..................... Salman Khan galaxy apartment attackers 5 round firing, Police increased security - Hindi Filmibeat

सलमान खान जिस बालकनी से फैन्स से होते हैं रूबरू हमलावरों ने वहीं से की फायरिंग, घर के अंदर पहुंची गोली

Salman Khan

Salman Khan death threats : बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पर खतरा मंडरा रहा है। सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लेकिन हाल ही में हुए हादसे ने सभी को चौंका दिया है। जी हां, रविवार सुबह 4:50 के आसपास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जबरदस्त फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम दो बाइक सवारकों ने दिया है। सुबह तड़के उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। हालांकि अभी तक शूटर पकड़ में नहीं आए हैं।

फैन्स जता रहे हैं चिंता
बता दें कि सलमान खान के पास भारी सिक्योरिटी है साथ ही उन्हें सरकारी सिक्योरिटी (Y+ सिक्योरिटी) भी दी गई है, लेकिन इसके बाद भी यह हादसा हुआ। इस घटना से फैन्स और परिवार वाले दोनों ही घबरा गए हैं। बता दें कि गोलियां घर की बालकनी में लगी नेट को फाड़कर अंदर तक चली गई थीं। पुलिस ने वह गोली भी बरामद की है। साथ ही कुछ गोलियों के निशान दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं। टीम जांच कर रही है और सलमान खान के घर की सिक्योरिटी अब पहले से और बढ़ा दी गई है।

की 5 राउंड फायरिंग
जहां सलमान खान फैन्स से मिलने के लिए हर दीवाली, ईद और अपने जन्मदिन पर आते हैं। वहीं से हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। कुछ गोलियां सलमान खान के घर की ओर फायर की गई थीं। वहीं बिना फायर के जमीन पर गिर गई थी। बता दें कि पुलिस इस मामले की तेजी से छानबीन कर रही है। फिलहाल अभी तक बाइक सवारकों की पहचान नहीं हो पाई है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
यब पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने के मेल और फोन आ चुके हैं। पिछली साल ही सलमान खान को मेल द्वारा धमकी मिली थी। उन्हें फोन पर भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बताया जाता है कि इन धमकियों के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। उन्होंने यह भी कह था कि ये मत सोचना की तुम हमें मूर्ख बना पाओगे। दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा नहीं सकता है। तुम्हें कोई बचा नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X