इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने Operation Sindoor को किया ट्रोल, कहा- 'भारत पाकिस्तान के मासूमों को मार रहा है'

Mandana Karimi On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ हुआ है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले को लेकर कई भारतीय सेलेब ने अपना रिएक्शन दिया। लेकिन एक एक्ट्रेस के रिएक्शन ने लोगों को हैरान करके रख दिया।
मंदाना करीमी हुईं ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि "भारत पाकिस्तान पर बम गिरा रहा है और कश्मीर में बच्चों और आम लोगों की हत्या हो रही है।" इस पोस्ट को लेकर बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और गुस्से भरे मैसेज भेजे।
अब एक्ट्रेस ने दी सफाई
मंदाना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था- "मैंने सिर्फ शांति का एक छोटा सा मैसेज शेयर किया था। मेरे इस मैसेज में ना कोई राजनीति की बात की, ना ही किसी धर्म की। लेकिन फिर भी लोगों ने मुझे बुरा-भला कहा। कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि मैं अपने देश वापस जाऊं।"
'मुझे लोगों ने अपना नहीं माना'
मंदाना करीमी ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा- "मैं पिछले 16 साल से भारत में रह रही हूं। मैंने यहां मेहनत की है, यहां के लोगों से प्यार मिला है और मैंने इस देश को अपना घर माना है। लेकिन कुछ लोग मुझे आज भी बाहरवाला ही समझते हैं।"
'भारत पर गर्व है'
मंदाना ने यह भी कहा- "मुझे भारत पर गर्व है। मुझे इस देश की तरक्की और इसकी सरकार पर भरोसा है। भारत ने मुझे पहचान दी, एक मकसद दिया। लेकिन कुछ लोग सिर्फ नफरत फैलाना जानते हैं। अगर आपको लगता है कि मैं कोई नहीं हूं, तो फिर मेरी प्रोफाइल पर क्यों आ रहे हो? नफरत करने में भी मेहनत लगती है। तुम एक कन्फ्यूज्ड फैन हो।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मंदाना करीमी की जिस पोस्ट के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, उसमें उन्होंने लिखा था- "दुनिया जल रही है। भारत पाकिस्तान और कश्मीर में बमबारी कर रहा है, जहां आम लोग और बच्चे मारे जा रहे हैं।" इस स्टोरी के बाद मंदाना करीमी को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
कौन हैं मंदाना करीमी
मंदाना करीमी एक ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो भारत में रहती हैं। उनका जन्म 1988 में तेहरान, ईरान में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और फिर बॉलीवुड में काम किया। वे 'क्या कूल हैं हम 3', 'रॉय' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस 9 की फाइनलिस्ट भी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











