बेटी की शादी करवाने उदयपुर पहुंचे Aamir Khan, सामने एक्टर को देखते ही लोगों ने कह दिया 'ठरकी'

Aamir Khan Dance Video: आमिर खान की बेटी आइरा खान ने हाल ही में 3 जनवरी को बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रजिस्टर्ड शादी के बंधन में बंधी। अब, नवविवाहित जोड़ा पूरे परिवार के साथ अपनी भव्य शादी के लिए उदयपुर में है। उदयपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शादी वाली जगह पर पहुंचते ही आमिर खान का पीके के लोकप्रिय गाने 'ठरकी छोकरो' पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार को, उदयपुर में आइरा खान और नुपुर शिखरे की शादी के फंक्शन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें आमिर खान को पीके के अपने लोकप्रिय गीत ठरकी छोकरो पर थिरकते देखा जा सकता है, जबकि राजस्थानी लोक कलाकार गाना बजा रहे हैं।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह गाने का अपना सिग्नेचर डांस स्टेप भी करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान के साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी थिरकती हुई नजर आईं। आपको बता दें, यह गाना आमिर खान की फिल्म पीके का है और इसमें आमिर खान और संजय दत्त एक साथ थिरकते हुए नजर आए थे। फिल्म में, आमिर खान ने पृथ्वी पर उतरे एक एलियन का मुख्य किरदार निभाया है, और संजय दत्त एक राजस्थानी बैंड के सदस्य की भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर में शादी का जश्न तीन दिन का होगा जो 10 जनवरी को समाप्त होगा। जोड़े की उदयपुर में एक भव्य शादी होगी जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे। आइरा और नुपुर कथित तौर पर मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन रखेंगे जिसमें बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। इस जोड़े की रजिस्टर्ड शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इस बीच, आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो अगली बार 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे, जो इस क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह किरण द्वारा निर्देशित लापता लेडीज को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications