Bollywood Live: सामंथा ने कंफर्म किया तलाक के बाद नया रिश्ता? रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस मचाई तबाही

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं सामंथा की गुड न्यूज़ की। पिछले काफी समय से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु सिटाडेल: हनी बनी के निर्देशक राज निदिमोरू के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन अटकलों के बीच, अभिनेत्री ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें की एक सीरीज शेयर की हैं। इन सबके बीच एक चीज जिसने सबका ध्यान खींचा,वह थी सीरीज में राज की मौजूदगी। इन फोटोज के जरिए सामंथा ने 'नई शुरुआत'का भी संकेत दिया।

वहीं दूसरी ओर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर इस क्राइम थ्रिलर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 48 करोड़ के बजट में बनी ये फिलम अपनी लागत तो रिलीज के तीन दिन में ही वसूल कर चुकी है और अब ये मेकर्स की तिजोरियां भरने में लगी हुई है। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रेड 2' ने किलीज के 7वें दिन 4.50 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ 'रेड 2' का 7 दिनों का कुल कलेक्शन अब 90.25 करोड़ रुपये हो गया है।

LIVE Feed
  • May 8, 2025 5:56 PM

    मुर्दाघर में पड़ा रहा बेटी का शव, नहीं भरा अस्पताल का बिल

    Moushumi Chatterjee Daughter Death: किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे को खोना बहुत दुख की बात होती है। चाहे बच्चा किसी भी उम्र का क्यों ना हो लेकिन अपने जिगर के टुकड़े का खोना आसान नहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कुछ साल पहले उनकी बेटी का निधन हो गया था लेकिन, निधन के बाद उनकी बेटी ने जो सहा, उसे याद करके वो आज भी सहम जाती हैं।

    मुर्दाघर में पड़ा रहा बेटी का शव, नहीं भरा अस्पताल का बिल
  • May 8, 2025 5:55 PM

    इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को किया ट्रोल

    Mandana Karimi On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ हुआ है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले को लेकर कई भारतीय सेलेब ने अपना रिएक्शन दिया। लेकिन एक एक्ट्रेस के रिएक्शन ने लोगों को हैरान करके रख दिया।

    इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को किया ट्रोल
  • May 8, 2025 3:07 PM

    पंकज त्रिपाठी बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का इंस्पायर करने वाला चेहरा

    बिहार की मिट्टी और संस्कृति से गहराई से जुड़े पंकज त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा, "खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हिस्सा बनना, वो भी अपने गृह राज्य बिहार में, मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। इस आयोजन के लिए मैं बिहार सरकार और खेल प्राधिकरण को दिल से बधाई देता हूं।

  • May 8, 2025 2:53 PM

    राहुल वैद्य ने सरेआम अनुष्का शर्मा के हाथ पर किया था Kiss, विराट कोहली से विवाद के बीच वायरल हुआ वीडियो

    इस वीडियो में साफ पता चला है कि अनुष्का शर्मा ब्लश कर रही हैं और स्टेज पर राहुल वैद्य उनके लिए गाना गा रहे हैं। ये काफी पुराना वीडियो है जिसको RAHUL VAIDYA RKV नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया था। ये अनुष्का के जन्मदिन का मौका था और राहुल ने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा था।

  • May 8, 2025 2:05 PM

    पवनदीप राजन की हालत स्थिर, कई सर्जरी के बाद भी है दुआओं की जरूरत

    पता चला है कि पवन की हालत स्थिर है और इसमें फिलहाल सुधार नहीं हो रहा है। इसके बाद लोग हैरान हैं और डरे हुए हैं कि उनका पसंदीदा कलाकार कितनी तकलीफ में है। बता दें कि पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल और इंडिया वॉइस जैसे शो जीते हैं। वो किसी काम से रात को 4 बजे कहीं जा रहे थे और इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था।

  • May 8, 2025 1:54 PM

    राहुल वैद्य का अनुष्का शर्मा के हाथ पर किस करते हुए पुराना वीडियो हुआ वायरल

    क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। विराट ने गलती से अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी। जिसके बाद से हर जगह ये ही चल रहा है। इसी बीच राहुल वैद्य ने विराट कोहली और उनके फैंस को पोस्ट शेयर करके जोकर कह दिया था। जिसके बाद से विराट के फैंस राहुल को ट्रोल भी कर रहे हैं। अब राहुल वैद्य और अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंगर अनुष्का के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस पुराने वीडियो को विराट कोहली से लिंक किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं ये वीडियो देखकर ही विराट ने राहुल को ब्लॉक किया था।

  • May 8, 2025 1:00 PM

    सोनू निगम को बड़ा झटका, कन्नड़ फिल्म से हटाया गाना

    बेंगलुरु कॉन्सर्ट को पहलगाम हमले से जोड़ने के कारण सोनू निगम को कन्नड़ फैंस और फिल्म इंडस्ट्री का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। और अब उन्हें तगड़ा झटका लगा है। सोनू निगम ने इस मामले पर माफी भी मांग ली थी, पर फिर भी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। दरअसल, आने वाली कन्नड़ फिल्म Kuladalli Keelyavudo से सोनू निगम का कन्नड़ गाना हटा दिया है। मेकर्स ने एक बयान भी जारी किया है।

  • May 8, 2025 11:44 AM

    अक्षरा सिंह की नई फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, ब्लैक गाउन पहन दिए किलर पोज

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस से वह हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक फैंस के साथ शेयर की है, जो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • May 8, 2025 11:33 AM

    'भूल चूक माफ' का थिएटर रिलीज कैंसिल, डायरेक्ट ओटीटी पर आएगी फिल्म

    राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने वाली। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई थी। अब मेकर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मेकर्स ने फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने के पीछे की वजह भी बताई है। अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 16 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। मेकर्स के इस मूव की लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

  • May 8, 2025 10:59 AM

    मां के मरने के बाद नशेड़ी बन गया था ये एक्टर, नानी की मौत का भी नहीं चला पता, टीचर्स ने भी स्कूल से किया बेदखल

    प्रतीक ने बताया- 'मैंने कम उम्र में ही गलत फैसले लेने शुरू कर दिए थे। ड्रग्स और शराब का सहारा लिया। उस वक्त चीजें बहुत उलझी हुई थीं। इसी वजह से मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो गई।' प्रतीक ने बताया कि उनकी वजह से उनके नाना-नानी को बहुत दुख सहना पड़ा। उन्होंने कहा- 'मैं बहुत बुरी हालत में था। मेरी नानी का निधन उस वक्त हुआ जब मैं एडिक्ट था। यह बात मुझे आज भी बहुत दुख देती है। काश वो आज मुझे ऐसा देख पाती जैसा मैं अब हूं।'

  • May 8, 2025 9:18 AM

    MISS WORLD के जज बनेंगे सोनू सूद, इंटरनेशनल मंच पर एक्टर को मिलेगा ये खास सम्मान

    सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने सामाजिक कार्यों से लोगों पर प्रभाव डाला है। कोरोना काल के दौरान एक्टर ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद इस साल हैदराबाद में होने वाले मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में बतौर जज नजर आने वाले हैं। 31 मई, 2025 को हाईटेक सिटी हैदराबाद में मिस वर्ल्ड का फाइनल है और इस इवेंट में एक्टर को उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा। सोनू सूद को HITEX एरिना में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

  • May 8, 2025 9:08 AM

    अनुपमा के सेट पर पहुंची पुलिस, इस एक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का आरोप?

    इंडिया फोरम की खबर के मुताबिक, हाल ही में खबरें आईं कि कथित तौर पर शो के सेट पर पुलिस आई थी। शो में राजा का रोल प्ले करने वाले एक्टर जतिन सूरी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। कहा गया कि एक्टर की गर्लफ्रेंड शूटिंग लोकेशन पर पहुंची थी और उन्होंने जतिन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मामला तब बढ़ गया जब एक्टर की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से कनेक्ट किया और उन्हें सेट पर बुलाया। इसके बाद जतिन और उनकी गर्लफ्रेंड को पुलिस स्टेशन ले जाया गया पूछताछ के लिए।

  • May 8, 2025 9:06 AM

    रजनीकांत का 'थलपति' अवतार देखते ही चार गुना बढ़ी बेताबी

    रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने अपने नए टीजर से फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें थलपति के मोमेंट को फिर से दिखाया गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से 100 दिन पहले एक नया टीजर जारी किया है। वीडियो का सबसे अलग पल रजनीकांत के थलपति वाले अवतार का रिक्रिएशन है, जिसमें वह बैकग्राउंड में डूबते सूरज के साथ खड़े दिखाई देते हैं। इंटरनेट पर चाहने वालों ने टीजर को खूब सराहा।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live samantha raid 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X