TMKOC की हसीना को सजा मिलने के बाद भी परेशान कर रहा है असित मोदी, बोली- भाई का निधन.. वेंटिलेटर पर बहन..

Taarak mehta ka ooltah chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने शो काफी समय पहले ही छोड़ दिया था, जिसके बाद भी वे शो की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इस समय समस्याओं से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के छोटे भाई का हाल ही में निधन हुआ था। वहीं अब उनकी बहन की तबियत भी ठीक नहीं है। अब एक्ट्रेस के कंधे पर परिवार की जिम्मेदार आ गई है। बताया जा रहा कि उनकी बहन वेंटिलेटर पर हैं। वह अपनी बहन की देख रेख के लिए अपने घर जा रही हैं।
भाई गुजर गया और बहन की हालत है गंभीर
हाल ही में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी छोटी बहन की हालत गंभीर है। अब उन्हें ही परिवार का ध्यान रखना है इसलिए मैं होमटाउन जा रही हूं। मेरी बहन को मेरी बहुत जरूरत है। वह वेंटिलेटर पर है मुझे उसके साथ होना चाहिए। मेरे छोटे भाई के गुजर जाने के बाद से मायके की सात लड़कियों की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ गई है। ये ही कम नहीं था कि असित मोदा वाकया भी उसी समय हुआ था। ये सब झेल पाना काफी कठिन था।
काम की तलाश में हैं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
काम के लेकर एक्ट्रेस का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई काम नहीं मिला है, लेकिन शायद एक प्रोडक्शन हाउस से उम्मीद है। उन्हें मेरे जैसे किरदार की जरूरत है अगर मैं उसमें फिट बैठती हूं तो काम मिल सकता है। कम से कम उन्हें इस बात का डर तो नहीं होगा कि वे बेनकाब हो जाएंगे।
नहीं मिली असित मोदी से कोई भी रकम
एक्ट्रेस अपने केस के बारे में बताती हैं कि पवई पुलिस स्टेशन में कई गई FIR और असित मोदी से मिलने वाली रकम दोनों का ही अभी कुछ पता नहीं चल रहा है। बकाया रकम अभी तक नहीं दी गई है। एक्ट्रेस कहती हैं कि 5 लाख रुपये के लिए मुझे 17 अप्रैल तक इंतजार करने के लिए कह गया था। साथ ही 25 लाख रुपये मेरी मेहनत की फीस है। कायदे से तो 30 लाख रुपये बनता है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि अगर मेरे पास इतना पैसा होता और मैंने इसे बैंक में रख दिया होता तो मेरे पास ब्याज का भी कितना पैसा हो गया होता।


Click it and Unblock the Notifications











