मुर्दाघर में पड़ा रहा बेटी का शव, नहीं भरा अस्पताल का बिल, एक्ट्रेस ने कहा- 'वो जा चुकी थी लेकिन फिर भी...'

Moushumi Chatterjee Daughter Death: किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे को खोना बहुत दुख की बात होती है। चाहे बच्चा किसी भी उम्र का क्यों ना हो लेकिन अपने जिगर के टुकड़े का खोना आसान नहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कुछ साल पहले उनकी बेटी का निधन हो गया था लेकिन, निधन के बाद उनकी बेटी ने जो सहा, उसे याद करके वो आज भी सहम जाती हैं।
कई नामी एक्टर्स के साथ काम किया
70 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने कई नामी एक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, विनोद खन्ना, मनोज कुमार आदि के साथ काम किया। उनका फिल्मी करियर जितना शानदार था, पर्सनल लाइफ में उतना ही बवाल था।
पायल को ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित
मौसमी चटर्जी दो बेटियों की मां थीं। उनकी बड़ी बेटी पायल को बहुत से दुखों का सामना करना पड़ा था। मौसमी का कहना था कि पायल के ससुराल वाले पायल से मिलने नहीं देते थे और बीमारी में उनका ढंग से ख्याल नहीं रखते थे।
45 साल की उम्र में पायल की मौत
साल 2018 में मौसमी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पायल की लीगल गार्डियन बनने की अर्जी डाली। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पायल की हालत काफी खराब हो चुकी थी। उन्हें डायबिटीज थी और वो मरने के दो साल पहले तक कोमा में थीं। 45 साल की उम्र में साल 2019 में उनकी बेटी का निधन हो गया था, इसका जिम्मेदार दिग्गज एक्ट्रेस ने इनडायरेक्टली बेटी के ससुरालवालों को ठहराया।
मुर्दाघर में पड़ी रही लाश
एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी बेटी पायल को अस्पताल में एडमिट करवाया गया तो उनकी हालत बहुत गंभीर थी और जब वो अपनी बेटी को देखने अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौसमी चटर्जी ने बताया कि उनकी बेटी के शव को मुर्दाघर में रखा गया था क्योंकि उनके ससुरालवालों ने हॉस्पिटल के बिल भरने से मना कर दिया था।
बेटी की मौत से उबर नहीं पाया परिवार
मौसमी चटर्जी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी और उनके पति आज भी इस दर्द से निकल नहीं पाए हैं और वो अब भी अपनी बेटी की मौत जिस तरह से हुई उससे उबर नहीं पाए हैं। मौसमी ने कहा- ना हमने अपनी बेटी खोई बल्कि हमने बहुत कुछ सहा भी है।


Click it and Unblock the Notifications














