Bollywood Highlights: सुधांशु पांडे ने छोड़ा अनुपमा, रणवीर दीपिका को इस कारण बदलना पड़ेगा घर

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 29 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

फैमिली ड्रामा 'अनुपमा' जिसे पूरे देश में खूब प्यार मिलता है। इस शो ने जब से टेलीविजन की दुनिया में एंट्री मारी है, टीआरपी चार्ट पर हमेशा पहले नंबर पर ही रहा है। हां, बीच में कई बार उतार-चढ़ाव लेकिन बाद में फिर से इस शो ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। अब इस शो से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है।

अनुपमा में वनराज शाह का रोल निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने का फैसला किया है, और सभी प्यार और समर्थन के लिए अपने फैंस को आभार व्यक्त किया है।

बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, कपल अपने बच्चे के जन्म के बाद एक नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग बना रहा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कथित तौर पर अपने बच्चे के जन्म के बाद एक नए, विशाल अपार्टमेंट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स में शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। पहले की रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वे शाहरुख खान के पड़ोसी बन सकते हैं, क्योंकि रणवीर सिंह ने हाल ही में उसी एरिआ में एक प्रॉपर्टी खरीदी है।

LIVE Feed
  • Aug 29, 2024 5:31 PM

    प्रतीक बब्बर प्रिया बनर्जी ने बेडरूम तस्वीरो से कंफर्म किया रिलेशन

    प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ में अपने 4 साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में ही दोनों ने सगाई की है। लेकिन अब हाल ही में प्रिया ने इंस्टाग्राम पर प्रतीक साथ में बहुत ही रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया और अपनी चौथी सालगिरह भी मनाई।

  • Aug 29, 2024 4:08 PM

    Haryanvi Song: Rachana Tiwari के लटकों-झटकों ने Sapna Chaudhary को किया फेल! डांस देख छूटे लोगों के पसीने!

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रचना तिवारी के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे देखकर लोगों की भीड़ पूरी तरह से दीवानी और पागल हो जाती है। आप देख सकते हैं कि रचना तिवारी का यूट्यूब वीडियो बार-बार देखा जा रहा है, जहां फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। रचना तिवारी 'मैं चीज बड़ी हूं मस्त-मस्त' गाने पर हंगामा मचाती नजर आ रही हैं।

  • Aug 29, 2024 3:34 PM

    Salman Khan का ऐसा हाल देखकर परेशान हुए फैंस, लोगों ने कहा- 'बचपन का हीरो अब बूढ़ा हो रहा है'

    सलमान अपनी बहन अलवीरा के साथ शहर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी 'हम साथ साथ हैं' की को-एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। जैसे ही सलमान खान ने उन्हें देखा, उन्होंने उनका स्वागत करने के लिए अपनी सीट से उठने की कोशिश की, लेकिन उनकी बेचैनी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

  • Aug 29, 2024 3:20 PM

    अटल बिहारी वाजपेयी से खुद की तुलना करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं स्मृति ईरानी, कह डाली इतनी बड़ी बात?

    स्मृति का कहना है, ''अटल जी भी चुनाव हारे थे। नरेंद्र भाई हैं जो कभी नहीं हारे।'' इसके अलावा अभिनेत्री ने कहा, ''चांदनी चौक से मैं पहला चुनाव हारी थी। अमेठी सीट पर हार की समीक्षा पार्टी में हो चुकी है इसलिए मैं उस पर कुछ सार्वजनिक स्तर पर नहीं कहूंगी।'' इसके बाद उनको लेकर लोग बातें कर रहे हैं।

  • Aug 29, 2024 2:43 PM

    Trisha Kar Madhu के इस वीडियो ने फिर काटा बवाल, बाज नहीं आ रही भोजपुरी हसीना!

    Trisha Kar Madhu Ka Video Viral- भोजपुरी हसीना त्रिशा कर मधु सोशल मीडिया पर फिर से बवाल काट रही हैं। इस वक्त उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो कि धमाकेदार है। एमएमएस कांड के बाद खबरों में रहने वाली त्रिशा कर मधु इस वक्त अपने फैंस के लिए बेहतरीन डांस वीडियो साझा करती हैं। साड़ी पहनकर धमाका कर रही हैं त्रिशा को देखकर लोग हैरान हो गए हैं।

  • Aug 29, 2024 2:13 PM

    कोलकाता रेप केस पर कंगना रनौत का बेखौफ बयान

    जब कोई सॉल्यूशन नहीं होता तो सिर्फ डर एक सॉल्यूशन होता है। हमारे देश को सांभलने के लिए काफी सशक्त सरकार चाहिए। अपने वोट बैंक के लिए पूरे देश में बवाल करवाने वाली सरकार नहीं चाहिए। बांग्लादेश में जब वो हादसा हुआ था तो पहली बार ममता जी ने कहा था कि हम केंद्र सरकार के साथ हैं। जो स्टूडेंट्स के साथ में हो रहा है सब जानते हैं। ऐसा लगता है पूरी राज्य सरकार उस रेप में शामिल है। उस केस को एक गुत्थी बना दी है, देश इस तरफ देख रहा है।

  • Aug 29, 2024 1:46 PM

    Kadambari Jethwani ने बताया, मुझे किडनैप करके ले गए, कपड़े उतारकर बात करता था

    मुंबई की युवा एक्ट्रेस कादम्बरी जेठवानी पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं और शीर्ष पुलिस अधिकारियों द्वारा अत्याचार और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक फेमस टेलीविजन चैनल से लाइव बात करते हुए वह यह कहते हुए रो पड़ीं कि विजयवाड़ा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुक्कल नागेश्वर राव, उनके बेटे, कई वाईसीपी नेताओं और टॉप पुलिस अधिकारियों ने उनको अगवा कर लिया था।

  • Aug 29, 2024 1:11 PM

    इब्राहिम ने जमाने के सामने छूए फैन के पैर

    इब्राहिम अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने ही फैन के पैर छूते नजर आ रहे हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो बीते दिन इब्राहिम अली खान को मुंबई में स्पॉट किया गया। जैसे ही इब्राहिम अली खान कार से उतरे वैसे ही फैंस और मीडिया ने उनको चारों तरफ से घेर लिया। ऐसे में एक आदमी इब्राहिम अली खान के पास फोटो क्लिक करवाने गया। फोटो लेने के बाद इस आदमी ने इब्राहिम अली खान को धन्यवाद कहा। बदले में इब्राहिम अली खान ने अपने ही फैन के पैर छू लिए।

  • Aug 29, 2024 1:08 PM

    Anupamaa के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर

    फैमिली ड्रामा 'अनुपमा' जिसे पूरे देश में खूब प्यार मिलता है। इस शो ने जब से टेलीविजन की दुनिया में एंट्री मारी है, टीआरपी चार्ट पर हमेशा पहले नंबर पर ही रहा है। हां, बीच में कई बार उतार-चढ़ाव लेकिन बाद में फिर से इस शो ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। अब इस शो से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अनुपमा में वनराज शाह का रोल निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने का फैसला किया है, और सभी प्यार और समर्थन के लिए अपने फैंस को आभार व्यक्त किया है।

    Anupamaa के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर
  • Aug 29, 2024 1:07 PM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ने YSR नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन दिल दहला देने वाले खुलासे हो रहे हैं और इस बीच अब एक मामला तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आया है। एक एक्ट्रेस जिन्होंने कई भाषाओं में फिल्में की हैं और वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने हाल ही में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ने YSR नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
  • Aug 29, 2024 1:06 PM

    जल्द ही रणवीर दीपिका के घर का बदलेगा पता

    बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, कपल अपने बच्चे के जन्म के बाद एक नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग बना रहा है।

    जल्द ही रणवीर दीपिका के घर का बदलेगा पता
  • Aug 29, 2024 1:06 PM

    Salman Khan का ऐसा हाल देखकर परेशान हुए फैंस

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में दिखाई दिए, जिसके बाद उनके फैंस थोड़ा परेशान हो गए। एक्टर को अपनी सीट से उठने में परेशानी होती दिखी और इस पल का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

    Salman Khan का ऐसा हाल देखकर परेशान हुए फैंस
  • Aug 29, 2024 1:05 PM

    Kadambari Jetwani Controversy पर बोले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

    आंध्र प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। खासकर गठबंधन की सत्ता में आने के बाद पिछली सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की कई गलतियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मुंबई की कादंबरी जेतवानी नाम की एक्ट्रेस के साथ वाईसीपी के कुछ नेताओं ने व्यवहार किया और उन्हें प्रताड़ित किया।

    Kadambari Jetwani Controversy पर बोले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • Aug 29, 2024 1:04 PM

    कादंबरी जेठवानी ने बताया, मुझे किडनैप करके ले गए, कपड़े उतारकर बात करता था, फिर मुझे जेल में डालकर...

    मुंबई की युवा एक्ट्रेस कादम्बरी जेठवानी पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं और शीर्ष पुलिस अधिकारियों द्वारा अत्याचार और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक फेमस टेलीविजन चैनल से लाइव बात करते हुए वह यह कहते हुए रो पड़ीं कि विजयवाड़ा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुक्कल नागेश्वर राव, उनके बेटे, कई वाईसीपी नेताओं और टॉप पुलिस अधिकारियों ने उनको अगवा कर लिया था।

    कादंबरी जेठवानी ने बताया, मुझे किडनैप करके ले गए, कपड़े उतारकर बात करता था, फिर मुझे जेल में डालकर...
  • Aug 29, 2024 10:56 AM

    बिग बॉस 18 में आएंगे जन्नत जुबैर और मिस्टर फेजू

    बिग बॉस 18 के मेकर्स जन्नत जुबैर और मिस्टर फेजू को अपने शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्नत और मिस्टर फेजू दोनों से ही बात चल रही है।

  • Aug 29, 2024 10:56 AM

    अंकित गुप्ता की बिगड़ी तबीयत

    टीवी एक्टर अंकित गुप्ता की तबीयत ठीक नहीं है। अंकिता गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ पर ग्लूकोज कैनुला लगा हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

  • Aug 29, 2024 10:56 AM

    मैडम सर में हुई इन 2 हसीनाओं की एंट्री

    टीवी सीरियल मैडम सर 2 की कास्टिंग शुरू हो गई है। दावा है कि हिमांशी पाराशर और आसिया काजी को इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है।

  • Aug 29, 2024 10:55 AM

    'किस किसको प्यार करूं' का बनेगा सीक्वल

    कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा ने यह फिल्म साइन कर ली है और इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

  • Aug 29, 2024 10:54 AM

    तमन्ना भाटिया संग अपने रिश्ते पर बोले विजय वर्मा

    तमन्ना भाटिया संग अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए एक्टर विजय वर्मा ने कहा कि मैं भले ही प्यार में हूं लेकिन मैं अपनी तस्वीरें प्राइवेट करके रखी हुई हैं। विजय ने कहा कि हम दोनों इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि अगर हम साथ में हैं तो हमें अपना रिश्ता छुपाने की कोई जरूरत नहीं है।

  • Aug 29, 2024 10:54 AM

    पुष्पा 2 से भिड़ेगी छावा

    विक्की कौशल की 'छावा' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ती नजर आएगी। बता दें कि ये दोनों फिल्में 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।

  • Aug 29, 2024 10:54 AM

    गणपति बप्पा के आगमन के लिए एक्साइटेड दिखे सलमान खान

    एक्टर सलमान खान हाल ही में एक 'बच्चे बोले मौरेया' इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में सलमान खान इको फ्रेंडली गणपति बप्पा को प्रमोट करेते नजर आए। इस दौरान सलमान खान ने मुंबई पुलिस संग भी जमकर मस्ती की।

  • Aug 29, 2024 10:53 AM

    मालती मैरी ने इंस्टाग्राम पर मारी धांसू एंट्री

    प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने भी अब इंस्टाग्राम पर एंट्री मारी ली है। इस बात की घोषणा खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की है।

  • Aug 29, 2024 10:53 AM

    14 साल बाद सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'

    अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पूरे 14 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X