Bollywood Hindi News Live: आलिया भट्ट ने मेट गाला में किया इतने लाख का भुगतान, आरती सिंह की पहली रसोई

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बात करते हैं आज की ताजा खबर की। मेट गाला इन दिनों हर एक की जुबान पर है। वहीं हाल ही में खबर आई है कि इस खास फंक्शन को अटेंड करने के लिए आलिया भट्ट ने 63 लाख का भुगतान किया है। वहीं दूसरी टीवी न्यूज में आप देख पाएंगे आरती सिंह की पहली रसोई। चलिए देखते हैं आरती ने पहली रसोई में क्या पकाया है।

मेट गाला में आलिया भट्ट का लुक एक दम हटके रहा है। उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन कई गई साड़ी पहनी थी। इस खूबसूरत साड़ी पर हैंड एंब्रॉयडरी की गई है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने में 163 कारीगरों की टीम लगी थी। इस साड़ी को बनने में 1965 घंटे लगे थे। वहीं आलिया ने इन कारीगरों की मेहनत को सफल बना दिया है। आलिया ने इस साड़ी को इतनी खूबसूरती से पहना की हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। बता दें कि इस खास मौके पर आलिया भट्ट कान के पीछे नजर का काला टीका लगाई नजर आईं। बता दें कि मेट गाला की तस्वीरें आने के बाद तो फैन्स ने भी उन्हें नजर का टीका लगाने की सलाह दी थी।

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यूली बाइड लाल रंग का खूबसूरत लूट पहने नजर आ रही है। बालों में गजरा और लंबे इयरिंग के साथ वह अपने लुक को कंप्लीट करती नजर आ रही हैं। आरती सिंह किचन में खड़े होकर अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही आरती लिखती हैं-पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर। बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स और फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

LIVE Feed
  • May 8, 2024 9:35 PM

    शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में धमाल मचा रही है। इस सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपना जलवा जलवा बिखेरा है। इस दौरान कपिल ने सोनाक्षी से पूछा कि आलिया और कियारा ने शादी कर ली आप कब करने वाली हो। इसपर सोनाक्षी ने कहा कि जले पर नमक मत छिड़को तुम्हें पता है ना मैं शादी करने के लिए बेताब हैं।

  • May 8, 2024 9:34 PM

    इस फिल्म में हुई अनन्या पांडे की एंट्री

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों अनन्या पांडे को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये बताया गया था कि उनका और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इस बीच विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' में अनन्या पांडे की एंट्री हो गई है। इस मूवी में अनन्या कैमियो करने वाली हैं। बता दें कि ये फिल्म 19 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

  • May 8, 2024 9:34 PM

    निर्देशक संगीत सिवन का हुआ निधन

    आज एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का निर्देशन करने वाले संगीत सिवन का निधन हो गया है। अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि चुरा लिया है तुमने, क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी-मनी का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म यमला पगला दीवाना को भी डायरेक्ट किया था।

  • May 8, 2024 9:34 PM

    सलमान खान फायरिंग केस में आया नया मोड़

    बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। इस बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावरों को पकड़ लिया था। हाल ही में पुलिस ने इस मामले में अनुज थापन नाम के एक शख्स को दबोचा था। अब अनुज ने जेल में आत्महत्या कर ली है। इसके बाद अनुज के परिवार ने इसे हत्या बता दिया है। अब जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिश्नोई समाज के लोग सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज करवा सकते हैं।

  • May 8, 2024 7:46 PM

    फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरैशी की वापसी

    फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और लगातार इस पर अपडेट आ रहे हैं। इस फिल्म अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आने वाले हैं। अब हुमा कुरैशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आने वाली हैं। हुमा कुरैशी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'पुष्पा पांडे इज बैक।'

  • May 8, 2024 7:45 PM

    वेब सीरीज 'स्टारडम' की रिलीज पर आया अपडेट

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान वेब सीरीज 'स्टारडम' से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। आर्यन खान की इस वेब सीरीज की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' साल 2024 के आखिर तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। वेब सीरीज 'स्टारडम' बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

  • May 8, 2024 5:29 PM

    एल्विश यादव को डेट कर रही हैं ईशा मालवीय

    ईशा मालवीय का नाम एल्विश यादव के साथ जुड़ रहा है। दावा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन ने तमाम खबरों को गलत बताया है। ईशा ने बताया कि वह एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उन दोनों ने सिर्फ एक वीडियो बनाया है, जिसे पोस्ट किया है। वह दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानने लगे हैं।

  • May 8, 2024 5:29 PM

    खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे

    टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa shinde) काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस कमबैक करने के लिए तैयार हैं। दावा है कि शिल्पा शिंदे खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस रियलिटी शो के जरिए अपना कमबैक करेंगी

  • May 8, 2024 5:28 PM

    सुहागन चुड़ैल के सेट से निया शर्मा ने दिखाई फोटोज

    निया शर्मा चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सीरियल सुहागिन चुड़ैल में नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग निया शर्मा ने शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का चुडै़ल वाला लुक है।

  • May 8, 2024 5:26 PM

    रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की वेडिंग फोटोज डिलीट होने की सामने आई बड़ी वजह

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं और दोनों की वेडिंग फोटोज को गायब देखकर फैंस को बड़ा झटका लगा था। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैली थी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन इन खबरों पर अब विराम लग गया है। रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से वेडिंग फोटोज के गायब होने की वजह एक्टर की टीम बता दी है। एक्टर की टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि एक्टर ने साल 2023 के सभी पोस्ट को हाइड कर दिया है। इस दौरान शादी की पोस्ट को भी हाइड कर दिया है और इसी वजह से एक्टर के इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज नहीं दिख रही है। कपल अपने बेबीमून को अच्छे से एन्जॉय कर रहा है

  • May 8, 2024 5:25 PM

    शिखर पहाड़िया संग सात फेरे लेंगी जाह्नवी कपूर?

    जाह्नवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। जाह्नवी कपूर को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो तिरुपति बालाजी मंदिर में शिखर पहाड़िया संग सात फेरे लेने वाली हैं। इसे लेकर जाह्नवी कपूर ने रिएक्ट किया है। इस मामले में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए, 'कुछ भी' इस प्रतिक्रिया से ये साफ हो गया है कि जाह्नवी, फिलहाल शादी नहीं करने वाली हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने बीते दिनों अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो बेहद हसीन लग रही थीं।

  • May 8, 2024 5:22 PM

    इस हसीना के हाथ लगा एकता कपूर की नई नागिन का रोल?

    सोशल मीडिया पर नागिन 7 (Naagin 7) से जुड़े कई फैन मेड पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई हसीनाओं को नागिन लुक दिया गया है। बीते दिनों रुबीना दिलैक का नागिन लुक खूब वायरल हुआ था और अब एक नई हसीना का पोस्टर सामने आ गया है, जो फैन मेड है। इस पोस्टर में टीवी बहू हमारी रजनीकांत एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि रिद्धिमा पंडित ने कानों में भारी भरकम इयररिंग पहने हुए हैं और एक्ट्रेस की ड्रेस भी काफी रिविलिंग है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस फैन मेड पोस्टर को सच मान लिया है। अब हर कोई इस पोस्टर के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहा है। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित से इंस्टाग्राम लाइव में भी नागिन 7 से जुड़े सवाल किए गए। तब एक्ट्रेस ने बताया था कि वह शो ऑफर होने पर जरूर करेंगी।

  • May 8, 2024 3:16 PM

    Ranbir Kapoor ने शेयर की हैरान करने वाली बात

    यह क्लिप करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' का है। जिसमें करीना और रणबीर बतौर गेस्ट आए हुए हैं। इस वीडियो में उन्होंने करीना और रिद्धिमा से जुड़ी एक 'परेशान करने वाली' बात के बारे में बताया था। थ्रोबैक वायरल वीडियो में, एक्टर ने कहा था- "यह मुझे बहुत परेशान करता है कि रिद्धिमा और करीना हाउस-हाउस खेलती थीं और मैं उनका बारी-बारी से पति बनता था। मैं लगभग 4 साल का था और ये दोनों मुझसे बड़ी थीं। मुझे यह साफ रूप से याद है और यह बात अभी भी मुझे परेशान करती है।"

  • May 8, 2024 2:13 PM

    हीरामंडी के सेट पर 'डॉग थेरेपी'..

    फरदीन खान ने इसको लेकर एक वेबसाइट से बताया है कि, "जब भी वो घबरा जाते था, या जो वह चाहते थे वह नहीं मिल रहा था, या वह किसी बात को लेकर निराश थे... उसे शांत करने के लिए, सहायक निर्देशक इन 25 कुत्तों को भेज देते थे जो कि मिस्टर भंसाली के पास हैं। हीरामंडी के सेट और जैसे ही वे सेट पर जाते थे, वह शांत हो जाते थे।'' फरदीन खान के इस बयान के बाद लोग डॉग थेरेपी को लेकर बात कर रहे हैं।

  • May 8, 2024 1:15 PM

    समृद्धि शुक्ला के साथ रोमांटिक सीन पर रोहित पुरोहित की पत्नी को होती है जलन?

    इसी के अलावा रोहित पुरोहित नहीं यह भी बताया कि उनकी पत्नी शीना उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी खूब तारीफ करती है। एक्टर से जब पूछा गया कि उनकी पत्नी को एक्स्ट्रा रोमांटिक सीन से जलन नहीं होती तो एक्टर हंसने लगे और कहा कि "वह कुछ बोलती ही नहीं है, वो सीधा लात मारती है।"

  • May 8, 2024 11:47 AM

    जया बच्चन की नातिन होने का रौब झाड़ती दिखीं नव्या नवेली, पहनी ऐसी टी शर्ट की लोग करने लगे कमेंट...

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक टीशर्ट पहनी हुई हैं जिसमें लिखा है, 'मेरे पास नानी है।' दरअसल जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों इस वीडियो को देखकर अपनी राय रखने लगे। आपका क्या कहना है नव्या की इस टी-शर्ट को लेकर।

  • May 8, 2024 11:42 AM

    बहन की शादी के बाद वेकेशन पर निकले कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

    हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह की शादी की है। आरती अपने ससुराल में बेहद खुश हैं। वहीं हाल ही में कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल बहन की शादी के बाद वेकेशन पर निकल गया है। दोनों का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

  • May 8, 2024 10:18 AM

    Sonam Kapoor की शादी को पूरे हुए 6 साल, पति को खास अंदाज में विश की वेडिंग एनिवर्सरी

    बता दें कि सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के साथ मौके पर कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह लिखती हैं-अपनी ज़िंदगी को प्यार करने के लिए। तुम मेरे सब कुछ हो, सालगिरह मुबारक हो। आपका बिना शर्त का प्यार और समर्थन मेरा सहारा बनता है। तुमसे शादी करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय था। तुम्हारे साथ हम स्वर्ग में रहते हैं। मैं तुमसे जितना व्यक्त कर सकता हूं उससे कहीं अधिक प्यार करता हूं। #हर दिनअभूतपूर्व बता दें कि सोनम की इस पोस्ट पर बिपाशा बसु, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, सुनीता कपूर, दीपशिका देशमुख समेत कई सितारों ने सोनम और आनंद को बधाई दी है।

    Sonam Kapoor की शादी को पूरे हुए 6 साल, पति को खास अंदाज में विश की वेडिंग एनिवर्सरी
  • May 8, 2024 9:10 AM

    बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ डिनर डेट पर गईं तमन्ना भाटिया, फैन्स ने पूछा- शादी कब रहे हो ?

    साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि तमन्ना विजय वर्मा को डेट कर रही हैं आए दिनों दिनों पब्लिक एरिया में नजर आते हैं। बीती रात कपल डिनर डेट पर गया था। जहां दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिला ऐसे में फैन्स दोनों से पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों शादी कब करेंगे।

  • May 8, 2024 8:28 AM

    मेट गाला से लौटीं आलिया भट्ट, कोट-पेंट पहने टशन में घूमती आई नजर

    आलिया भट्ट पिछले 2 दिनों से मेट गाला इवेंट में बिजी थीं। इस दौरान आलिया भट्ट का लुक देखने लायक था। सभी को आलिया का साड़ी लुक बेहद पसंद आया था। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट मेट गाला से लौटती नजर आ रही हैं। कोट-पेंट में उनका अवतार एक दम हटके नजर आ रहा है।

  • May 8, 2024 7:41 AM

    Met Gala में नजर का काला टीका लगाकर पहुंची Alia Bhatt, देने पड़े इतने लाख रुपये

    Met Gala 2024: फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला का आगाज हो चुका है। कई नामी हसीनाएं इस दौरान रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। इस दौरान आलिया भट्ट ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। आलिया ने इस साड़ी को इतनी खूबसूरती से पहना की हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। बता दें कि इस खास मौके पर आलिया भट्ट कान के पीछे नजर का काला टीका लगाई नजर आईं। बता दें कि मेट गाला की तस्वीरें आने के बाद तो फैन्स ने भी उन्हें नजर का टीका लगाने की सलाह दी थी।

    Met Gala में नजर का काला टीका लगाकर पहुंची Alia Bhatt, देने पड़े इतने लाख रुपये
  • May 8, 2024 7:39 AM

    ससुराल पहुंचते ही आरती सिंह ने पहली रसोई की रस्म में बनाई ये डिश

    आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यूली बाइड लाल रंग का खूबसूरत लूट पहने नजर आ रही है। बालों में गजरा और लंबे इयरिंग के साथ वह अपने लुक को कंप्लीट करती नजर आ रही हैं। आरती सिंह किचन में खड़े होकर अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही आरती लिखती हैं-पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर। बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स और फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

    ससुराल पहुंचते ही आरती सिंह ने पहली रसोई की रस्म में बनाई ये डिश

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X