Bollywood Hindi News Live: आमिर की बेटी की शादी की रस्में शुरू, जावेद अख्तर से भिड़ी एनिमल की टीम

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 8 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आमिर खान की बेटी आइरा की शादी की रस्में आज से शुरू होने वाली हैं। फंक्शन 8 जनवरी को सुबह 11:30 बजे मेहंदी ब्रंच के साथ शुरू होगा, जिसके बाद हाई टी और डिनर की व्यवस्था की गई है। 8 तारीख को ये कपल दोपहर 1 बजे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पायजामा पार्टी का आयोजन करेगा। संगीत समारोह 9 जनवरी को शाम 7 बजे होगा। यह प्यारा जोड़ा 10 जनवरी को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन समारोह में सात फेरे लेगा।

संदीप रेड्डी वांगा फिल्म की सफलता हर दिन नए आयाम छू रही है लेकिन इस बीच दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने इस फिल्म की आलोचना भी की और कहा कि इस तरह की फिल्मों का सफल होना समाज के लिए खतरनाक है। अब इस पर एनिमल की टीम ने भी प्रतिक्रिया दी है।

एनिमल के पेज से जावेद अख्तर के लिए लिखा गया,'आपकी जितनी क्षमता का लेखक एक प्रेमी (जोया और रणविजय) के विश्वासघात को नहीं समझ सकता तो आपका सभी आर्टफॉर्म झूठा है। अगर एक महिला (प्यार के नाम पर एक पुरुष से धोखा खाई और मूर्ख बनाई गई) ने कहा होता कि 'मेरे जूते चाटो' तो फिर आप लोग इसे फेमिनिज्म कहकर जश्न मनाते । प्यार को जेंडर की राजनीति से फ्री करिए। बस उन्हें प्रेमी कहिए । प्रेमी ने धोखा दिया और झूठ बोला। प्रेमी ने कहा मेरा जूता चाटो।'

LIVE Feed
  • Jan 8, 2024 7:35 PM

    अंशुमान झा और उनकी पत्नी सिएरा के घर जल्द ही गूंजेगी किलकारियां, एक्टर ने की घोषणा

    एक्टर अंशुमान झा और उनकी एथलीट-राइटर-शेफ पत्नी सिएरा ने घोषणा की है कि वे मार्च, 2024 में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अंशुमन को 'लकड़बग्घा', 'लव सेक्स और धोखा', 'ये है बकरापुर', 'चौरंगा', 'अंग्रेजी में कहते हैं' और 'मस्तराम' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।

  • Jan 8, 2024 7:04 PM

    'ओपेनहाइमर' ने पांच गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स किए अपने नाम, 'सकसेशन' को मिले चार

    'ओपेनहाइमर' ने रविवार (यूएस पैसिफ़िक टाइम) को 81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उसी तरह राज किया, जिस तरह एक बार समर बॉक्स ऑफिस पर उसका दबदबा था। 'वैरायटी' ने लिखा, 'ओपेनहाइमर' ने पांच जीत हासिल की, जो किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा हैं, जिसमें बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए ग्लोब्स भी शामिल है।

  • Jan 8, 2024 5:39 PM

    रश्मिका मंदाना-विजय देवराकोंडा की सगाई अलगे महीने!

    इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक रश्मिका और विजय अगले महीने यानी फरवरी में सगाई कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कि गई है। रश्मिका और विजय की सगाई की खबर सुनने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

  • Jan 8, 2024 4:06 PM

    धमकियों के बीच सलमान खान के फार्म हाउस से गिरफ्तार हुए दो संदिग्ध

    सलमान खान के फैंस के लिए इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच दो संदिग्धों को सुपरस्टार के फार्म हाउस से पकड़ा गया है। जी हां, इन दोनों व्यक्तियों के पास से जो आधार कार्ड मिले हैं वो पूरी तरह से फर्जी हैं।

  • Jan 8, 2024 3:20 PM

    Video- स्कूल तक पहुंचा 'एनिमल' का बुखार

    एक नन्हा सा लड़का एनिमल के गाने पर बॉबी देओल वाला स्टेप करता नजर आ रहा है और मजेदार बात तो ये है कि उसके साथ उनकी टीचर्स भी दिख रही हैं। बच्चे की स्कूल ड्रेस से पता चल रहा है कि वीडियो फरीदाबाद के एक स्कूल का है।

  • Jan 8, 2024 2:41 PM

    विवाद के बीच Poonam pandey ने रद्द की मालदीव की ट्रिप

    पीएम मोदी को टैग करके हुए उन्होने लिखा, "मुझे मालदीव में शूटिंग करना पसंद है लेकिन मैं दोबारा मालदीव में शूटिंग नहीं करूंगी। जब मैं मालदीव में अपना अगला शूट करने वाली थी, तो मैंने अपनी टीम से कहा कि अगर यह शूट अटक गया तो मैं उड़ान नहीं भरूंगी।"

  • Jan 8, 2024 2:07 PM

    अवनीत कौर ने स्वीमिंग पूल के किनारे लेट लेटकर ऐसे दिए बोल्ड पोज

    इस तस्वीर में अपनीत कौर स्वीमिंग पूल के बगल में पोज दे रही हैं। कुछ छल्लों में अटकी ड्रेस पहनकर धमाका करतीं अवनीत कौर को देखकर आपका दिल धक धक करने लगेगा। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अवनीत ने कैप्शन लिखा है, ''मेरी शांति।''

  • Jan 8, 2024 1:44 PM

    फरवरी में सगाई करेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?

    काफी समय से एक खबर चर्चा में है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने वाले हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों साल 2024 के फरवरी महीने में शादी करने वाले हैं। इस वक्त दोनों के लेकर काफी चर्चा है।

  • Jan 8, 2024 1:16 PM

    शादी से पहले ही पतियों वाला ये काम कर चुके हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा?

    एक बहुत बड़ा खुलासा विवेक ओबेरॉय ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर किया है। रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दोनों सितारे साथ में नजर आने वाले हैं। विवेक ओबेरॉय ने सिद्धार्थ को लेकर कहा है वो शादी के पहले ही कियारा आडवाणी के लिए करवाचौठ का व्रत रखते थे।

  • Jan 8, 2024 12:22 PM

    शादी के फंक्शन में नुपुर शिखरे संग रोमांटिक हुईं आइरा

    आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज की है। कोर्ट मैरिज के बाद अब उदयपुर में नुपुर शिखरे और आयरा खान की ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। इसी बीच ग्रैंड वेडिंग से पहले नुपुर शिखरे और आयरा खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल डांस करता दिखाई दिया।

  • Jan 8, 2024 12:19 PM

    Golden Globes Awards 2024: ओपनहाइमर को बार्बी ने दी कड़ी टक्कर, इस फिल्म ने नाम हुए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

    दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 का आगाज इस बार लॉस एंजिलिस में हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा नॉमिनेशन सिलियन मर्फी की मूवी 'ओपेनहाइमर' और मार्गोट रोबी की फिल्म 'बार्बी' को मिले है। आपको बता दें, इस बार 'ओपनहाइमर' को आठ नॉमिनेशन और 'बार्बी' को नौ नॉमिनेशन मिले हैं।

    Golden Globes Awards 2024: ओपनहाइमर को बार्बी ने दी कड़ी टक्कर, इस फिल्म ने नाम हुए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
  • Jan 8, 2024 12:18 PM

    Urvashi Rautela: मां के बर्थडे पर नशे में लड़खड़ाती रही ये हसीना, पैरेंट्स के सामने ही ब्रा दिखाकर खूब नाची

    Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वर्शी को देखकर हर कोई सन्न रह गया है।

    Urvashi Rautela: मां के बर्थडे पर नशे में लड़खड़ाती रही ये हसीना, पैरेंट्स के सामने ही ब्रा दिखाकर खूब नाची
  • Jan 8, 2024 12:17 PM

    बेटी की शादी करवाने उदयपुर पहुंचे Aamir Khan, सामने एक्टर को देखते ही लोगों ने कह दिया 'ठरकी'

    Aamir Khan Dance Video: आमिर खान की बेटी आइरा खान ने हाल ही में 3 जनवरी को बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रजिस्टर्ड शादी के बंधन में बंधी। अब, नवविवाहित जोड़ा पूरे परिवार के साथ अपनी भव्य शादी के लिए उदयपुर में है। उदयपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बेटी की शादी करवाने उदयपुर पहुंचे Aamir Khan, सामने एक्टर को देखते ही लोगों ने कह दिया 'ठरकी'
  • Jan 8, 2024 12:16 PM

    Bigg Boss 17 से बाहर हुआ एक प्यारा सा कंटेस्टेंट, सभी घरवालों के चेहरे पर छाई उदासी

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के बीता एपिसोड मिले-जुले इमोशंस लेकर आया। इसका कारण था कि, यह एपिसोड हाल के समय के सबसे प्रतीक्षित एपिसोड में से एक था। इसके यादगार होने का कारण यह था कि इसमें सलमान खान और शो को होस्ट करने का उनका बेबाक तरीका देखा गया था।

    Bigg Boss 17 से बाहर हुआ एक प्यारा सा कंटेस्टेंट, सभी घरवालों के चेहरे पर छाई उदासी
  • Jan 8, 2024 11:47 AM

    दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग एयरपोर्ट पर काटा केक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अभी हाल हाल ही में यानी 5 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन के बाद दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का सादगी ने सबका दिल जीत लिया। दीपिका पादुकोण ने जन्मदिन के कुछ दिनों बाद बर्थडे को पैप्स के साथ सेलिब्रेट किया। दीपिका पादुकोण के इस अंदाज की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

  • Jan 8, 2024 11:44 AM

    अरबाज खान की पत्नी शूरा खान के फैशन सेंस को देख छूटी लोगों की हंसी

    अरबाज खान और शूरा खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा खान और अरबाज खान का रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। अरबाज खान और शूरा खान की ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से शूरा खान को उनके फैशन सेंस के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अरबाज खान और शूरा खान एक जैसी शर्ट में नजर आए। लेकिन शूरा खान इस दौरान शॉर्ट पैंट में दिखाई दीं। शूरा खान और अरबाज खान इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

  • Jan 8, 2024 11:43 AM

    पैपराजी के सामने रणबीर कपूर के लिए साइड लाइन हुईं आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अभी हाल हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में दिखाई दिए। इस दौरान आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबका दिल जीत लिया। इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपने पति संग पोज देती हुई नजर आती है। लेकिन उसके बाद आलिया भट्ट रेड कार्पेट से जाने लगती है, इसे देखने के बाद रणबीर कपूर हैरान हो जाते हैं और वो भी एक्ट्रेस के साथ चल देते हैं। लेकिन तभी आलिया भट्ट उन्हें अकेले फोटो क्लिक करवाने के लिए भेज देती है। आलिया भट्ट के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।

  • Jan 8, 2024 11:40 AM

    बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए नौ में से ये 7 कंटेस्टेंट्स

    नील भट्ट, रिंकू धवन, अनुराग डोभाल और ऑरा तो 'बिग बॉस 17' से एविक्ट हो चुके हैं। अभिषेक कुमार जाते-जाते वापस आ गए हैं। अब एक बार फिर से शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें घरवालों ने फिर से एक-दूसरे को वोट किया और उनको बेघर होने के घेरे में ला खड़ा कर दिया। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में, सिर्फ 2 लोग सुरक्षित रहे। बाकी सभी नॉमिनेट हो गए।

  • Jan 8, 2024 11:38 AM

    अजय देवगन की 'रेड 2' से इलियाना डिक्रूज की छुट्टी

    बॉलीवुड एक्टर अजय देगवन की फिल्म 'रेड' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब अजय देवगन की इस फिल्म के सीक्वल 'रेड 2' की शूटिग स्टार्ट हो गई है। अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म 'रेड 2' की शूटिंग की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। अब इस फिल्म को बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, फिल्म 'रेड 2' में नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। इस तरह से लग रहा है कि फिल्म 'रेड' में नजर आईं इलियाना डिक्रूज की छुट्टी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X