Anupamaa के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर, चार साल बाद 'वनराज' का सफर हुआ खत्म

Anupamaa Update: फैमिली ड्रामा 'अनुपमा' जिसे पूरे देश में खूब प्यार मिलता है। इस शो ने जब से टेलीविजन की दुनिया में एंट्री मारी है, टीआरपी चार्ट पर हमेशा पहले नंबर पर ही रहा है। हां, बीच में कई बार उतार-चढ़ाव लेकिन बाद में फिर से इस शो ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। अब इस शो से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है।
अनुपमा में वनराज शाह का रोल निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने का फैसला किया है, और सभी प्यार और समर्थन के लिए अपने फैंस को आभार व्यक्त किया है।
एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में, 2.2 मिलियन फॉलोअर्स वाले सुधांशु ने अपने फैंस से बात की और अपनी जरूरी ऐलान के बारे में खुलासा किया। वीडियो में सुधांशु कहते हैं- 'मैं पिछले चार साल से रोज पहुंच रहा हूं आपके घर एक डेली सोप के जरिए, एक किरदार प्ले कर रहा हूं जिसके लिए मुझे बहुत सारा प्यार या नाराजगी मिली, लेकिन वो नाराजगी भी एक तारीके से प्यार ही रहा है। अगर आप नाराज ना होते मेरा किरदार देख कर तो मुझे लगता कि मैं अपना रोल सही तरीके से निभा नहीं पा रहा हूं।"
सुधांशु पांडे ने आगे कहा- 'मैं आप सभी को भारी मन से बताना चाहता हूं कि मैं अब 'अनुपमा शो' का हिस्सा नहीं हूं। रक्षाबंधन एपिसोड से मैं शो का हिस्सा नहीं हूं, पर इतने दिन बीत गए या मेरी ऑडियंस मुझसे नाराज ना हो कि ये बिना बताए कैसे चला गया तो मुझे लगा ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ये बात बताऊं आप सब को।' उन्होंने साझा किया।
उन्होंने आगे कहा, 'मैं अब शो 'अनुपमा' में वनराज शाह का किरदार नहीं निभा रहा हूं। मैं सभी के प्यार, सम्मान और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं अचानक यह फैसला लेने के लिए माफी मांगता हूं। पर हमें जीवन में आगे बढ़ना ही पड़ता है।" मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरे भविष्य के कार्यों में हमेशा मुझे प्यार करते रहें।'
सुधांशु ने अंत में कहा, "मैं अलग-अलग नए कैरेक्टर निभाऊंगा, आपको एक रोल में बोर नहीं करूंगा। कृपया आगे भी मुझे सपोर्ट करते रहें।"
अनपुमा शो की बात करें तो शो का प्रोडक्शन डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही द्वारा किया गया है। इसमें रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। यह स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता है।


Click it and Unblock the Notifications











