..................... Sohail Khan and Arbaaz Khan got angry when salman khan got death threat by anmol bishnoi - Hindi Filmibeat

सलमान खान के घर हुए गोली कांड पर एक्शन में आए भाई सोहेल और अरबाज, आनन-फानन में किया ये काम

salman khan

सलमान खान के घर पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं। आए दिनों सलमान खान को धमकियां मिलती रहती हैं, लेकिन आज हुए हादसे ने सभी को चौंका दिया है। जी हां, रविवार सुबह 4:50 पर हुई फायरिंग से भले ही किसी को कोई नुकसान ना हुआ हो, लेकिन यह लॉरेंस बिश्नोई के भाई की तरफ से एक आखिरी चेतावनी थी। जी हां, हाल ही में अनमोल बिश्नोई ने यह कुबूल कर लिया है कि यह फायरिंग उसने करवाई थी। इसी के साथ ही उसने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक बड़ा धमकीभरा पोस्ट भी किया है।

सोहेल और अरबाज पहुंचे भाई से मिलने
अनमोल बिश्नोई के धमकी और घर के नीचे हुई फायरिंग की खबर सुनते ही सलमान खान के दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान उनके घर आ पहुंचे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान वाइफ शूरा खान के साथ सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में जाते हैं। वहीं उनसे पहले सोहेल खान भाई से मिलने के लिए घर पर गए थे। ऐसे में फैन्स उम्मीद जता रहे हैं कि परिवार साथ होगा तो सलमान खान और भी स्ट्रांग रहेंगे।

अमोल काले पहुंचे गैलेक्सी अपार्टमेंट
वहीं हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमोल काले को भी सलमान खान के घर जाता देखा गया है। सलमान खान के घर के बाहर हुई गनशॉट की खबर सुनते ही वह सलमान खान से मिलने आ पहुंचे हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी, राहुल कनाल समेत कई लोग भाईजान से मिलने आ पहुंचे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी कॉल करके सलमान खान से बात की थी।

क्या लिखा था अनमोल ने अपने पोस्ट में
'ऊं जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ अलग फैसला जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये सब तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ, हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखिरी वॉर्निंग है। इसके बाद गोली खाली घर पर नहीं चलेगी।' दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है। उनके नाम के हमने कुत्ते पाले हुए हैं। बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम भारत सलाम शाहिदा। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बारड़ा, रोहित गोदारा, काला जठेड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X