..................... Amitabh Bachchan shared a strange post late at night, users said trolled hum badly - Hindi Filmibeat

देर रात अमिताभ बच्चन ने किया अजीबो-गरीब पोस्ट, यूजर्स बोले- जब हजम नहीं होती तो इतनी क्यों टिका लेते हो

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan shared a strange post in midnight: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही अपने व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर फैन्स के साथ कनेक्ट करते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिनों उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडर पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसे देख फैन्स हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं कुछ ट्रोलर्स ने तो उन्हें जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला।

देर रात अमिताभ बच्चन ने किया अजीब पोस्ट
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने देर रात एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया था। इतनी रात में किए गए वो भी इस तरह के पोस्ट को देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। अमिताभ बच्चन ने लगभग 1 बजकर 41 मिनट पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'अरे कह तो दिया नहीं बोल रहे हैं, तो बोल-बोल के काहे बोल रहे हो।' इस पोस्ट ने फैन्स को हैरानी में डाल दिया है। इस पोस्ट को देख लोगों ने भी कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा- खोलकर बोलेंगे तो ईडी घर पर आ जाएगी दूसरे ने कहा दादा जी इतना क्यों टिका लेते हैं जब हजम नहीं होती है तो। तीसरे ने लिखा बिना रीढ़ की हड्डी वाला मनुष्य, वहीं चौथे यूजर ने लिखा 2014 के बाद से तो आप बोल ही नहीं रहे हैं। तो वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लग रहा है कि कोई डरावना सपना देख लिया है आपने। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन सेक्शन 84, कल्कि 2898 ऐ डी, तेरा यार हूं मैं, आंखें 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X