Urvashi Rautela: मां के बर्थडे पर नशे में लड़खड़ाती रही ये हसीना, पैरेंट्स के सामने ही ब्रा दिखाकर खूब नाची

Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वर्शी को देखकर हर कोई सन्न रह गया है।
उर्वशी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो अपने मां-बाप के साथ बोट पर हैं और उनके कदम बार-बार लड़खड़ा रहे है। एक बार तो वो गिर ही जाती हैं और उनकी मां उन्हें संभालने की कोशिश करती हैं। इस वीडियो में उर्वशी अलग से सेंशुअल डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं।
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपनी मम्मी मीरा रौतेला का बर्थडे बेहद जबरदस्त अंदाज में सेलिब्रेट किया है। ऐसे में उर्वशी ने पूरे परिवार के साथ यॉट पार्टी इंजॉय की। सामने आए वीडियो में उर्वशी बेहद सेक्सी डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। उसी पार्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और लोग बुरी तरह से उर्वशी रौतेला को ट्रोल करने लगे हैं।
इस वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा-'ये तो नशे में है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'बेवड़े सब', तीसरे यूजर ने लिखा- 'बाप बेटी नशे में है, मां बेचारी संभाल रही है' एक और यूजर ने लिखा- 'पी रखी है सबने'
बता दें कि अपने 10 साल के करियर में तकरीबन 25 से भी ज्यादा फ़िल्में और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। लेकिन उनके हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लग पाई। उर्वशी रौतेला ने 'सिंह साहब दी ग्रेट' में सनी देओल के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उर्वशी ने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। डेब्यू फिल्म के बाद में हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो लव दोसे में काम किया। इस वीडियो के चलते उन्होंने डेब्यू फिल्म से ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म भाग जॉनी में उर्वशी ने किरदार निभाया जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। साल 2015 में उर्वशी रौतेला ने मिस्टर आइरावता और सनम रे जैसी फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications