गज एक्ट्रेस हैं जो हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, वह इंडिया टीवी के शी कॉन्क्लेव का हिस्सा बनीं और प्रमोशनल फिल्मों या सरकार के सामाजिक मुद्दों को सपोर्ट करने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए, 76 वर्षीय जया बच्चन ने अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को ट्रोल किया।

  • Mar 19, 2025 3:08 PM

    पंकज त्रिपाठी की बेटी Aashi Tripathi का एक्टिंग डेब्यू, Rang Daaro म्यूजिक वीडियो से काटा बवाल!

    अपनी बेटी के इस पहले ऑन-स्क्रीन अनुभव पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे और मृदुला के लिए गर्व और भावुक करने वाला पल था। वह हमेशा से परफॉर्मिंग आर्ट्स को लेकर जुनूनी रही है, और पहले ही प्रोजेक्ट में उसकी सहज अभिव्यक्ति देखना हमारे लिए बेहद खास था। अगर यह उसकी पहली शुरुआत है, तो मुझे उसके आगे के सफर का बेसब्री से इंतेज़ार रहेगा।"

  • Mar 19, 2025 2:47 PM

    एनिमल लुक में MS Dhoni ने रणबीर कपूर को दी मात, फैंस भी उछल पड़े, बोले- 'थाला फॉर अ रीजन'

    हालांकि ऐसा नहीं है बल्कि एमएस धोनी ने किसी एड के लिए एनिमल लुक लिया था और कमाल के लग रहे थे। गौरतलब है कि धोनी इस वक्त आईपीएल को लेकर भी चर्चा में हैं और 22 मार्च से ये शुरु होने वाला है।

  • Mar 19, 2025 2:09 PM

    पीरियड्स के दौरान खतरनाक हो जाती हैं जरीन खान, इस जानवर की तरह करती हैं हरकतें, वीडियो वायरल!

    वीर फेम इस हसीना ने एक वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में एक घोड़ा नजर आ रहा है। ये घोड़ा जाते हुए दूसरे घोड़ों को उछल उछलकर लातें मार रहा है। जरीन खान ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''जब मेरे पीरियड्स आ रहे होते हैं तो मैं कुछ नहीं कहती पर इस तरह के काम करती हैं।''

  • Mar 19, 2025 1:41 PM

    महाकुंभ फेम Monalisa को मिली पहली कामयाबी, यूट्यूब ने भेजा खास तोहफा, Video Viral

    महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने इस वीडियो में कहा, ''आप लोगों की वजह से मुझे फाइनली सिल्वर प्ले बटन मिल ही गया। आप सब मुझे यूं ही प्यार करते रहिए और यूं ही सपोर्ट करते रहिए।'' इस दौरान मोनालिसा ने हाथ जोड़कर सभी को शुक्रिया कहा है।

  • Mar 19, 2025 1:14 PM

    इसी महीने शादी करने जा रही हैं तेजस्वी प्रकाश, मां ने किया खुलासा

    तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में नजर आ रही है। वहीं हाल ही में आए प्रोमों में जैसे ही जज फराह खान तेजस्वी की मां से पूछती हैं कि शादी कब कर रही हैं तब तेजस्वी की मां कहती हैं कि इसी साल। फराह पूछती हैं कि लड़का फाइनल है। जिसके बाद तेजस्वी की मां हामी भरती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स को भी लगने लगा है कि तेजा और करण इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

  • Mar 19, 2025 12:43 PM

    बस मुड़ने की देर है! साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' का कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 संग साझेदारी की हुई घोषणा!

    यूएसए कबड्डी एसोसिएशन ने 'सिकंदर' के मेकर्स के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीमों को 'सिकंदर' के जोश में डूबा हुआ दिखाया गया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "कबड्डी वर्ल्ड कप के सिकंदर: टीम इंडिया और टीम यूएसए... पावर्ड बाय 'सिकंदर'...बस मुड़ने की देर है 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'सिकंदर' से जुड़कर हम बहुत खुश हैं।

  • Mar 19, 2025 12:13 PM

    खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'रिश्ते' ने मचाई धूम, फैन्स जमकर कर रहे तारीफ

    होली के मौके पर खेसारी लाल यादव की फिल्म रिश्ते रिलीज हुई है। एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ लीड रोल में रति पांडे नजर आ रही हैं। वह भी इस फिल्म में दमदार किरदार निभाती दिख रही हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। बता दें कि इस फिल्म को शर्मिला आर सिंह और रौशन सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिंदी भाषी लोग भी इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 19, 2025 11:06 AM

    हानिया आमिर ने रमजान में लगाई बिंदी तो भड़क गए फैन्स, दे डाली धमकी

    वहीं होली के खास मौके पर भी हानिया आमिर ने अपने फैन्स को तस्वीरें शेयर कर बधाई दी। शेयर की गई तस्वीरों में हानिया अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। उन्होंने कई पोज दिए ब्लैक जैकेट, रेड हु़डी, सिर पर कैप, आंखों पर चश्मा लगाए हानिया आमिर एंजॉय करती नजर आईं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह माथे पर बिंदी लगाए अपने दोस्तों के साथ पोज देती दिख रही हैं। वहीं हानिया ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह माथे पर बिंदी लगाई हुई हैं और तस्वीर जूम करके ली गई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं और हानिया को धमकियां दे रहे हैं।

  • Mar 19, 2025 10:14 AM

    स्पेश से लौटते ही स्ट्रेचर पर इस तरह क्यों ले जाई गईं सुनीता विलियम्स ?

    स्पेसएक्स ड्रैगन यान आज यानी कि 19 मार्च की सुबह 3:27 (IST) फ्लोरिडा तट पर उतरा था। सुनीता विलियम्स के स्वागत के लिए डॉल्फिन्स का झुंड जमा हो गया, लेकिन जैसे ही सुनीता विलियम्स को बाहर निकाला गया तब वह अपने पैरों पर चलने की जगह स्ट्रेचर पर आईं। जिसके बाद से लोगों के मन में तमाम सवाल उठने शुरू हो गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुनीता विलियम्स को स्टेचर से बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि स्ट्रेचर पर ले जाने की प्रकिया ISS के मिशन से नहीं जुड़ी है यह बस एक प्रोटोकॉल है। जिसका सभी अंतरिक्ष यात्रि पालन करते हैं।

  • Mar 19, 2025 9:07 AM

    होली पर हुआ था अयान मुखर्जी के पिता का निधन, देब मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे

    ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का निधन होली के दिन हो गया था। इस कठिन समय में तमाम सितारे अयान के साथ नजर आए। वहीं बीते दिन यानी कि 18 मार्च मंगलवार को अयान मुखर्जी के पिता की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें तमाम बी टाउन के सितारे श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे।

  • Mar 19, 2025 8:12 AM

    सीमा हैदर और उनकी बेटी का हुआ धूमधाम से स्वागत

    सीमा हैदर ने 18 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि सीमा हैदर अब घर लौट आई है। हाल ही में उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी का धूमधाम से स्वागत किया जा रहा है। घर में जमकर डांस हो रहा है।

  • Mar 19, 2025 7:49 AM

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये, चौथे दिन-1.5 करोड़ रुपये वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 5वें दिन 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी की फिल्म ने पांच दिनों में 16.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X