Met Gala में नजर का काला टीका लगाकर पहुंची Alia Bhatt, इतने लाख रुपये का करना पड़ा भुगतान

Met Gala 2024:फैशन का 'फ' तक की जानकारी रखने वालों की निगाहें इस समय मेट गाला इवेंट पर टिकी हुई हैं। देश-विदेश से कई हसीनाएं इस इवेंट का हिस्सा बनती हैं। इस खास मौके पर हसीनाएं अतरंगी और स्टाइलिश ड्रेस पहनती हैं और अपना नाम देश-दुनिया में कर लेती हैं। 6 मई से शुरू हुए इस इवेंट का इंतजार हर एक को रहता है। यह न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है। इस बार के ड्रेस कोड के बारे में बताएं तो इस बार का कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम है' इस थीम को खूबसूरती से कैरी करते हुए बॉलीवुड आलिया भट्ट ने सभी की बोलती बंद कर दी है।
नजर का काला टीका लगाकर गईं आलिया भट्ट
बता दें कि मेट गाला में आलिया भट्ट का लुक एक दम हटके रहा है। उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन कई गई साड़ी पहनी थी। इस खूबसूरत साड़ी पर हैंड एंब्रॉयडरी की गई है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने में 163 कारीगरों की टीम लगी थी। इस साड़ी को बनने में 1965 घंटे लगे थे। वहीं आलिया ने इन कारीगरों की मेहनत को सफल बना दिया है। आलिया ने इस साड़ी को इतनी खूबसूरती से पहना की हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। बता दें कि इस खास मौके पर आलिया भट्ट कान के पीछे नजर का काला टीका लगाई नजर आईं। बता दें कि मेट गाला की तस्वीरें आने के बाद तो फैन्स ने भी उन्हें नजर का टीका लगाने की सलाह दी थी।
आलिया भट्ट ने किया 63 लाख का भुगतान
आपको बता दें की इस इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होने की फीस प्रति व्यक्ति 75,000 अमेरिकी डॉलर है। यानी कि 63 लाख रुपये वहीं पूरी टेबल की कीमत लगभग 350,000 अमेरिकी डॉलर है। यानी भारतीय रुपयों के मुताबिक यह कीमत 2 करोड़ 92 लाख के करीब पड़ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिजाइनर कंपनियां अपने डिजाइन हाउस और मेहमानों के लिए टेबल की बुकिंग करवाती हैं। जिससे उनके फैशन ब्रांड का नाम देश दुनिया में हो सके। वहीं माना जा रहा है कि मेट गाला में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आलिया भट्ट ने यह भुगतान किया है।


Click it and Unblock the Notifications










