Bollywood Highlights: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, वीकेंड पर BMCM की कमाई में तेजी

Bollywood News

Bollywood News In Hindi Live Updates, 14 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे बड़ी खबर- सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर फायरिंग हुई है। सुबह 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करने के बाद भाग गए। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बात पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करतें को ईद के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों स्टार्स ने भी फिल्म का काफी प्रमोशन किया था। लेकिन जिस तरह फिल्म को लेकर चर्चा और हाईप देखने को मिली थी। उस हिसाब से उसे उतना बढ़िया रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय और टाइगर कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो दूसरे दिन की कमाई से कुछ बेहतर है। वहीं अब 'बड़े मियां छोटे मियां'का तीसरे दिन का कलेक्शन मिलकर इसकी टोटल कमाई 31.75 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं।

मनोरंजन जगत के पल पल के अप्डेट् के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 14, 2024 5:16 PM

    सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची बहन अर्पिता खान

    सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की खबर सुन हर कोई हैरान रह गए हैं। परिवार हो या फैन्स हर कोई बस सलमान खान की सुरक्षा चाहता है। हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान, सोहेल खान भतीजा अरहान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था। तो वहीं अब बहन अर्पिता खान भी भाई से मिलने जा पहुंची हैं।

  • Apr 14, 2024 4:54 PM

    फायरिंग की खबर सुन भाइयों को सताई सलमान खान कि चिंता, सोहेल खान और अरबाज खान आए गैलेक्सी अपार्टमेंट

    सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद परिवार वालों को सलमान खान की चिंता जता रही है। हाल ही में सलमान खान से मिलने के लिए सोहेल खान और अरबाज खान आ पहुंचे हैं।

    फायरिंग की खबर सुन भाइयों को सताई सलमान खान कि चिंता, सोहेल खान और अरबाज खान आए गैलेक्सी अपार्टमेंट
  • Apr 14, 2024 1:03 PM

    सलमान खान को आया महाराष्ट्र के सीएम का फोन, बढ़ाई भारी सिक्योरिटी

    सलमान खान (Salman Khan) बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तेज फायरिंग होनी शुरू हो गई थी। यह हादसा रविवार सुबह 4:50 के आसपास का है। बता दें फायर की गई गोलिंयां घर की बालकनी में लगी नेट को फाड़कर अंदर तक चली गई थीं। पुलिस ने वह गोली भी बरामद की है। साथ ही कुछ गोलियों के निशान दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं। टीम जांच कर रही है और सलमान खान के घर की सिक्योरिटी अब पहले से और बढ़ा दी गई है। इस हादसे को सुनते ही महाराष्ट्र के सीएम का फोन सलमान खान के पास पहुंचा है।

  • Apr 14, 2024 12:59 PM

    जहां फैन्स से मिलने आते हैं सलमान खान, वहीं से हुई 5 राउंड फायरिंग

    बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पर खतरा मंडरा रहा है। रविवार सुबह 4:50 के आसपास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जबरदस्त फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम जो बाइक सवारकों ने दिया है। सुबह तड़के उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। हालांकि अभी तक शूटर पकड़ में नहीं आए हैं। बता दें कि जहां सलमान खान फैन्स से मिलने के लिए हर दीवाली, ईद और अपने जन्मदिन पर आते हैं। वहीं से हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। कुछ गोलिंयां सलमान खान के घर की ओर फायर की गई थीं। वहीं बिना फायर के गिर गई थी। बता दें कि पुलिस इस मामले की तेजी से छानबीन कर रही है। फिलहाल अभी तक बाइक सवारकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    जहां फैन्स से मिलने आते हैं सलमान खान, वहीं से हुई 5 राउंड फायरिंग
  • Apr 14, 2024 12:31 PM

    राम चरण को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि तो खुशी से झूम उठीं बीवी उपासना कामिनेनी

    साउथ के फेमस एक्टर राम चरण इस समय चर्चा में हैं। उन्हें चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। 13 अप्रैल को एक्टर ने सोशल मीडिया पर मानद उपाधि पाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वो इस ग्रेजुएशन सेरेमनी में चीफ गेस्ट भी थे। इस खास मौके पर उनकी वाइफ उपासना कामिनेनी भी मौजूद रहीं और अपने पति को 'डॉक्टर' कहकर संबोधित किया।

  • Apr 14, 2024 12:29 PM

    पत्नी कटरीना कैफ से छिपकर विक्की कौशल ने लिए पानी पूरी के चटकारे Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/vicky-kaushal-ate-pani-puri-after-so-long-time-said-i-will-cry-today-136591.html

    बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विक्की कौशल (Vicky kaushal) अपने खास अंदाज, एक्टिंग और पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। विक्की के अंदाज पर फैन्स फिदा हो जाते हैं। सैम बहादुर एक्टर के आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल पानी पूरी के चटकारे लेते नजर आ रहे हैं। फैन्स को यह वीडियो बेहद पंसद आ रहा है।

  • Apr 14, 2024 12:24 PM

    सलमान खान के घर गोलियां चलाने वाले बाइकर्स का CCTV फुटेज आया सामने

    सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले बाइकर्स CCTV फुटेज सामने आ गया है। फूटेज में दो बाइक सवारों को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया है। वीडियो आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में दो बाइक सवार स्पीड में जाते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि, इन बाइक सवारों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने की जांच में ये CCTV फूटेज पुलिस के हाथ लगा है।

  • Apr 14, 2024 11:57 AM

    सलमान खान के घर के बाहर चलाई गईं 3 गोलियां, फॉरेंस‍िक टीम को दीवार पर म‍िले न‍िशान

    दो अज्ञात व्यक्तियों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की और फरार हो गए। चश्‍मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था और वह मोटरसाइकिल पर सवार थे। वो तेजी से आए, अंधेरे में गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ कम से कम तीन गोलियां चालाईं और भाग गए। बताया जाता है क‍ि इस घटना के दौरान सलमान खान घर पर ही मौजूद थे।

  • Apr 14, 2024 11:55 AM

    'सिंघम' फेम एक्टर सयाजी शिंदे की हुई एंजियोप्लास्टी

    सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद 'सिंघम' फेम एक्टर सयाजी शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब थी. वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और उन्हें 11 अप्रैल को सतारा के प्रतिभा अस्पताल में एडमिट कराया गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद सयाजी शिंदे की एंजियोप्लास्टी हुई है।

  • Apr 14, 2024 11:54 AM

    वुमेन लीड फिल्म में अनकम्फर्टेबल हो जाते हैं मेल एक्टर्स, Vidya Balan बोलीं

    फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को लेकर विद्या ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि मेल एक्टर्स आज भी फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को लेकर खुश होंगे। सच कहूं तो ये उनका नुकसान है क्योंकि हम उनसे बेहतर फिल्में कर रहे हैं। मुझे वास्तव में इस पर विश्वास है। वो फॉर्मूला बेस्ड फिल्में कर रहे हैं, वुमेन लीड फिल्में ज्यादा एक्साइटिंग हैं।' आगे उन्होंने कहा, 'हां, लोग तारीफ करते हैं पर मेल एक्टर्स अनकम्फर्टेबल होते हैं जब एक महिला सेंटर स्टेज लेती है। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें खुशी होगी कि कोई उनकी लाइमलाइट चुरा ले. पर मुझे कभी बुरा नहीं लगा। ये ऐसा था कि अगर वे घबराए हुए हैं तो मैं क्या कर सकती हूं।'

  • Apr 14, 2024 10:02 AM

    प्रिया मलिक ने मां बनते ही बेटे का चेहरे दिखाने में नहीं की देर

    स्टैंड-अप आर्टिस्ट और 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, 24 मार्च 2024 को कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया और अब बैसाखी के मौके पर कपल ने अपने फैमिली फोटोज शेयर करते हुए बेटे का चेहरा भी रिवील कर दिया है।

  • Apr 14, 2024 9:58 AM

    राहुल गांधी के बाद कंगना रनौत ने इस नेता को बताया छोटा पप्पू

    मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य पर हमला बोलते हुए उन्हें छोटा पप्पू बताया है। कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार का जाना तय है। कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार ने डेढ़ साल में कुछ नहीं किया। कंगना आज सिमसा में नसोगी पंचायत में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X