ससुराल पहुंचते ही आरती सिंह ने पहली रसोई की रस्म में बनाई ये डिश, दोस्त को आया गुस्सा बोली- सबसे पहले तो तुम..

Arti Singh's first rasoi ritual in her sasural: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन बन जाती हैं। आरती ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ शादी की थी जिसके बाद से वह खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने ससुराल भी आ गई हैं। जिसका वीडियो उन्होंने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। वहीं हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनकी पहली रसोई की रस्म की हैं।
ससुराल पहुंचते ही बनाई ये डिश
हाल ही में आरती सिंह (Arti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यूली बाइड लाल रंग का खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही है। बालों में गजरा और लंबे इयरिंग के साथ वह अपने लुक को कंप्लीट करती दिख रही हैं। आरती सिंह किचन में खड़े होकर अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही आरती लिखती हैं-पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर। बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स और फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
दोस्त ने किया ये कमेंट
बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद सबसे पहले तो जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने कमेंट कर नारादगी जताई। मही गुस्से में लिखती हैं- सरनेम चेंज कर बता दें कि इस वजह से लोग माही को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने लिखा आप कितनी प्यारी लग रही हो। तो वहीं तीसरे फैन ने हलवे को बहुत ही टेस्टी बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications











