..................... Bollywood News Live- दूसरे दिन बड़े मियां छोटे मियां को लगा झटका, मनीषा रानी को नहीं मिली प्राइज मनी Bollywood News Live 13 April- Bade Miyan and Chhote Miyan BO office Manisha Rani prize money - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live- दूसरे दिन बड़े मियां छोटे मियां को लगा झटका, मनीषा रानी को नहीं मिली प्राइज मनी

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां जोकि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद फैंस हैरान हैँ। दूसरे दिन फिल्म की कमाई आधी रह गई है और ये काफी चौकाने वाला है। रिपोर्ट्स आने तक इस फिल्म ने शुक्रवार को महज 7 करोड़ की कमाई की है। जबकि फिल्म ने पहले दिन ही करीब 15.75 करोड़ का बिजनेस किया था।

इसके अलावा बात करें झलक दिखला फेम मनीषा रानी की तो वो इस वक्त काफी परेशान हैँ। खबरें हैं कि झलक दिखला जा सीजन 11 की विनर बनने के बाद जो पैसे मिलने थे वो अभी तक मनीषा रानी को नहीं मिले हैं। एक मजेदार बातचीत के दौरान मनीषा रानी ने खुलासा करते हुए कहा कि उनको अभी तक कलर्स की तरफ से प्राइज मनी नहीं मिली है। मिलेगी तो वो लोग ही आधा काट लेंगे।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिनभर जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 13, 2024 7:32 PM

    सलमान खान के आरोपों वाले केआके के आरोपों पर संजय निरुपम का रिप्लाई

    केआके के आरोपों पर संजय निरुपम की तरफ से जवाब आया है। संजय निरुपम ने 'X' पर ही इसका जवाब देते हुए लिखा, "कमाल खान जी कुछ माह पहले फोन पर तय करके मुझसे घर पर मिलने आए थे। वो बहुत खुबसूरत और चमकदार सूट पहनकर आए थे। हालांकि मुंबई में मौसम के कारण लोगबाग अनौपचारिक मीटिंग के लिए सूट नहीं पहनते। खैर, यह उनका फैसला था। मैंने उन्हें चाय ऑफर की। उन्होंने मिलने का मकसद बताया। वे कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते थे। मैंने बताया कि मैं अभी यहां पार्टी का नेतृत्व नहीं कर रहा हूं, इसलिए खुद निर्णय नहीं ले सकता। फिर भी मदद करूंगा।"

  • Apr 13, 2024 7:27 PM

    KRK का आरोप- संजय निरुपम ने बताया सलमान खान ने दी है एक्टर को मारने की सुपारी

    केआरके ने सलमान खान के खिलाफ ट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं इस बार तो केआरके ने दिग्गज नेता संजय निरुपम का कथित बयान भी शेयर किया है। केआरके ने 'X' पर दावा करते हुए लिखा, "मैं पिछले महीने संजय निरुपम से उनके घर पर मिला था। उन्होंने मुझसे पूछा- कमाल तुम्हें सलमान खान से क्या दिक्कत है? मैंने कुछ भी व्यक्तिगत नहीं कहा। मैं उनकी बुरी फिल्मों के बारे में अच्छा नहीं कहता।" उन्होंने कहा- "सलमान के कई राजनेता और पुलिस अधिकारी दोस्त हैं। उसने तुम्हारी सुपारी दी है। तो मुंबई पुलिस कभी भी तुम्हारा एनकाउंटर कर देगी। तो बेहतर होगा, आप देश छोड़ दें। मैंने उन पर भरोसा किया क्योंकि वह लंबे समय से राजनीति में हैं।"

  • Apr 13, 2024 6:05 PM

    सुनील शेट्टी ने देश की जनता को वोट की कीमत समझाई

    लोकसभा चुनाव 2024 का वक्त अब नजदीक आ रहा है। ऐसे में चारों तरफ चुवानी माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं इस साल फिल्मी जगत के कई सितारे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी देशवासियों से वोट करने के लिए कहा है।

  • Apr 13, 2024 5:51 PM

    जेनिफर मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई का हुआ निधन और बहन है वेंटिलेटर पर

    Taarak mehta ka ooltah chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री इन दिनों परेशानियों से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के भाई का हाल ही में निधन हुआ है और बहन वेंटिलेटर पर हैं...टैप पर पढ़ें पूरी खबर...

    जेनिफर मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई का हुआ निधन और बहन है वेंटिलेटर पर
  • Apr 13, 2024 5:21 PM

    शादी के बाद सोनारिका भदौरिया ने बताया शादी को लेकर सच

    Sonarika Bhadoria Weight Gain: टीवी सीरियल देवों के देव महादेव से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने शादी के बाद एक बड़ी सच्चाई बताई है कि उनके पति वजन के लेकर दबाव बनाते थे- टैप कर पढ़ें पूरी खबर...

    शादी के बाद सोनारिका भदौरिया ने बताया शादी को लेकर सच
  • Apr 13, 2024 1:21 PM

    अमिताभ बच्चन की इस हरकत को देख भड़क गए यूजर्स, बोले- जब हजम नहीं होती तो इतनी क्यों टिका लेते हो

    Amitabh Bachchan shared a strange post in midnight: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने देर रात एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लिखा था- 'अरे कह तो दिया नहीं बोल रहे हैं, तो बोल-बोल के काहे बोल रहे हो।' इस पोस्ट ने फैन्स को हैरानी में डाल दिया है। इस पोस्ट को देख लोगों ने भी कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।

    अमिताभ बच्चन की इस हरकत को देख भड़क गए यूजर्स, बोले- जब हजम नहीं होती तो इतनी क्यों टिका लेते हो
  • Apr 13, 2024 12:58 PM

    अमृता सिंह ने चॉकलेट से छिपाया चेहरा

    इस वक्त एक फनी वीडियो सीधे मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमृता सिंह और इब्राहिम अली खान नजर आ रहे हैं। अमृता सिंह ने अपना चेहरा चॉकलेट से छिपाया हुआ और लगातार हंसती हुई जा रही है।

  • Apr 13, 2024 12:29 PM

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अब इस एक्टर ने कहा शो को अलविदा

    असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टप्पू सेना काफी लाइमलाइट में रही है। इस टप्पू सेना का हर एक बच्चा शो की जान है। वहीं अब इस बार टप्पू सेना से एक सदस्य कम हो गया है। बता दें कि टप्पू सेना की सोनू उर्फ पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि शो छोड़ने के पीछ का कारण अभी पता नहीं चला है..

  • Apr 13, 2024 11:56 AM

    31 साल बाद इस एक्टर ने तोड़ी चुप्पी? बताई दिव्या भारती की मौत की सच्चाई!

    कमल सदाना का कहना है कि दिव्या भारती ने सुसाइड नहीं की थी। वो ऐसा कर ही नहीं सकती हैं क्योंकि वो काफी चुलबुली लड़की थीं और टेंशन फ्री रहती हैं। उनके सामने फिल्मो की लाइन लगी हुई थी। इसलिए उनके पास कोई रीजन नहीं थी कि वो सुसाइड करें।

  • Apr 13, 2024 11:11 AM

    इब्राहिम अली खान की फैमिली के साथ वेकेशन पर जा रही हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड

    बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस और अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari)। आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वे कभी अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी वे इब्राहिम अली खान (Ibrahim ali khan) के साथ क्वीलिटी टाइम बिताती दिखती हैं। वहीं हाल ही में पलक तिवारी को इब्राहिम अली खान की फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर एक ही समय पर स्पॉट किया गया है। फैन्स ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि पलक सैफ की फैमिली के साथ वेकेशन पर जा रही हैं..

  • Apr 13, 2024 10:37 AM

    खत्म हुई मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की लड़ाई

    मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी करीब 20 साल से एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों पोज दे रहे हैँ। फैंस खुश हैं क्योंकि इतने सालों के बाद दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हो गया है।

  • Apr 13, 2024 10:35 AM

    मैदान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बात करें सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म मैदान की तो ये 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज वाले दिन करीब 2.6 करोड़ का बिजनेस किया था और उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये आगे अच्छा काम करने वाली है। गुरुवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि शुक्रवार को बड़े मियां छोटे मियां से क्लैश करते हुए महज 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। आंकड़े Sacnilk.com के हालिया रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ईद के इस लंबे वीकेंड पर दोनों फिल्में किस जगह पर जाकर खड़ी होती हैं। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को आगे निकलते देखा जा सकता है।

  • Apr 13, 2024 9:23 AM

    शहनाज गिल के साथ रोमांटिक हुए एल्विश यादव

    शहनाज गिल ने इस एलबम के लिए ना सिर्फ अभिनय किया है बल्कि खुद गाना भी गाया है। अगर इस गाने के असली वीडियो की बात करें तो उसमें शहनाज गिल के साथ एल्विश नहीं बल्कि सनी सिंह ने अभिनय किया है। धूप लगदी के अपने संस्करण में, शहनाज़ और एल्विश सूर्यास्त के समय समुद्र के किनारे एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। लुक्स की बात करें तो इस दौरान एल्विश यादव ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा है। जबकि शहनाज गिल ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। फैंस इसको एक प्रमोशनल वीडियो के तौर पर देख रहे हैं।

    शहनाज गिल के साथ रोमांटिक हुए एल्विश यादव

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X